Palamu ; पलामू में डांडिया नाइट के आयोजन ने लोगों का दिल जीत लिया। पलामू चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज की महिला विंग द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। कार्यक्रम की खास मेहमान रहीं सोशल मीडिया स्टार अंजलि अरोड़ा, जिन्होंने लोगों के साथ डांडिया खेला और मंच पर धमाकेदार प्रस्तुति दी।
डांडिया नाइट का आयोजन मेदिनीनगर के गांधी मैदान में हुआ। अंजलि अरोड़ा ने कहा कि यह उनकी झारखंड की पहली यात्रा है और उन्हें इतनी भीड़ की उम्मीद नहीं थी। उन्होंने पलामू के लोगों के उत्साह की तारीफ की।
कार्यक्रम का उद्घाटन झारखंड के वित्त मंत्री राधा कृष्ण किशोर, पलामू सांसद विष्णु दयाल राम, पांकी विधायक डॉ. शशिभूषण मेहता और मेदिनीनगर की प्रथम मेयर अरुणा शंकर ने किया।

इस मौके पर वित्त मंत्री ने कहा कि वे माता रानी से प्रार्थना करते हैं कि झारखंड में कभी वित्त की कमी न हो। उन्होंने ऐसे सांस्कृतिक आयोजनों को सराहते हुए कहा कि इससे क्षेत्र का माहौल सकारात्मक होता है।
डांडिया नाइट का आयोजन पलामू चैंबर ऑफ कॉमर्स की महिला विंग पिछले तीन वर्षों से लगातार कर रही है। चैंबर अध्यक्ष आनंद शंकर और मेयर अरुणा शंकर के सहयोग से महिला विंग पलामू में सांस्कृतिक बदलाव की दिशा में लगातार काम कर रही है।