देवघर: मोहनपुर प्रखंड के बंका गांव निवासी प्रमोद यादव (57) की लाश गांव के एक तालाब में मिली है. प्रमोद मवेशी चराने घर से निकला था. जब शाम तक घऱ नहीं लौटा तो परिजनों ने खोजबीन शुरू की. इस दौरान तालाब में प्रमोद का शव उतराता नजर आया. ग्रामीणों की मदद से शव का तालाब से निकाला गया और रिखिया थाने की पुलिस को सूचना दी गई. थानेदार संजय कुमार मौके पर पहुंच मामले की छानबीन में जुट गए हैं. मृतक के पुत्र भवेश यादव ने बताया कि उसके पिता की हत्या हुई है. सिर और आंख में चोट के निशान मिले हैं. गला दबा कर उनको मारा गया है. भवेश ने थाने में पिता की हत्या से संबंधित आवेदन दिया है. वहीं पुलिस को मामले में पोस्टमार्टम का रिपोर्ट का इंतजार है, ताकि मौत के कारणों की सही जानकारी मिल सके.

Follow on Facebook
Follow on X (Twitter)
Follow on Instagram
Follow on YouTube
Follow on WhatsApp
Follow on Telegram
Previous Articleशराब के नशे में ड्यूटी कर रहे जमादार को एसएसपी ने किया सस्पेंड
AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
728x90
Learn More

