Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    5 Jul, 2025 ♦ 2:48 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»जोहार ब्रेकिंग»कोरोना का कहर : लॉक डाउन के दूसरे दिन सुबह से ही ड्यूटी पर पुलिस, कर रही लोगों को अलर्ट
    जोहार ब्रेकिंग

    कोरोना का कहर : लॉक डाउन के दूसरे दिन सुबह से ही ड्यूटी पर पुलिस, कर रही लोगों को अलर्ट

    Team JoharBy Team JoharMarch 24, 2020No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    JoharLive Team

    रांची। राजधानी रांची में लॉक डाउन के दूसरे दिन सुबह से ही रांची पुलिस एक्टिव हो गई है। कंट्रोल रूम से लगातार पूरे शहर में कोरोना को लेकर अनाउंसमेंट किया जा रहा है और लोगों को सावधानी बरतने की हिदायत दी जा रही है। कंट्रोल रूम से जुड़े सीसीटीवी कैमरों के एनाउंस बॉक्स से लगातार शहरों में अनाउंस किया जा रहा है और लोगों को घरों में ही रहने की हिदायत दी जा रही है। उन्हें यह बताया जा रहा है कि राजधानी रांची में धारा 144 लगा हुआ है और बिना किसी उचित वजह के लोग घरों से न निकलें।

    बता दें कि लॉक डाउन के पहले दिन राजधानी रांची में लोगों ने नियमों का उल्लंघन करते हुए काफी लापरवाही बरती थी। जिसके बाद रांची पुलिस को सख्ती दिखानी पड़ी थी। झारखंड के डीजीपी एमबी राव सहित एसपी और कई अधिकारियों को सड़क पर उतरकर लोगों को समझाना पड़ा था. सोमवार की सुबह लॉकडाउन का मजाक उड़ाया गया। सरकार और प्रशासन के आदेश को ताक पर रख लोगों का जनसैलाब उमड़ा। आम दिनों की तुलना में दोगुनी भीड़ सड़कों पर दिखी। सुबह के समय बस, ऑटो, निजी वाहन पैदल चलने वालों की संख्या ज्यादा दिखी। स्थिति यह हो गई कि दस बजे तक शहर के चारों ओर जाम लग गया था। हर तरफ भागदौड़ की स्थिति बनी रही. राशन दुकान, किराना दुकान, दूध, फल, सब्जी सहित हर दुकानों में लूटमार जैसी स्थिति बनी रही।

    इसबीच प्रशासन ने मंगलवार सुबह से ही मोर्चा संभाल लिया है और सख्ती बरतनी शुरू कर दी है। राजधानी में आवश्यक सेवाओं को छोड़ सभी प्रतिष्ठानें और दुकानें बंद करा दी गई है। शहर के सभी प्रवेश मार्गों पर नाकेबंदी कर बैरिकेडिंग लगाया गया। बाहर से आने वाले वाहनों को रोक दिया जा रहा। केवल उन्हीं वाहनों को पार होने दिया ज रहा जो आवश्यक सेवा में हैं। एंबुलेंस, मेडिकल इमरजेंसी, खाद्य पदार्थों की ढुलाई या किसी बहुत जरूरी काम से गुजरने वालों को पूछताछ करने के बाद ही बैरिकेड से गुजरने की अनुमति दी गई।

    #Jharkhand News #Online news Latest news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleप्रधानमंत्री मोदी आज शाम आठ बजे राष्ट्र को सम्बोधित करेंगे
    Next Article रांची के सब्जी मार्केट में दिखा लॉकडाउन का असर, टमाटर 10 रुपए से बढ़कर हुआ 50 रुपए प्रतिकिलो

    Related Posts

    झारखंड

    असिस्टेंट पद के लिए परीक्षा 20 जुलाई को, इस दिन मिलेगा एडमिट कार्ड

    July 5, 2025
    झारखंड

    सड़क हादसे में दो दोस्तों की मौ’त

    July 5, 2025
    झारखंड

    करमा खदान हादसा: यह सिर्फ एक हादसा नहीं, बल्कि सरकार की लापरवाही से हुई हत्या है – बाबूलाल

    July 5, 2025
    Latest Posts

    असिस्टेंट पद के लिए परीक्षा 20 जुलाई को, इस दिन मिलेगा एडमिट कार्ड

    July 5, 2025

    बस स्टैंड पर दिनदहाड़े फा’यरिंग, वर्चस्व की लड़ाई में फैली दहशत

    July 5, 2025

    सड़क हादसे में दो दोस्तों की मौ’त

    July 5, 2025

    करमा खदान हादसा: यह सिर्फ एक हादसा नहीं, बल्कि सरकार की लापरवाही से हुई हत्या है – बाबूलाल

    July 5, 2025

    कम्युनिटी हेल्थ सेंटर की बिल्डिंग उद्घाटन से पहले ही जर्जर, कांग्रेस ने किया प्रदर्शन…

    July 5, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.