Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    25 Oct, 2025 ♦ 6:49 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»मनोरंजन»अभिनेता ऋषि कपूर का निधन, अमिताभ समेत बॉलीवुड सितारों ने जताया शोक
    मनोरंजन

    अभिनेता ऋषि कपूर का निधन, अमिताभ समेत बॉलीवुड सितारों ने जताया शोक

    Team JoharBy Team JoharApril 30, 2020No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Desk

    मुंबई। जाने-माने अभिनेता ऋषि कपूर का मुंबई के एक अस्पताल में गुरुवार को निधन हो गया। वह 67 वर्ष के थे। कपूर लंबे समय से कैंसर से जूझ रहे थे। तबीयत बिगड़ने के बाद बुधवार को उन्हें एच. एन. रिलायंस अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अमेरिका में कैंसर का इलाज कराने के बाद वह पिछले साल सितंबर में भारत लौटे थे। फरवरी में भी तबीयत खराब होने की वजह से उन्हें दो बार अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

    सबसे पहले अभिनेता अमिताभ बच्चन ने ट्वीट करके इस बात की जानकारी दी है कि ऋषि कपूर का निधन हो गया है। सोशल मीडिया पर अमिताभ के इस ट्वीट के सामने आते ही फैंस और सितारों ने श्रद्धांजलि देना और शोक जाहिर करना शुरू कर दिया है। अमिताभ बच्चन ने आज (30 अप्रैल) की सुबह नौ बजकर 32 मिनट पर ट्वीट किया। अमिताभ ने अपने ट्वीट में लिखा, ‘ वो चले गए.. ऋषि कपूर… वो चले गए.. उनका निधन हो गया। मैं टूट गया हूं।’

    बॉलीवुड के रोमांस किंग और सदाबहार अभिनेता ऋषि कपूर के निधन पर स्वर कोकिला लता मंगेशकर और महानायक अमिताभ बच्चन समेत विभिन्न कलाकारों ने शोक व्यक्त किया है।
    स्वर कोकिला ने अभिनेता के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए कहा ,“क्या कहूं?क्या लिखूं कुछ समझ में नहीं आ रहा। ऋषि जी के निधन से मुझे बहुत दुख हो रहा है। उनके जाने से फिल्म इंडस्ट्री की बहुत हानि हुई है। ये दुख सहना मेरे लिए बहुत मुश्किल है। भगवान उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें।”
    अमिताभ ने अपने ट्वीट में भावुकता भरे शब्दों में लिखा , “वो गया। ऋषि कपूर गये। अभी उनका निधन हुआ। मैं टूट गया हूं।”
    दक्षिण भारतीय फिल्मों के महानायक रजनीकांत ने ट्वीट करते हुए लिखा, “दिल टूट गया…भगवान उनकी आत्मा को शांति दे.. मेरे अज़ीज दोस्त।”
    बॉलीवुड अभिनेता और भाजपा सांसद सनी देओल ने ऋषि कपूर के निधन पर एक तस्वीर साझा करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी। उन्होंने लिखा कि ऋषि जी के जाने के गहरा सदमा लगा है, वो शानदार अभिनेता और इंसान थे।
    बॉलीवुड के सुपरस्टार अक्षय कुमार ने ट्वीट कर लिखा, “ ऐसा लगता है कि हम एक बुरे सपने के बीच में हैं। ऋषि कपूर के जाने से बड़ा झटका लगा है। ये दिल तोड़ने वाला है। वो महान थे। एक शानदार दोस्त थे।
    बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर ऋषि कपूर के साथ तस्वीर साझा की. प्रियंका ने लिखा “दिल भारी है क्योंकि आज एक सदी खत्म हो गई है।”
    तापसी पन्नू ने लिखा है, ”कुछ लिखने की कोशिश में…. मैं अपने मन… और हाथ सिंक में नहीं कर पा रही. बीच में दिल की ऐसी हालत में है कि कुछ समझने में सक्षम नहीं है. वह हंसी, हास्य की वह भावना, ईमानदारी और यहां तक कि शरारतें, याद किया जाएगा. आप जैसा कोई नहीं # ऋषि कपूर।”
    फिल्म अभिनेता मनोज वाजपेयी ने ट्वीट करते हुए लिखा, “ऋषि कपूर के निधन की खबर ने मुझे झंकझोर दिया है, नहीं ये नहीं हो सकता.. ये एक्सेप्ट करना बहुत मुश्किल है। भगवान आपकी आत्म को शांति दे ऋषि जी।”
    बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर ऋषि कपूर के एक फोटो ट्वीट की है जिसके साथ उन्होंने लिखा, “एक लेजेंड अभिनेता और करोड़ों दिलों के अजीज़ ने आज हमें छोड़ दिया। आपको बहुत मिस करेंगे ऋषि जी.. मेरी दिल नीतू जी के लिए भर आया है.. ऋषि जी के परिवार के लिए ये बहुत मुश्किल वक्त है।” बॉलीवुड एक्टर बोमन ईरानी ने ट्वीट करते हुए लिखा, “दिल तोड़ दिया चिंटू जी दिल तोड़ दिया।”

    #Entertainment news #Online news Latest news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleकोरोना का कहर : भारत में संक्रमित मरीजों की संख्या 33050 हुई, अब तक 1074 की मौत
    Next Article चतरा में ट्रैक्टर के पलटने से दो मजदूरों की मौत, तीन घायल

    Related Posts

    मनोरंजन

    प्रभास के बर्थडे पर ‘स्पिरिट’ से बड़ा सरप्राइज… जानिए क्या

    October 24, 2025
    मनोरंजन

    राम चरण और उपासना कोनिडेला दूसरी बार बनेंगे माता-पिता, गोदभराई में सितारों का जमावड़ा

    October 23, 2025
    मनोरंजन

    प्रभास का 46वां जन्मदिन: ‘बाहुबली’ से मिली देश-दुनिया में पहचान, जानिए उनके जीवन की खास बातें

    October 23, 2025
    Latest Posts

    पिता के दशकर्म के दिन युवक पर चली गोली, इलाके में दहशत

    October 24, 2025

    सैफ सीनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप की मेजबानी झारखंड के लिए गर्व की बात : सीएम हेमंत सोरेन

    October 24, 2025

    छठ पूजा में शामिल होने गए थे गृह स्वामी, चोरों ने घर पर किया हाथ साफ

    October 24, 2025

    टंडवा में तीन युवकों की गिरफ्तारी पर सवाल, कुख्यात आजाद सरकार ने किया यह पोस्ट

    October 24, 2025

    फरार माओवादी सुखराम मुंडा के घर पहुंची पुलिस, चिपकाया कोर्ट का इश्तिहार

    October 24, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.