Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    18 Jun, 2025 ♦ 8:05 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»जोहार ब्रेकिंग»कोरोना का कहर : भारत में अब तक 166 की मौत, 5734 संक्रमित
    जोहार ब्रेकिंग

    कोरोना का कहर : भारत में अब तक 166 की मौत, 5734 संक्रमित

    Team JoharBy Team JoharApril 9, 2020No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    नयी दिल्ली। देश में पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना वायरस (कोविड 19) संक्रमितों की संख्या में वृद्धि होने के साथ ही यह 5734 पर पहुंच गयी है तथा संक्रमण के कारण अब तक 166 लोगों की मौत हुयी है।

    स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से गुरुवार सुबह जारी ताजा आंकड़ों के मुताबिक कोरोना वायरस का प्रकोप देश के 31 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में फैल चुका है।

    पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना के 540 नये मामले सामने आने के साथ ही अब तक इसके 5734 मामलों की पुष्टि हो चुकी है। इनमें 65 विदेशी मरीज भी शामिल हैं। कोरोना वायरस के संक्रमण से पिछले 24 घंटे के दौरान 17 और लोगों की मौत के साथ ही मृतकों का आंकड़ा 166 हो गया है। अभी तक कोरोना संक्रमित 473 लोग स्वस्थ हो चुके हैं।

    बुधवार की तुलना में गुरुवार को संक्रमितों और मृतकों की संख्या में थोड़ी कमी आयी है।

    स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी ताजा सूची के अनुसार देश में कोरोना से सबसे गंभीर रूप से प्रभावित महाराष्ट्र में अब तक 1135 लोग संक्रमित हुए हैं तथा 72 लोगों की मौत हो गयी है। महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटे के दौरान आठ लोगों की मौत हुयी और 117 लोग संक्रमित हुए हैं।

    दूसरे स्थान पर तमिलनाडु है जहां 738 लोग इससे पीड़ित हुए हैं और आठ लोगों की मौत हुयी है। इसके बाद दिल्ली में सबसे अधिक 669 लोग संक्रमित हैं और नौ लोगों की मौत हुयी है। दिल्ली में पिछले 24 घंटे के दौरान 93 लोग संक्रमित पाये गये।

    तेलंगाना में अब तक 427 लोग संक्रमित हुए हैं और सात लोगों की मौत हुयी है। केरल में 345 लोग संक्रमित हुए हैं और दो लोगों की मौत हुई है।

    राजस्थान में 381 लोग संक्रमण के शिकार हैं और अब तक तीन लोगों की मौत हुयी है।

    सबसे बड़े राज्य उत्तर प्रदेश में 361 लोग संक्रमित हैं और चार लोगों की मौत हुयी है।

    दक्षिण भारतीय राज्य आंध्र प्रदेश में 348 और कर्नाटक में 181 लोग संक्रमित हैं तथा क्रमश: चार और पांच लोगों की मौत हुई है। कर्नाटक में पिछले 24 घंटे के दौरान एक और व्यक्ति की मौत हुयी।

    केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 158 हो गयी है और चार लोगों की मौत हुुयी है।

    मध्य प्रदेश में 229 और गुजरात में 179 लोग संक्रमित हैं तथा क्रमश: 13 और 16 लोगों की मौत हुई है। पिछले 24 घंटे के दौरान गुजरात में तीन और लोगों की मौत हुयी।

    इसके अलावा पंजाब में आठ, पश्चिम बंगाल में पांच, हरियाणा में तीन तथा बिहार, ओडिशा और हिमाचल प्रदेश में एक-एक व्यक्ति की मौत हुई है।

    #National News #Online news Latest news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleबिहार : सीवान में चार और महिला कोरोना पॉजिटिव, राज्य में संक्रमितों की संख्या 51
    Next Article प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी बोले, भारत-अमेरिका कोरोना पर मिलकर विजय प्राप्त करेंगे

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    JJMP सब जोनल कमांडर बैजनाथ सिंह ने किया सरेंडर, मुख्यधारा से जुड़ा

    June 18, 2025
    जोहार ब्रेकिंग

    घूसखोर CO चढ़ा ACB के हत्थे, जमीन म्यूटेशन के लिए मांगा था रिश्वत

    June 18, 2025
    जोहार ब्रेकिंग

    चाईबासा के जंगलों में मिले 14 IED बम, किये गये डिफ्यूज (Video)

    June 18, 2025
    Latest Posts

    JJMP सब जोनल कमांडर बैजनाथ सिंह ने किया सरेंडर, मुख्यधारा से जुड़ा

    June 18, 2025

    घूसखोर CO चढ़ा ACB के हत्थे, जमीन म्यूटेशन के लिए मांगा था रिश्वत

    June 18, 2025

    हजारीबाग में मनरेगा घोटाला, मुखिया समेत कई पर एफआईआर दर्ज

    June 18, 2025

    अब सिर्फ 3 हजार रुपये में हाईवे पर साल भर सफर, NHAI ने की नई योजना की घोषणा

    June 18, 2025

    चाईबासा के जंगलों में मिले 14 IED बम, किये गये डिफ्यूज (Video)

    June 18, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.