Khunti : अंतरराष्ट्रीय साइकिल दिवस के अवसर पर रविवार को खूंटी में फिट इंडिया साइक्लिंग अभियान के तहत एक साइक्लिंग रैली निकाली गई। यह रैली एसएस प्लस टू आवासीय हॉकी सेंटर (बालक) से शुरू होकर कदमा तक लगभग चार किलोमीटर की दूरी तक गई। इस रैली में बालक और बालिका दोनों वर्गों के खिलाड़ी शामिल हुए। रैली के बाद सभी खिलाड़ियों ने फिट इंडिया शपथ ली और नियमित व्यायाम करने व स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम का उद्देश्य खिलाड़ियों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना और फिटनेस को उनकी दैनिक दिनचर्या का हिस्सा बनाना था। प्रशिक्षकों ने इस दौरान साइक्लिंग के शारीरिक और मानसिक लाभों के बारे में बताया और बच्चों को रोजाना व्यायाम करने के लिए प्रेरित किया। यह आयोजन फिट इंडिया मूवमेंट के तहत किया गया, जिसका लक्ष्य देशभर में स्वास्थ्य और फिटनेस के प्रति जन जागरूकता बढ़ाना है।
Also Read : पूर्णिया में बड़े भाई ने छोटे भाई की ह’त्या कर, श’व जेल चौक के पास फेंका
Also Read : नामकुम में सड़क हादसा, मिल्क वैन की टक्कर से कार चालक की मौ’त
Also Read : 24.21 करोड़ की लागत से इस जिले में बनेगा पूर्वोत्तर भारत का पहला आधुनिक आउटडोर शूटिंग रेंज
Also Read : गिरिडीह में जमीन विवाद में बुजुर्ग की ह’त्या, जांच में जुटी पुलिस
Also Read : JEE Advanced 2025 का Result कल होगा जारी, ऐसे डाउनलोड करें अपना स्कोरकार्ड
Also Read : ऑपरेशन सिंदूर के बाद अमरनाथ यात्रा को लेकर जबरदस्त उत्साह, इस बार टूट सकते हैं रिकॉर्ड
Also Read : नवादा में प्रेम प्रसंग में ह’त्या, पुलिस ने सात लोगों को किया गिरफ्तार
Also Read : IPL 2025: मुंबई इंडियंस और पंजाब किंग्स में फाइनल के लिए आज भिड़ंत
Also Read : ICAI ने जारी किया सितंबर 2025 के लिए CA परीक्षा का शेड्यूल
Also Read : NH-33 पर भीषण हादसा, एक की मौ’त, दो घायल
Also Read : मां-बहन का एकलौता सहारा सोनू सड़क किनारे इस हाल में मिला
Also Read : आवारा सांड का कोहराम : चाचा-भतीजे पर किया हमला, एक की मौ’त