Simdega : करंगागुड़ी शिव मंदिर के दौरे पर निकली सिमडेगा डीसी कंचन सिंह के कदम एक बच्चे को देख सहसा खुद-ब-खुद रुक गये। यह शिव मंदिर सिमडेगा के केरसई प्रखंड में है। जब डीसी कंचन सिंह मंदिर परिसर में बने विवाह मंडप भवन का जायजा ले रहीं थीं, तभी अचानक एक स्कूली बच्चे पर उनकी नजर पड़ी। वह बच्चा जमीन पर लेटा हुआ था। डीसी खुद को रोक न सकी और बच्चे के पास पहुंच गयी। उन्होंने देखा कि बच्चे के माथे पर चोट लगी है और बच्चा दर्द में है। पूछताछ करने पर पता चला कि जख्मी बच्चा सरस्वती शिशु मंदिर का छात्र है और स्कूल से छुट्टी के बाद लौटते समय गिर गया था, जिससे उसे चोट लग गयी।
उपायुक्त कंचन सिंह ने तत्काल मौके पर मौजूद बीडीओ ज्ञानमणी एक्का को निर्देश दिया कि बच्चे को जल्द से जल्द पास के किसी स्वास्थ्य केंद्र में ले जाकर उसका इलाज करायें। डीसी के आदेश पर बीडीओ ने तुरंत कार्यवाही करते हुए जख्मी बच्चे को नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। बच्चे के प्रति उपायुक्त की ममता, संवेदनशीलता और तत्परता के बारे जिसने भी जाना-सुना या देखा, उनके मुख से हौले से बस यही निकला… डीसी हो तो ऐसी।
Also Read : ED को अंबा प्रसाद से जुड़े लोगों के ठिकानों से मिले 15 लाख कैश और अवैध कारोबार के कागजात
Also Read : रांची में महिला जनप्रतिनिधियों को सशक्त बनाने के लिए विशेष प्रशिक्षण अभियान की हुई शुरुआत
Also Read : PM मोदी का बिहार दौरा 18 को, महिलाओं और लड़कियों के लिए कर सकते हैं बड़ी घोषणा
Also Read : रांची विश्वविद्यालय के प्रभारी कुलपति ने की बैठक, कई मुद्दों पर हुई चर्चा
Also Read : ईडी की छापेमारी से नहीं मिला कुछ, केवल राजनीतिक दबाव बनाने की साजिश : अंबा प्रसाद
Also Read : BDO ने खाद-बीज दुकानों का किया औचक निरीक्षण, कई एक्सपायर्ड सामान बरामद
Also Read : BSPHCL ने जारी किए तकनीशियन ग्रेड-3 भर्ती परीक्षा के एडमिट कार्ड