Chatra : झारखंड के चतरा में जेल सुरक्षा को लेकर प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में दिखा। डीसी और एसपी ने अचानक चतरा जेल का औचक निरीक्षण किया और वहां की सुरक्षा व्यवस्था का बारीकी से जायजा लिया। इस दौरान जेल परिसर में हड़कंप जैसी स्थिति बनी रही। निरीक्षण के दौरान डीसी और एसपी ने जेल के हर हिस्से का दौरा किया। बैरक, सुरक्षा गेट, निगरानी व्यवस्था और बंदियों की गतिविधियों की गहन जांच की गई। अधिकारियों ने यह भी देखा कि सुरक्षा प्रोटोकॉल का पालन सही तरीके से हो रहा है या नहीं।
सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने पर जोर
निरीक्षण का मुख्य उद्देश्य जेल की सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करना था। अधिकारियों ने संबंधित कर्मियों को साफ निर्देश दिए कि किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इस दौरान जेल में बंद कैदियों की गतिविधियों की भी समीक्षा की गई। साथ ही यह सुनिश्चित करने की कोशिश की गई कि जेल के अंदर किसी भी तरह की अवैध गतिविधि न हो सके। अधिकारियों ने संकेत दिए हैं कि इस तरह के औचक निरीक्षण आगे भी जारी रहेंगे, ताकि जेल की सुरक्षा व्यवस्था को लगातार मजबूत रखा जा सके।
Also Read : शहाबुद्दीन के बेटे ओसामा शहाब के घर रेड, DIG-SP की मौजूदगी में पुलिस ने खंगाले दस्तावेज


