Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    4 Jun, 2025 ♦ 12:20 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»जमशेदपुर»DC ने किया मुसाबनी दौरा, योजनाओं के क्रियान्वयन पर जोर
    जमशेदपुर

    DC ने किया मुसाबनी दौरा, योजनाओं के क्रियान्वयन पर जोर

    Bhumi SharmaBy Bhumi SharmaJune 2, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Jamshedpur: पूर्वी सिंहभूम जिले के DC कर्ण सत्यार्थी ने मुसाबनी प्रखंड के आदिम जनजाति बहुल क्षेत्र कुलामारा गांव के खारिया टोला और जोबला का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने सबर जनजाति के परिवारों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं और सरकारी योजनाओं के लाभ मिलने की स्थिति का जायजा लिया।

    दौरे के दौरान DC ने खारिया टोला में रह रहे सबर परिवारों से सीधा संवाद स्थापित किया और स्थानीय प्रशासन को निर्देश दिया कि इन परिवारों को सभी जरूरी योजनाओं से शीघ्र जोड़ा जाए। उन्होंने बच्चों के स्कूल में नामांकन, कक्षा में उपस्थिति, जन्म एवं जाति प्रमाण पत्र की उपलब्धता पर विशेष ध्यान देने की बात कही।

    खासकर सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना और मइयां सम्मान योजना जैसे लाभकारी कार्यक्रमों का लाभ भी इन परिवारों तक पहुंचाने के निर्देश दिए गए। पेयजल समस्या को गंभीरता से लेते हुए उपायुक्त ने तत्काल चापाकल की मरम्मत और नए चापाकल लगाने के निर्देश दिए, ताकि हर घर तक स्वच्छ पेयजल की सुविधा सुनिश्चित हो सके।

    इस दौरान उपायुक्त ने जोबला स्थित

    आयुष्मान आरोग्य मंदिर का भी निरीक्षण किया। उन्होंने दवाओं की उपलब्धता, स्टॉक रजिस्टर, एक्सपायरी डेट और ओपीडी रजिस्टर की जांच की। साथ ही आंगनबाड़ी केंद्रों में पोषाहार वितरण की व्यवस्था की समीक्षा करते हुए यह सुनिश्चित करने को कहा कि सभी लाभुकों को समय पर पोषण सामग्री मिले।

    DC सत्यार्थी ने कहा कि जिला प्रशासन की प्राथमिकता है कि राज्य सरकार की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे, खासकर आदिम जनजाति जैसे सबर समुदाय को। आकांक्षी प्रखंड कार्यक्रम के तहत मुसाबनी में स्वास्थ्य, पोषण, शिक्षा, कृषि, बुनियादी ढांचा और सामाजिक विकास जैसे क्षेत्रों में ठोस कार्ययोजना लागू की जाएगी।

    उन्होंने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि वे नियमित रूप से क्षेत्र का दौरा करें और हर परिवार को योजनाओं से जोड़ने में सक्रिय भूमिका निभाएं। DC ने यह भी स्पष्ट किया कि सुदूर और दुर्गम क्षेत्रों में बसे आदिम जनजातियों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ना प्रशासन की प्राथमिकता है।

    इस अवसर पर बीडीओ अदिति गुप्ता सीओ ऋषिकेश मरांडी समेत विभिन्न विभागों के अधिकारी और कर्मचारी भी मौजूद रहे।

    Also read: रात से लापता युवक का सुबह बरामद हुआ श’व…

    Also read: रॉड से मार कर पति ने कर दी पत्नी की ह’त्या

    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleरात से लापता युवक का सुबह बरामद हुआ श’व…
    Next Article झारखंड को फिर मिलेंगी सरकारी बसों की सुविधा, बिहार शरीफ से रांची के लिए आई नये बसें…

    Related Posts

    झारखंड

    बकरीद को लेकर DC कंचन सिंह ने बुलाई जिलास्तरीय शांति समिति की बैठक

    June 4, 2025
    झारखंड

    झारखंड में मृतकों के नाम पर उठ रहा था राशन, अब हटेगा नाम

    June 4, 2025
    जमशेदपुर

    निजी बैंक कर्मचारी की फंदे से लटकती मिली बॉडी

    June 4, 2025
    Latest Posts

    बकरीद को लेकर DC कंचन सिंह ने बुलाई जिलास्तरीय शांति समिति की बैठक

    June 4, 2025

    IPL फाइनल में RCB की जीत के बाद आमिर खान-राहुल ढोलकिया विवाद, सोशल मीडिया पर मचा बवाल

    June 4, 2025

    झारखंड में मृतकों के नाम पर उठ रहा था राशन, अब हटेगा नाम

    June 4, 2025

    जस्टिस यशवंत वर्मा के खिलाफ जल्द शुरू होगी महाभियोग की कार्रवाई

    June 4, 2025

    भारत में कोरोना के मामले बढ़े, 4302 सक्रिय केस, 7 की मौ’त

    June 4, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.