Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • पब्लिक रिपोर्ट
    • अन्य
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»जोहार ब्रेकिंग»पिस्टल के दम पर SBI की सीएसपी में लूट, ग्राहक बनकर आए थे अपराधी, फायरिंग के बाद फरार
    जोहार ब्रेकिंग

    पिस्टल के दम पर SBI की सीएसपी में लूट, ग्राहक बनकर आए थे अपराधी, फायरिंग के बाद फरार

    Team JoharBy Team JoharDecember 25, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    धनबाद: जिले के पूर्वी टुंडी थाना क्षेत्र के मोहलीडीह पंचायत के पियरसोला में एक गंभीर लूट की घटना सामने आई है, जहां दो अपराधियों ने एसबीआई के पोखरिया लिंक सीएसपी केंद्र में घुसकर ग्राहक बनकर लूटपाट की. अपराधियों ने सीएसपी संचालक बादल कुमार को बंदूक की नोक पर 70 हजार रुपये, लैपटॉप और मोबाइल लूट लिया. घटना के बाद अपराधियों ने दहशत फैलाने के लिए फायरिंग भी की और फरार हो गए. सीएसपी संचालक बादल कुमार ने बताया कि जब दो लोग ग्राहक बनकर केंद्र पहुंचे और पैसे के बारे में पूछा तो उन्हें संदेह हुआ. उन्होंने जब जवाब दिया कि पैसे नहीं हैं, तो एक अपराधी ने कहा कि उन्हें बीस हजार रुपये निकालने हैं. फिर दोनों अपराधी अचानक हमलावर हो गए और बंदूक की नोक पर उनकी लूटपाट की. इनमें से एक नकाबपोश था जबकि दूसरा बिना नकाब के था.

    लूटपाट के दौरान निरसा के ब्राजो गांव के निवासी दुलाल महतो, जो दस हजार रुपये निकालने आए थे, ने बताया कि उन्होंने भी मोबाइल और एक हजार रुपये दे दिए। लेकिन उनके पास रखा दस हजार रुपये बच गया. इसके बाद अपराधियों ने फायरिंग की और शटर बंद कर भाग गए. पूर्वी टुंडी थाना प्रभारी तारिक वसीम ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस ने लूट की शिकायत प्राप्त की है और छापेमारी शुरू कर दी है. पुलिस को लूटे गए मोबाइल का लोकेशन भी मिल चुका है, जिसमें अपराधी जामताड़ा की ओर जाते हुए देखे गए हैं. पुलिस ने जल्द ही अपराधियों को गिरफ्तार करने का आश्वासन दिया है.

    अपराध अपराधी एसबीआई गिरफ्तार छापेमारी जांच जामताड़ा दहशत दुलाल महतो धनबाद पियरसोला पुलिस पूर्वी टुंडी थाना पोखरिया लिंक सीएसपी फायरिंग बादल कुमार मोबाइल लोकेशन लूट लूटपाट सीएसपी
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleरक्सौल एयरपोर्ट के विकास पर CM नीतीश ने दी बड़ी जानकारी, बोले- जितनी जमीन की आवश्यकता होगी, राज्य सरकार देगी
    Next Article हेमंत सोरेन ने शहीद निर्मल महतो की 74वीं जयंती पर दी श्रद्धांजलि

    Related Posts

    जामताड़ा

    जामताड़ा की बेटियों ने खो-खो में दिखाया दम, तीसरा स्थान हासिल कर बढ़ाया जिले का मान

    June 15, 2026
    झारखंड

    आदित्यपुर और गम्हरिया थानों को मिले नए प्रभारी, एसपी ने जारी किया आदेश

    June 15, 2026
    चतरा

    मयूरहंड से नाबालिग को भगाने के मामले में आरोपी गिरफ्तार, कोर्ट ने भेजा जेल

    June 15, 2026
    Latest Posts

    जामताड़ा की बेटियों ने खो-खो में दिखाया दम, तीसरा स्थान हासिल कर बढ़ाया जिले का मान

    June 15, 2026

    आदित्यपुर और गम्हरिया थानों को मिले नए प्रभारी, एसपी ने जारी किया आदेश

    June 15, 2026

    मयूरहंड से नाबालिग को भगाने के मामले में आरोपी गिरफ्तार, कोर्ट ने भेजा जेल

    June 15, 2026

    रोहितश्य रॉय ने झारखंड के एडवोकेट जनरल का कार्यभार संभाला

    June 15, 2026

    रांची-जमशेदपुर NH पर बेकाबू हुआ ट्रक, एक के बाद एक तीन लोग हुए शिकार

    June 15, 2026

    Website-new-logo
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.