Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    23 Nov, 2025 ♦ 12:41 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»जोहार ब्रेकिंग»कोरोना का कहर : भारत में अब तक 308 की मौत, 9000 संक्रमित
    जोहार ब्रेकिंग

    कोरोना का कहर : भारत में अब तक 308 की मौत, 9000 संक्रमित

    Team JoharBy Team JoharApril 13, 2020No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Desk

    नयी दिल्ली । देश में पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना वायरस (कोविड-19) संक्रमण के 796 नये मामले दर्ज किये जाने के साथ ही संक्रमितों की संख्या बढ़कर 9152 हो गयी तथा इस दौरान इस संक्रमण के कारण 35 और लोगों की मौत होने से मृतकों का आंकड़ा 308 पर पहुंच गया है।

    देश के विभिन्न राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों में कोरोना के अब तक कुल 9152 मामलों की पुष्टि हुई है जिनमें 71 विदेशी मरीज शामिल हैं। अभी तक कोरोना संक्रमित 857 लोग स्वस्थ हो चुके हैं।

    स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से सोमवार सुबह जारी किये गये आंकड़ों के मुताबिक कोरोना वायरस का प्रकोप देश के 31 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में फैल चुका है। कोरोना से सबसे गंभीर रूप से प्रभावित महाराष्ट्र में अब तक 1985 लोग संक्रमित हुए हैं तथा 149 लोगों की मौत हो गयी है। महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटे के दौरान 22 लोगों की मौत हुई और 224 लोग संक्रमित हुए हैं।

    संक्रमितों की संख्या के मामले में दूसरे स्थान पर दिल्ली है जहां पिछले 24 घंटाें में 85 नये मामले दर्ज किये जाने के कारण कुल 1154 लोग पीड़ित हुए हैं तथा इस दौरान पांच और लोगों की मौत के बाद मृतकों की संख्या छह बढ़कर 24 हो गयी है। इसके बाद तमिलनाडु में सबसे अधिक 1043 लोग संक्रमित हैं और पिछले 24 घंटों में एक और व्यक्ति की मौत के साथ मरने वालों की संख्या 11 हो गयी है।

    राजस्थान में एक दिन में 104 लोग संक्रमित हुए और इनका आंकड़ा बढ़कर 804 हो गया तथा अब तक तीन लोगों की मौत हुई है। वहीं गुजरात में 516 लोग संक्रमित हैं तथा 25 लोगों की मौत हुई है। पिछले 24 घंटे के दौरान गुजरात में 84 लोग संक्रमित हुए हैं तथा तीन और लोगों की मौत हुयी है। मध्य प्रदेश में भी संक्रमितों की संख्या में वृद्धि देखी गयी और वहां रविवार के 532 लोगों की तुलना में लगभग 32 की बढ़त के साथ 564 हो गयी। राज्य में मृतकों की संख्या 36 हो गयी है।

    तेलंगाना में अब तक 504 लोग संक्रमित हुए हैं और नौ लोगों की मौत हुई है। केरल में 376 लोग संक्रमित हुए हैं और दो लोगों की मौत हुई है।

    देश के सबसे बड़े राज्य उत्तर प्रदेश में 483 लोग संक्रमित हैं और पांच लोगों की मौत हुई है।

    दक्षिण भारतीय राज्य आंध्र प्रदेश में 427 और कर्नाटक में 232 लोग संक्रमित हैं तथा इन राज्यों में क्रमश: सात और छह लोगों की मौत हुई है।

    केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर में संक्रमितों की संख्या 245 है और चार लोगों की मौत हुुई है।

    इसके अलावा पंजाब में 11, पश्चिम बंगाल में सात, हरियाणा में तीन, झारखंड में दो तथा बिहार, ओडिशा, हिमाचल प्रदेश और असम में एक-एक व्यक्ति की मौत हुई है।

    #National News #Online news Latest news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Article18 घंटे बाद दो गज जमीन नसीब हुई कोरोना संक्रमित बुजुर्ग व्यक्ति को, हिंदपीढ़ी के बच्चा कब्रिस्तान में सुपुर्द ए खाक
    Next Article महाराष्ट्र : कोरोना से डेढ़ सौ लोगों की मौत, 1985 संक्रमित

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    एमएम बनर्जी राष्ट्रीय मूट कोर्ट में चार टीमें सेमीफाइनल में

    November 22, 2025
    जोहार ब्रेकिंग

    प्राकृतिक खेती में बेहतर काम करने वाले क्लस्टर को मिलेगा एक लाख रुपये का इनाम : मंत्री शिल्पी

    November 22, 2025
    जमशेदपुर

    दुर्लभ सफेद मूंगा तस्करी का खुलासा, रांची के तीन सहित चार धराये

    November 22, 2025
    Latest Posts

    एमएम बनर्जी राष्ट्रीय मूट कोर्ट में चार टीमें सेमीफाइनल में

    November 22, 2025

    प्राकृतिक खेती में बेहतर काम करने वाले क्लस्टर को मिलेगा एक लाख रुपये का इनाम : मंत्री शिल्पी

    November 22, 2025

    दुर्लभ सफेद मूंगा तस्करी का खुलासा, रांची के तीन सहित चार धराये

    November 22, 2025

    ब्राउन शुगर और गांजा के साथ एक गिरफ्तार

    November 22, 2025

    जमीन विवाद में की गयी थी सोनू के घर पर फायरिंग, तीन को पुलिस ने दबोचा

    November 22, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.