Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    1 Nov, 2025 ♦ 11:06 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»टेक्नोलॉजी»राज्य में भ्रष्टाचार, ध्वस्त विधि व्यवस्था, हत्या, लूट, बलात्कार की घटना बढ़ी हैः भाजपा
    टेक्नोलॉजी

    राज्य में भ्रष्टाचार, ध्वस्त विधि व्यवस्था, हत्या, लूट, बलात्कार की घटना बढ़ी हैः भाजपा

    Team JoharBy Team JoharOctober 15, 2023No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांचीः दुर्गा पूजा उत्सव के बाद संकल्प यात्रा का समापन होगा. रविवार को पार्टी कार्यालय में प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक बुलायी गयी. यह बैठक भाजपा प्रदेश कार्यालय में रांची महानगर एवं रांची ग्रामीण जिला की संयुक्त तत्वावधान में हुई. बैठक प्रदेश पदाधिकारी, सांसद, विधायकों के साथ दोनों जिलों के पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य शामिल हुए. बैठक को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक गंगोत्री कुजूर ने कहा कि अब तक आठ चरण में 71 विधानसभा क्षेत्र में संपन्न संकल्प यात्रा में जनता का को स्नेह और आशीर्वाद प्राप्त हुआ है. इससे स्पष्ट होता है कि समापन कार्यक्रम भी ऐतिहासिक होगा.

    पूरे प्रदेश में हेमंत सरकार के खिलाफ आक्रोश हैः आदित्य साहू

    प्रदेश महामंत्री एवं सांसद आदित्य साहू ने कहा कि पूरे प्रदेश में हेमंत सरकार के खिलाफ आक्रोश है. जनता आज प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी की बातों पर विश्वास करते हुए राज्य को भ्रष्टाचार, ध्वस्त विधि व्यवस्था, हत्या लूट, बलात्कार से उबारने की उम्मीद कर रही है. उन्होंने कहा कि जनता राज्य सरकार को सबक सिखाने के लिये अवसर की प्रतीक्षा कर रही है. उन्होंने कहा कि समापन कार्यक्रम में आने के लिए हम सब घर घर जाकर कार्यकर्ता जनता से आग्रह करें. जनता भाजपा की ओर उम्मीद भरी नजरों से देख रही है. प्रदेश महामंत्री डॉ प्रदीप वर्मा ने कहा कि भाजपा की संकल्प यात्रा को जनभागीदारी ने जन संकल्प यात्रा में बदल दिया. इस यात्रा ने यह साबित कर दिया है कि भाजपा राज्य की जनभावनाओं की आवाज है.

    जनता की टूटती उम्मीद को फिर से भाजपा ही जोड़ सकती हैः संजय सेठ

    सांसद संजय सेठ ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी की संकल्प यात्रा ने जनता को भरोसा दिलाया है. जनता की टूटती उम्मीद को फिर भाजपा ही जोड़ सकती है. उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं को जनता के भरोसों पर खरा उतरना है.

    रांची के कार्यकर्ताओं में बजरंगी ताकत हैः सीपी सिंह

    विधायक सीपी सिंह ने कहा कि रांची के कार्यकर्ताओं में बजरंगी ताकत है. इन्हें केवल ताकत का अहसास कराना पड़ता है. इनके प्रयासों से कई कार्यक्रमों ने इतिहास रचा है. उन्होंने कहा कि सभी अपनी जिम्मेवारी को निभाएं सफलता जरूर मिलेगी.विधायक नवीन जायसवाल एवम समरी लाल ने भी बैठक को संबोधित किया.

    बैठक में इनकी रही उपस्थिति

    आज की बैठक में सुबोध सिंह गुड्डू, काजल प्रधान, शिवपूजन पाठक, प्रतुल शाहदेव, शोभा यादव, संतोष कुमार, सुनील गुप्ता, राजीव रंजन, मनोज मिश्रा, कमाल खान, लक्ष्मी चन्द दीक्षित, सूरज चौरसिया, रविनाथ किशोर, मुनचुन राय, अरुण झा, संदीप वर्मा, रमेश सिंह, केके गुप्ता, वरुण साहु, बलराम सिंह, जितेन्द्र वर्मा, जितेन्द्र सिंह पटेल, निरज सिंह, राकेश सिंह गुड्डू, अनिता वर्मा, देवेंद्र शर्मा, अरविन्द सिंह पिंटू, रोमित नारायण सिंह, रामलगन राम, गोपाल सोनी, लाल प्रमोद नाथ शाहदेव,सोनू सिंह, रजनीश पाण्डे, जॉनी वॉकर खान, उमेश यादव, विकास रवि, सुभाष अग्रवाल, विनोद महतो, सुजीत शर्मा,निलेश सिंह, सूर्यप्रताप, निलेश सिंह, रामजी प्रसाद,पप्पू जयसवाल, इंद्रजीत यादव, मुनेश्वर साहु ,आरती कुजूर,आरती सिंह, सुरेंद्र महतो, अनिल टाइगर,जैलेंद्र कुमार, मानकी राजेंद्र शाही, अशोक मुंडा,नरेंद्र कुमार,रामनाथ महतो,दिलीप मेहता,संजीव तिवारी,विजय महतो,बिशेश्वर महतो,सदानंद सिंह,रमाकांत महतो, प्रीतम साहू, खदी उरांव, रामकुमार दुबे, प्रभु दयाल बड़ाइक, धीरज महतो, नेहा सिंह, विनोद साहू, मनोज राम, कामेश्वर महतो, राजकुमार तिर्की, संजय महतो, बली सिंह, राजा महतो, गोपाल महतो, उत्पल शाहदेव, रामसाय मुंडा उपस्थित रहे.

    जोहार लाइव बैठक भाजपा संकल्प यात्रा हेमंत सोरेन
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleडीवीसी मुख्यालय के निर्देश पर बोकारो थर्मल पावर प्लांट बंद
    Next Article Expo-2023 में संडे को रहा फंडे, बच्चों ने भी दिखाई प्रतिभा 

    Related Posts

    बिहार

    बिहार चुनाव : प्रियंका गांधी की पहली रैली आज, बछवाड़ा में करेंगी जनसभा

    November 1, 2025
    बिहार

    मोकामा गो’लीकां’ड पर निर्वाचन आयोग का संज्ञान, DGP और पटना DM से रिपोर्ट तलब

    November 1, 2025
    बिहार

    रवि किशन को जान से मारने की धमकी, पुलिस ने शुरू की जांच

    November 1, 2025
    Latest Posts

    ICC महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025 : भारत और दक्षिण अफ्रीका की भिड़ंत फाइनल में

    November 1, 2025

    थाने से कुछ ही दूरी पर चोरों का तांडव, चंचला ज्वेलर्स से 15 लाख की चोरी

    November 1, 2025

    दिवंगत सिंगर जुबिन गर्ग की आखिरी फिल्म ‘रोई-रोई बिनाले’ बॉक्स ऑफिस पर हिट

    November 1, 2025

    सस्ता हुआ LPG गैस, प्रति सिलेंडर 5 रुपए घट गए दाम

    November 1, 2025

    बिहार चुनाव : प्रियंका गांधी की पहली रैली आज, बछवाड़ा में करेंगी जनसभा

    November 1, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.