Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»डीसी व एसपी ने की संयुक्त प्रेस कांफ्रेंस, 14 मई तक प्रत्याशी कर सकेंगे नामांकन
    झारखंड

    डीसी व एसपी ने की संयुक्त प्रेस कांफ्रेंस, 14 मई तक प्रत्याशी कर सकेंगे नामांकन

    Team JoharBy Team JoharMay 7, 2024No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    जामताड़ा : मंगलवार को जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त कुमूद सहाय एवं पुलिस अधीक्षक अनिमेष नैथानी के द्वारा संयुक्त रूप से प्रेस कांफ्रेंस कर लोकसभा आम चुनाव 2024 के निमित्त अब तक की तैयारियों एवं महत्वपूर्ण तिथियों से अवगत कराया गया. उपायुक्त ने बताया कि लोकसभा निर्वाचन 02- दुमका(अजजा) के लिए नाम निर्देशन प्रारंभ की तिथि 07 मई है एवं नाम निर्देशन के अंतिम तिथि 14 मई है. नाम निर्देशन पत्रों की जांच की तिथि 15 मई है और नाम वापसी की तिथि-17 मई है. मतदान की तिथि-1जून है तथा मतगणना 4 जून को होगी. उन्होंने मतदान केंद्र से संबंधित जानकारी देते हुए कहा कि जिले में कुल 762 पोलिंग बूथ है. उन्होंने कहा कि मतदान केंद्रों में मतदाताओं की सुविधा हेतु विभिन्न प्रकार की जरूरी सुविधाओं रैंप, व्हील चेयर, परिवहन सुविधाएं आदि की व्यवस्था रहेगी. बुजुर्गों एवं दिव्यांग मतदाताओं को आयोग के निर्देश पर आने और ले जाने के लिए पर्याप्त सुविधा प्रदान की जाएगी. उन्होंने आगे कहा कि निष्पक्ष, भयमुक्त एवं शांतिपूर्ण माहौल में निर्वाचन कार्य संपन्न कराने के निमित्त कुल 17 कोषांगों यथा कार्मिक, प्रशिक्षण, सामग्री, वाहन, सूचना एवं तकनीकी, स्वीप, विधि व्यवस्था, ईवीएम, एमसीसी, निर्वाचन व्यय, बैलेट पेपर, मीडिया, मतदाता सूची, हेल्पलाइन, प्रेक्षक, निर्वाचन एवं कम्युनिकेशन एवं कल्याण कोषांग का गठन किया गया है. सभी कोषांग सुचारू रूप से क्रियाशील हैं. इसके अतिरिक्त उन्होंने आचार संहिता, विधि व्यवस्था, जिले में सुरक्षा बलों, बैन ऑन एग्जिट पोल, शुष्क दिवस, कंप्यूटर, हेल्पलाइन एवं जनशिकायत कोषांग के अलावा जिले में अवैध शराब, मादक पदार्थों एवं एफएसटी द्वारा जब्त राशि आदि की जानकारी दी. उन्होंने सभी मीडिया प्रतिनिधियों से अपील करते हुए कहा कि जिले में मतदान प्रतिशत बढ़ाने में अपना सहयोग करें. वहीं आज तक चलने वाले सोशल मीडिया महाअभियान मैं भी इलेक्शन एंबेसडर में भी अपनी सक्रिय भागीदारी निभाने हेतु अपील किया. इस मौके पर उप विकास आयुक्त निरंजन कुमार, परियोजना निदेशक आईटीडीए जुगनू मिंज, अपर समाहर्ता पूनम कच्छप, अनुमंडल पदाधिकारी अनंत कुमार, जिला परिवहन पदाधिकारी मनोज कुमार, भूमि सुधार उप समाहर्ता ओम प्रकाश मंडल, उप निर्वाचन पदाधिकारी अनिता केरकेट्टा, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी रश्मि सिन्हा, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी कला नाथ सहित अन्य संबंधित उपस्थित थे.

    एसपी चुनाव जामताड़ा डीसी नामांकन प्रेस कांफ्रेंस
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleचुनाव ड्यूटी में जाने के दौरान सेना के जवानों से भरी बस पलटी, एक की मौत, घायल जवानों को किया रांची एयरलिफ्ट
    Next Article “कॉफी विद डीसी” कार्यक्रम में युवा मतदाताओं को किया जागरूक, वोट करने की अपील

    Related Posts

    क्राइम

    JOHAR LIVE BIG BREAKING: श्रावणी मेले और स्वतंत्रता दिवस के दौरान आतंकी गतिविधियों को लेकर झारखंड में हाई अलर्ट, 311 संदिग्ध रहेंगे निगरानी में

    July 30, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : हेमंत सोरेन के बड़े निर्देश, 24 घंटे बिजली, 200 यूनिट मुफ्त और रांची में तीन स्मार्ट ग्रिड

    July 29, 2026
    क्राइम

    झारखंड: जेपीएससी परीक्षा अनियमितता मामला, चार आरोपियों की रिमांड दो दिन और बढ़ी

    July 29, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: शिल्पी नेहा तिर्की ने दिए निर्देश, तीन शहरों में खुलेंगे आधुनिक मिलेट कैफे

    July 29, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: 160 करोड़ पर ED का शिकंजा, अवैध कोयला सिंडिकेट के 31 ठिकानों पर बड़ी रेड

    July 29, 2026
    क्राइम

    झारखंड: शराब प्रकरण में ACB के रडार पर तीन पूर्व अधिकारी, 4 अगस्त को होगी पूछताछ

    July 29, 2026
    Latest Posts

    JOHAR LIVE BIG BREAKING: श्रावणी मेले और स्वतंत्रता दिवस के दौरान आतंकी गतिविधियों को लेकर झारखंड में हाई अलर्ट, 311 संदिग्ध रहेंगे निगरानी में

    July 30, 2026

    झारखंड : हेमंत सोरेन के बड़े निर्देश, 24 घंटे बिजली, 200 यूनिट मुफ्त और रांची में तीन स्मार्ट ग्रिड

    July 29, 2026

    झारखंड: जेपीएससी परीक्षा अनियमितता मामला, चार आरोपियों की रिमांड दो दिन और बढ़ी

    July 29, 2026

    E20 का गणित: एथनॉल से नुकसान किसे… जनता, सरकार या दोनों?

    July 29, 2026

    झारखंड: शिल्पी नेहा तिर्की ने दिए निर्देश, तीन शहरों में खुलेंगे आधुनिक मिलेट कैफे

    July 29, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.