Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, June 10
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»क्राइम»हेमंत सरकार के कार्यकाल में बेटियां पूरी तरह असुरक्षित : प्रतुल शाहदेव
    क्राइम

    हेमंत सरकार के कार्यकाल में बेटियां पूरी तरह असुरक्षित : प्रतुल शाहदेव

    Team JoharBy Team JoharOctober 24, 2024Updated:October 24, 2024No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    1. 5 वर्ष में 7200 बलात्कार की घटनाएं, हेमंत सरकार में 29 प्रतिशत घटनाएं बढ़ीं
    2. बलात्कार और पॉस्को के मामलों में 25% से भी कम आरोपियों को सजा हुई है
    3. नामकुम में हुए बलात्कार की घटना ने हेमंत सरकार की पोल खोल दी

    रांची : भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने प्रदेश मुख्यालय में प्रेस ब्रीफिंग करते हुए नामकुम में एक युवती के साथ हुए रेप और हत्या की घटना की कड़ी निंदा की है. प्रतुल ने कहा इस सरकार में बेटियां पूरे तरीके से असुरक्षित हैं. तभी राजधानी रांची के नामकुम क्षेत्र में दिनदहाड़े एक बेटी को किडनैप करके हत्या कर दी जाती है. इस सरकार के कुल 5 वर्षों के कार्यकाल में अब तक 7200 रेप की घटनाएं हो चुकी हैं, 7000 से ज्यादा हत्याएं हो चुकी हैं, ढाई लाख से ज्यादा संज्ञेय अपराध हुए हैं. यानी पूरे तरीके से अपराधियों का बोलबाला है. सबसे दुर्भाग्यपूर्ण है कि भाजपा के कार्यकाल और हेमंत सरकार के कार्यकाल की तुलना करें तो 29% रेप केस की संख्या में अप्रत्याशित वृद्धि हुई है. (वर्ष 2017 और 2022 के आंकड़े). इसके अतिरिक्त बलात्कार और पॉक्सो के भी मामलों में 25% से भी कम आरोपियों को सजा हुई है. प्रतुल ने कहा कि इस सरकार का फास्ट्रेक कोर्ट के जरिए भी दोषियों को सजा दिलाने का रिकॉर्ड बहुत बुरा है.

    भाजपा के पंच प्रण

    प्रतुल ने कहा आज एनडीए के उम्मीदवारों के बड़ी संख्या में नामांकन के साथ इस सरकार की उल्टी गिनती की शुरुआत हो जाएगी. भाजपा अपने पंच प्रणों में  ₹500 में गैस सिलेंडर, 2,70,000 युवाओं को सरकारी रोजगार, 5 लाख लोगों को स्वरोजगार, बेरोजगारों को ₹2000 मासिक बेरोजगारी भत्ता, गरीबों को 20 लाख से अधिक आवास, मुफ्त बालू देने की योजना के साथ चुनाव मैदान में जाएगी. प्रतुल ने कहा अभी तक गठबंधन का औपचारिक रूप से बटवारा भी नहीं हुआ है. दूसरी ओर भाजपा गठबंधन जनता के इस भ्रष्ट सरकार को उखाड़ फेंकने की आकांक्षा के अनुसार चुनावी मैदान में उतर गई है.

    आज भाजपा के उम्मीदवारों के नामांकन के साथ सरकार की उल्टी गिनती शुरू

    आज नामांकन के समय केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान रांची में चार विधानसभा क्षेत्र की सभाओं को संबोधित करेंगे. असम के मुख्यमंत्री हेमंत बिश्व सरमा जमशेदपुर इलाके के विधान सभाओं के नामांकन और चंदनक्यारी में उपस्थित रहेंगे. छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय चाईबासा, चक्रधरपुर के नामांकन में मौजूद रहेंगे. केंद्रीय मंत्री फगण सिंह कुलस्ते सिसई और गुमला के नामांकन में उपस्थित रहेंगे. बरकट्ठा और बरही के नामांकन में बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी उपस्थित रहेंगे. चतरा, सिमरिया और भवनाथपुर के नामांकन में केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान उपस्थित रहेंगे.

    Also Read: रांची में होगा त्रिकोणीय मुकाबला, भाजपा के शीर्ष नेता जुटे मुनचुन राय को मनाने में, खरीदा नामंकन फॉर्म

    Bjp Corruption crime Election fast track court government employment Hemant government insecurity jharkhand Namkum nomination Panch Prana Pratul Shahdeo Rape rape and murder unemployment allowance Union Minister अपराध असुरक्षा केंद्रीय मंत्री चुनाव झारखंड नामकुम नामांकन पंच प्रण प्रतुल शाहदेव फास्ट ट्रैक कोर्ट बलात्कार बेरोजगारी भत्ता भाजपा भ्रष्टाचार रेप और हत्या सरकारी रोजगार हेमंत सरकार
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleहटिया विधानसभा के लिए नवीन जायसवाल ने किया नामांकन
    Next Article बेटी की शादी के लिए रखे जेवर और नकद की डकैती

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    ताला बंद घरों को निशाना बनाने वाला शातिर चोर गिरफ्तार, 90 ग्राम सोना और 450 ग्राम चांदी बरामद

    June 10, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    राज्यसभा चुनाव प्रक्रिया में बाधा डालने की कोशिश कर रही कांग्रेस : आदित्य साहू

    June 10, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    ज्योत्सना केरकेट्टा को धमकी भरी चेतावनी, कुख्यात राहुल सिंह का सोशल मीडिया पोस्ट वायरल

    June 10, 2026
    Latest Posts

    ताला बंद घरों को निशाना बनाने वाला शातिर चोर गिरफ्तार, 90 ग्राम सोना और 450 ग्राम चांदी बरामद

    June 10, 2026

    राज्यसभा चुनाव प्रक्रिया में बाधा डालने की कोशिश कर रही कांग्रेस : आदित्य साहू

    June 10, 2026

    ज्योत्सना केरकेट्टा को धमकी भरी चेतावनी, कुख्यात राहुल सिंह का सोशल मीडिया पोस्ट वायरल

    June 10, 2026

    शहनाइयों के बीच गूंजी चीखें : शादी में भरभराकर गिरा छज्जा, 30 लोग घायल

    June 10, 2026

    देवघर में घूस लेते रंगेहाथ पकड़ा गया JE, ACB की कार्रवाई से मचा हड़कंप

    June 10, 2026

    Website-new-logo
    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
    • झारखंड
    • राजनीति
    • बिहार
    • क्राइम
    • खेल
    • सेहत
    • मनोरंजन
    • शिक्षा
    • धर्म/ज्योतिष
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.