Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    21 Jun, 2025 ♦ 3:21 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»जोहार ब्रेकिंग»कोरोना का कहर : भारत में अब तक 339 लोगों की मौत, संक्रमितों की संख्या 10 हजार के पार
    जोहार ब्रेकिंग

    कोरोना का कहर : भारत में अब तक 339 लोगों की मौत, संक्रमितों की संख्या 10 हजार के पार

    Team JoharBy Team JoharApril 14, 2020No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Desk

    नयी दिल्ली । देश में पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना वायरस (कोविड-19) संक्रमण के 1211 नये मामले दर्ज किये जाने के साथ ही संक्रमितों की संख्या 10 हजार के पार हो गयी तथा इस दौरान इस संक्रमण के कारण 31 और लोगों की मौत होने से मृतकों का आंकड़ा 339 पर पहुंच गया है।

    देश के विभिन्न राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों में कोरोना के अब तक कुल 10363 मामलों की पुष्टि हुई है जिनमें 71 विदेशी मरीज शामिल हैं। अभी तक कोरोना संक्रमित 1036 लोग स्वस्थ हो चुके हैं।

    स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से मंगलवार सुबह जारी किये गये आंकड़ों के मुताबिक कोरोना वायरस का प्रकोप देश के 32 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में फैल चुका है। कोरोना से सबसे गंभीर रूप से प्रभावित महाराष्ट्र में अब तक 2334 लोग संक्रमित हुए हैं तथा 160 लोगों की मौत हो गयी है। महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटे के दौरान 11 लोगों की मौत हुई और 349 लोग संक्रमित हुए हैं।

    संक्रमितों की संख्या के मामले में दूसरे स्थान पर दिल्ली है जहां पिछले 24 घंटाें में 356 नये मामले दर्ज किये जाने के कारण कुल 1510 लोग पीड़ित हुए हैं तथा इस दौरान चार और लोगों की मौत के बाद मृतकों की संख्या बढ़कर 28 हो गयी है। इसके बाद तमिलनाडु में सबसे अधिक 1173 लोग संक्रमित हैं तथा अब तक 11 लोगों की मौत हुयी है।

    राजस्थान में एक दिन में 69 लोग संक्रमित हुए और इनका आंकड़ा बढ़कर 873 हो गया तथा अब तक तीन लोगों की मौत हुई है। वहीं गुजरात में 539 लोग संक्रमित हैं तथा 26 लोगों की मौत हुई है।

    मध्य प्रदेश में भी संक्रमितों की संख्या में वृद्धि देखी गयी और वहां सोमवार के 564 लोगों की तुलना में लगभग 40 की बढ़त के साथ 604 हो गयी। राज्य में सात और लोगों की मौत के बाद मृतकों की संख्या 43 हो गयी है।

    तेलंगाना में अब तक 562 लोग संक्रमित हुए हैं और 16 लोगों की मौत हुई है। केरल में 379 लोग संक्रमित हुए हैं और तीन लोगों की मौत हुई है।

    देश के सबसे बड़े राज्य उत्तर प्रदेश में 558 लोग संक्रमित हैं और पांच लोगों की मौत हुई है।

    दक्षिण भारतीय राज्य आंध्र प्रदेश में 432 और कर्नाटक में 247 लोग संक्रमित हैं तथा इन राज्यों में क्रमश: सात और छह लोगों की मौत हुई है।

    केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर में संक्रमितों की संख्या 270 है और चार लोगों की मौत हुुई है।

    इसके अलावा पंजाब में 11, पश्चिम बंगाल में सात, हरियाणा में तीन, झारखंड में दो तथा बिहार, ओडिशा, हिमाचल प्रदेश और असम में एक-एक व्यक्ति की मौत हुई है।

    #National News #Online news Latest news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleतीन मई तक देश में लागू रहेगा लॉकडाउन, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिए सात मंत्र
    Next Article केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर बोले, मोदी के मार्गदर्शन में लोग कोरोना को एक दिन हरा देंगे

    Related Posts

    देश

    एअर इंडिया की लापरवाही पर DGCA का सख्त एक्शन, तीन अधिकारियों को हटाने का आदेश

    June 21, 2025
    क्राइम

    यूएई से भारत लाया गया भगोड़ा उपवन पवन जैन, ठगी के गंभीर आरोप

    June 21, 2025
    ट्रेंडिंग

    ईरान और इजरायल के युद्ध में भारत की चुप्पी पर सोनिया गांधी ने उठाये सवाल, कहा.. केंद्र सरकार ने मूल्यों का समर्पण कर दिया

    June 21, 2025
    Latest Posts

    एअर इंडिया की लापरवाही पर DGCA का सख्त एक्शन, तीन अधिकारियों को हटाने का आदेश

    June 21, 2025

    रांची-पतरातू मेन रोड का हिस्सा घंसा, आवागमन ठप

    June 21, 2025

    एयर इंडिया ने दो दर्जन से अधिक यात्रियों का सामान छोड़ा, हंगामा के बाद दी यह सफाई

    June 21, 2025

    अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर DC ने किया योग, कहा: मानसिक शांति के लिए जरूरी…

    June 21, 2025

    यूएई से भारत लाया गया भगोड़ा उपवन पवन जैन, ठगी के गंभीर आरोप

    June 21, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.