Palamu : पलामू के मनातू में बीते रात सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच हुए मुठभेड़ की घटना के बाद सीआरपीएफ आईजी साकेत सिंह, आईजी अभियान माइकल राज, आईजी अनूप बिरथरे और एसपी अभियान अमित रेणु पलामू पहुंचे। अस्पताल में घायल जवान से पूरी घटना को लेकर जानकारी ली। मालूम हो की देर रात पुलिस और टीएसपीसी के रीजनल कमांडर दस्ता के साथ मुठभेड़ हुई थी। यह कार्रवाई देर रात करीब डेढ़ बजे हुई थी। इस घटना में झारखंड पुलिस के दो जवान शहीद हुए थे, जबकि 1 अन्य घायल भी है। फिललाल उसका इलाज अस्पताल में चल रहा है। देर रात से पलामू एसपी रिष्मा रमेशन पूरे मामले में नजर बनाए है। अस्पताल पहुंच कर घायलों का हालचाल लिया और डॉक्टरों की टीम को बेहतर इलाज करने का निर्देश दिया है। शहीद जवानों में जिला पुलिस बल के जवान संतन मेहता और जवान सुनील राम शामिल है। जंगल मे अभी तक सर्च अभियान चलाया जा रहा है।
करमा पर्व मनाने आया था पूरा दस्ता गांव में
पुलिस सूत्रों की मानें तो पलामू एसपी रिष्मा रमेशन को सूचना मिली कि रीजनल कमांडर अपने गांव में करमा पर्व मनाने पहुंचा है। इसके बाद पुलिस टीम ने गांव की घेराबंदी शुरू की। इस दौरान पुलिस को देख नक्सलियों ने फायरिंग करना शुरू कर दिया। जिसके बाद सुरक्षाबलों ने भी अपनी कार्रवाई शुरू कर दी। इस मुठभेड़ में दो जवान शहीद हुए है, जबकि एक घायल है। शहीद जवानों में जिला पुलिस बल के जवान संतन मेहता और जवान सुनील राम शामिल है। वहीं एक जवान रोहित कुमार जख्मी है। घायल जवान को बेहतर इलाज के लिए MMCH अस्पताल में भर्ती कराया है।
Also Read : रांची में सभी डिलीवरी ब्वॉय का होगा पुलिस वेरिफिकेशन, SSP चन्दन कुमार सिन्हा का निर्देश