Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Home»जोहार ब्रेकिंग»सड़क सुरक्षा जागरूकता रथ को DC मंजूनाथ भजन्त्री ने किया रवाना
    जोहार ब्रेकिंग

    सड़क सुरक्षा जागरूकता रथ को DC मंजूनाथ भजन्त्री ने किया रवाना

    Muskan ChoudharyBy Muskan ChoudharyJanuary 11, 2025No Comments5 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    रथ
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : 36वां राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह 01 जनवरी 2025 से 31 जनवरी 2025 तक मनाया जा रहा है.  इस क्रम में DC रांची, मंजूनाथ भजन्त्री ने आज यानि 11 जनवरी 2025 को समाहरणालय ब्लॉक-ए परिसर से सड़क सुरक्षा जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखा कर रवाना किया गया.

    सड़क सुरक्षा जागरूकता रथ का उद्देश्य

    जागरूकता रथ रांची जिले के सभी प्रखंडों की पंचायतों और गांवों में जाकर आमजनों, छात्र-छात्राओं को सड़क सुरक्षा के नियमों के प्रति जागरूक करेगा.  लोगों को दुर्घटना से कैसे बचना है, यातायात के नियमों की जानकारी इस जागरूकता रथ के माध्यम से दिया जाएगा.  इस रथ में एल.ई.डी स्क्रीन के माध्यम से सभी यातायात सम्बन्धी जानकारी दी जाएगी.

    कला दल के द्वारा आकर्षक प्रस्तुति

    जिला परिवहन कार्यालय द्वारा लोगों को आकर्षक रूप से जागरूक करने के लिए कला दल के सदस्यों ने नृत्य और नाटक के माध्यम से लोगों को जागरूक कर रहें है.  इनका रंगा रंग प्रस्तुति लोगों को अपने ओर आकर्षित कर रहा है.  लोग रुक कर इनका प्रदर्शन देख रहें है.

    हिट एण्ड रन

    परिवहन विभाग, झारखंड सरकार की अधिसूचना सं.- 163, दिनांक- 18/04/22 के अनुसार सड़क दुर्घटना में हिट एण्ड रन (वाहन द्वारा दुर्घटना कर भाग जाने के परिस्थिति में) मामलों में पीड़ित पक्ष को मुआवजा दिलाने का प्रावधान है.  सड़क दुर्घटना से मृत्यु होने पर यह 2,00,000/- रूपये तथा गंभीर रूप से घायल होने पर यह 50,000/- रूपये निर्धारित किया गया है.  मुआवजा दिलाने हेतु जिला स्तर पर उपायुक्त की अध्यक्षता में एक समिति का गठन किया गया है.

    झारखंड गुड सेमेरिटन पॉलिसी-2020

    • सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति को गोल्डन आवर यानि एक घंटे के भीतर अस्पताल पहुंचाने पर, गुड सेमेरिटन को ₹2000 पुरस्कार राशि दी जाएगी.
    • यदि दो गुड सेमेरिटन किसी सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति को गोल्डन आवर में अस्पताल पहुंचाने में सहायता करते है, तो दोनों गुड सेमिरिटन को ₹2000 – ₹2000 पुरस्कार राशि दी जायगी.
    • यदि दो से अधिक गुड सेमेरिटन घायल व्यक्ति को गोल्डन आवर में अस्पताल पहुंचाते है, तो सरकार द्वारा ₹ 5000 पुरस्कार राशि, उन सभी के बीच समान रूप से बांटी जाएगी.
    • यदि गुड सेमेरिटन को पुलिस या अदालत द्वारा जाँच के लिए बुलाया जाता है, तो प्रति दिन ₹1000 की दर से गुड सेमेरिटन के बैंक खाते में हस्तांतरित किये जाएंगे .
    • पीड़ित को वाहन से अस्पताल ले जाने पर हुये व्यय की प्रतिपूर्ति का प्रावधान है.
    • यह पुरस्कार राशि, जाँच के लिए बुलाये जाने पर दी जाने वाली राशि तथा वाहन पर हुए व्यय की प्रतिपूर्ति राशि निकटवर्ती स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी द्वारा दी जायगी.

    सड़क दुर्घटना होने पर

    • एम्बुलेंस को कॉल करें.
    • पुलिस को सूचित करें.
    • जख्मी व्यक्ति को नजदीकी अस्पताल ले जाएँ .
    • पीड़ित के फोन में सेव आपातकालीन संपर्क नंबर पर कॉल करें.
    • दुर्घटना से नजरें ना फिराएं, मदद का अपना हांथ बढाएं” सहायता करें.

    गुड सेमेरिटन नियम

    • उन लोगों के लिए बुनयादी कानूनी सुरक्षा प्रदान करता है, जो घायल व्यक्ति की सहायता करते हैं.  जीवन दूत ऐप टॉल फ्री नं. 108 पर कॉल कर बेसिक एम्बुलेंस और एडवांस लाइफ सपोर्ट एम्बुलेंस सेवा का लाभ उठाएँ.
    • लीड एजेंसी, सड़क सुरक्षा, परिवहन विभाग, झारखण्ड सरकार की Website: www.jhtransport.gov.in | Email : roadsafety.jhr@gmail.com | follow us on: @jharroadsafety
    • पीड़ित को अस्पताल में पहुंचाने के बाद गुड सेमेरिटन को अनावश्यक रोका नहीं जायेगा.  गुड सेमेरिटन को पुलिस द्वारा पूछताछ या साक्षी बनne के लिए बाध्य नहीं किया जाएगा.

    सड़क सुरक्षा जागरूकता रथ लोगों को जागरूक करेगा

    उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री ने रथ रवाना करने के दौरान कहा की शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में सड़क सुरक्षा जागरूकता रथ चलेगा जो लोगों को यातायात के नियमों की जानकारी देते हुए जागरूक करेगा.  उन्होंने कहा की सड़क सुरक्षा को नियमित रूप से मनाने का निर्णय लिया गया है, दुर्घटना ना हो इसको लेकर यातायात नियमों का पालन करें.  सड़क सुरक्षा आज बढ़ती आबादी और शहरीकरण में सड़क सुरक्षा बहुत ही महत्वपूर्ण गतिविधि हम सभी के लिए हो जाती है.  आज सड़को में बहुत से वाहन की संख्या बढ़ चुकी है.  जिस कारण दुर्घटना हो रही है.  उपायुक्त ने विशेष रूप से कहा की दो पहिया वाहन से (यात्रा करते समय) 86 प्रतिशत मृत्यु हो रही है, चार पहिया वाहन से 80 प्रतिशत की मृत्यु आवगमन के समय सीट बेल्ट नही लगाने के कारण हो रही है.  इसलिए कुछ छोटी सावधानीयां आपको बड़े शारीरिक नुकसान से बचा सकती है.  इसलिए दो पहिया वाहन चलाते समय हेलमेट जरूर लगाए, चार पहिया चलाते वक्त सीट बेल्ट जरूर लगाए.

    सभी वाहन चालकों से अपील

    उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री ने सभी वाहन चालकों से अपील करते हुए कहा की सभी वाहन चालक यातायात नियमों का पालन करें. दुर्घटना होने पर किसी भी घायल व्यक्ति को गोल्डन समय पर अस्पताल पहुचाऐ ताकि उनकी कीमती जान को बचाया जा सकें.

    ग्रामीण क्षेत्र में भी सड़क सुरक्षा से सम्बंधित आयमों को स्थापित करने की आवश्यकता

    उपायुक्त ने बताया गया की ग्रामीण क्षेत्र में भी सड़क सुरक्षा से सम्बंधित आयमों को स्थापित करने की आवश्यकता है, प्रायः देखा जाता है ग्रामीण अपने पालतू जानवर सड़क पर ही छोड़ देते है, सड़क पर ही धान सुखाते है, जिस कारण सड़क संकरी हो जाती है.  जिस कारण दुर्घटना होती है.

    इस कार्यक्रम के दौरान अनुमंडल पदाधिकारी सदर रांची, उत्कर्ष कुमार, पुलिस अधीक्षक ट्रैफिक रांची, जिला परिवहन पदाधिकारी रांची, अखिलेश कुमार, सड़क सुरक्षा से जुड़े सभी अधिकारी/ पदाधिकारी एवं सम्बंधित सभी अधिकारी मौजूद रहे।

    सड़क सुरक्षा जागरूकता रथ को DC मंजूनाथ भजन्त्री ने किया रवाना pic.twitter.com/T7v9fqvGL3

    — Johar Live (@joharliveonweb) January 11, 2025

    Also Read : झारखंड में यहां अदालत ने सुनाई फांसी की सजा, बताया-रेयरेस्ट ऑफ रेयर मामला

    Also Read : AAP विधायक के सिर में लगी गोली, गई जान

    Also Read : अमेरिका में धू-धू कर जली मस्जिद, इमाम ने रमजान के लिए तैयार किया ये प्लान

    Also Read : रांची में ब्राउन शुगर बेचने वाले गिरोह का सरगना सहित तीन गिरफ्तार

    Also Read : PUSHPA एक्ट्रेस रश्मिका को गंभीर चोट, रुकी शूटिंग

    Also Read : रांची में बनेगा 200 बेड का सुपर स्पेशलिटी अस्पताल, केंद्रीय मंत्री ने रखी आधारशिला

    Also Read : महाकुंभ को लेकर चंद्रशेखर आजाद के बयान से मचा बवाल

    Also Read : चावल कारोबारी नरेंद्र सिंह का ह’त्यारा सहित दो धराये, SSP क्या बोले… देखिये

    01 January 2025 to 31 January 2025 01 जनवरी 2025 से 31 जनवरी 2025 36th National Road Safety Month 36वां राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह Accident Prevention Awareness campaign Awareness Rath Collectorate Block-A DC Ranchi DC रांची Green Flag LED Screen Manjunath Bhajantri Panchayats Ranchi district road safety Road Safety Awareness Rath Road Safety Rules students Traffic Information traffic rules Villages एल.ई.डी स्क्रीन गांव छात्र-छात्राएं जागरूकता अभियान जागरूकता रथ दुर्घटना बचाव पंचायत मंजूनाथ भजन्त्री यातायात जानकारी यातायात नियम रांची जिले सड़क सुरक्षा सड़क सुरक्षा जागरूकता रथ सड़क सुरक्षा नियम समाहरणालय ब्लॉक-ए हरी झंडी
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleबेकाबू ट्रक की चपेट में आकर 75 वर्षीय वृद्ध की गई जान
    Next Article मुख्यमंत्री की ‘धक्का मार’ सुरक्षा! देखकर रह जाएंगे दंग

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : “…कितनी आहों से कलेजा तेरा ठंडा होगा”, इमरान प्रतापगढ़ी ने और क्या कहा?

    June 25, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    इमरजेंसी के 51 साल: सत्ता बचाने की लड़ाई या लोकतंत्र पर सबसे बड़ा प्रहार?

    June 25, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : ड्रग्स तस्करी नेटवर्क करना है तबाह, अमित शाह ने पुलिस को दिए 15 टिप्स

    June 25, 2026
    Latest Posts

    झारखंड : “…कितनी आहों से कलेजा तेरा ठंडा होगा”, इमरान प्रतापगढ़ी ने और क्या कहा?

    June 25, 2026

    इमरजेंसी के 51 साल: सत्ता बचाने की लड़ाई या लोकतंत्र पर सबसे बड़ा प्रहार?

    June 25, 2026

    झारखंड : ड्रग्स तस्करी नेटवर्क करना है तबाह, अमित शाह ने पुलिस को दिए 15 टिप्स

    June 25, 2026

    वन्यजीव तस्करों पर शिकंजा कसने की तैयारी, इन जगहों पर रहेगी कड़ी निगरानी

    June 24, 2026

    मिड-डे मील के हिसाब पर मांगी घूस, एसीबी के जाल में फंसा BPO

    June 24, 2026

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.