Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»क्राइम»बिहार में अपराध बेलगाम, घर पर धावा बोल 4 परिजनों को दाग दी गोली
    क्राइम

    बिहार में अपराध बेलगाम, घर पर धावा बोल 4 परिजनों को दाग दी गोली

    Team JoharBy Team JoharOctober 26, 2023No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    पटना : बिहार में अपराध पर लगाम कसता हुआ दिख नहीं रहा है. बल्कि इसके उलट बेखौफ अपराधी आये दिन लूटपाट और मर्डर जैसे जघन्य अपराध को अंजाम दे रहे हैं. और अब तो सामूहिक हत्याकांड को भी अंजाम देने से परहेज नहीं है. जी हां, मुजफ्फरपुर जिले से कुछ ऐसी ही खबर है, जहां मूर्ति विसर्जन के बाद तीन युवकों ने एक ही परिवार के चार लोगों को गोली मार दी. वारदात कटरा प्रखंड के जजुआर गांव में देर रात को हुई. फायरिंग में एक महिला सहित चार लोग घायल हुए हैं. उन्हें बैरिया स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. बताया जा रहा है कि घायलों का एक दिन पहले दशहरा मेले में पड़ोसियों से झगड़ा हुआ था. इसके बाद आरोपियों ने उनके घर पर धावा बोलकर फायरिंग कर दी.

    इसे भी पढ़ें : 22 जनवरी को श्रीराम मंदिर में विराजेंगे रामलला, देश भर में मनेगा उत्सव, जानें क्या है पूरा कार्यक्रम

    पड़ोसी पर गोली मारने का आरोप, फरार

    घायलों में जजुआर निवासी हेम ठाकुर, लक्ष्मण ठाकुर, अमन ठाकुर और मोती देवी शामिल हैं. चारों एक ही परिवार के हैं. उन्हें खतरे से बाहर बताया गया है. हेम ठाकुर और लक्ष्मण ठाकुर के पीठ में गोली लगी है. जबकि अन्य के हाथ-पांव में गोली लगी. गोली मारने का आरोप गांव के ही पड़ोसी अंकित ठाकुर और उसके परिजन पर लगा है. आरोपी पक्ष फरार है. डीएसपी पूर्वी सहरियार अख्तर एवं जजुजार थानेदार रमन राज ने दलबल के साथ मौके पर पहुंचकर जांच की. मौके से कई खोखे जब्त किए गए हैं. पुलिस ने घायलों से मिलकर मामले की जानकारी ली.

    इसे भी पढ़ें : अमेरिका में अंधाधुंध फायरिंग, 22 लोगों की मौत, दर्जनों हुए घायल

    जानें क्या है पूरा मामला

    इस संबंध में डीएसपी पूर्वी ने बताया कि मंगलवार को जजुआर में मेला के दौरान दोनों परिवार के युवकों के बीच विवाद हुआ था. मौके पर तैनात पुलिसकर्मियों ने स्थानीय लोगों के सहयोग से मामले को शांत करा लिया था. फिर मूर्ति विसर्जन के बाद बुधवार रात एक पक्ष के लोगों ने दूसरे पक्ष के घर पर धावा बोल दिया. मारपीट करने लगे और फायरिंग की. आरोपी पक्ष फरार है. दो संदिग्धों को पूछताछ के लिए उठाया गया है. डीएसपी ने बताया कि घायलों का बयान लेकर मामले में एफआईआर दर्ज की जाएगी.

    इसे भी पढ़ें : वर्चस्व को लेकर गोलीबारी मामले में तीन गिरफ्तार, रांची पुलिस ने अपराधियों को सड़क पर पैदल घुमाया

    4 people of same family shot in Muzaffarpur Bihar Crime Update Bihar News Update Dussehra Fair controversy Johar Live Muzaffarpur Crime Update जोहार लाइव दशहरा मेला विवाद बिहार अपराध अपडेट बिहार न्यूज अपडेट मुजफ्फरपुर क्राइम अपडेट मुजफ्फरपुर में एक ही परिवार के 4 लोगों को गोली मारी
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous ArticleAaj Ka Rashifal, 26 October 2023 : मेष, मिथुन, तुला समेत अन्य राशि के लिए कैसा रहेगा आज का दिन, यहां जानें
    Next Article पीएम मोदी का झारखंड दौरा 15 को, भगवान बिरसा मुंडा के जन्मस्थल उलिहातू जाएंगे  

    Related Posts

    क्राइम

    झारखंड: सतबरवा थाना के रिकॉर्ड अधूरे मिलने से DIG नाराज, सुधार के लिए दी एक सप्ताह की मोहलत

    October 29, 2026
    क्राइम

    झारखंड : गुमला में बड़ी वारदात हुई असफल, AK-56 और कारबाइन समेत घातक हथियार बरामद, एक गिरफ्तार

    October 29, 2026
    क्राइम

    वकील अनुष्का के पति ने जारी किया वीडियो, कहा- JPSC में नौकरी के लिए दिया 7 लाख, ससुर के मैरिज एनवर्सरी में खर्च किए 10 लाख, साथी वकील ने करा दिया था अबॉर्शन

    October 29, 2026
    क्राइम

    अनुष्का चक्रवर्ती प्रकरण : हजारीबाग एसपी के दबाव में रुद्र राणा ने कोर्ट में किया सरेंडर, कोर्ट कैंपस में पुलिस कर रही है पूछताछ

    October 29, 2026
    क्राइम

    जीरो कोल लीकेज पॉलिसीः झारखंड में CISF ने जब्त किया कोयले से लदा हाइवा, 32 से 35 टन कोयला बरामद

    October 29, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    महाराष्ट्र MLC चुनाव: नागपुर में बीजेपी को पटकनी देने वाले कांग्रेस के अभिजीत वंजारी कौन हैं?

    October 29, 2026
    Latest Posts

    झारखंड: सतबरवा थाना के रिकॉर्ड अधूरे मिलने से DIG नाराज, सुधार के लिए दी एक सप्ताह की मोहलत

    October 29, 2026

    देवी दर्शन मोड़ बना काल का गाल, तेज रफ्तार वाहन ने महिला को कुचला, मौत के बाद सड़क जाम

    October 29, 2026

    झारखंड : गुमला में बड़ी वारदात हुई असफल, AK-56 और कारबाइन समेत घातक हथियार बरामद, एक गिरफ्तार

    October 29, 2026

    झारखंड : JTET परीक्षा 1 नवंबर को, 986 केंद्रों पर 5.65 लाख अभ्यर्थी देंगे परीक्षा

    October 29, 2026

    वकील अनुष्का के पति ने जारी किया वीडियो, कहा- JPSC में नौकरी के लिए दिया 7 लाख, ससुर के मैरिज एनवर्सरी में खर्च किए 10 लाख, साथी वकील ने करा दिया था अबॉर्शन

    October 29, 2026

    Powered by Feralvoice.

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.