Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    18 Sep, 2025 ♦ 8:26 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»देश»कोरोना वायरस : शिरडी सांई मंदिर अगले आदेश तक श्रद्धालुओं के लिए बंद
    देश

    कोरोना वायरस : शिरडी सांई मंदिर अगले आदेश तक श्रद्धालुओं के लिए बंद

    Team JoharBy Team JoharMarch 17, 2020No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    JoahrLive Desk

    मुंबई। महाराष्ट्र में अहमदनगर जिले में विश्वविख्यात शिरडी सांई बाबा मंदिर को कोरोना वायरस के प्रकोप के फैलने से रोकने के मद्देनजर मंगलवार तीन बजे से अगले आदेश तक श्रद्धालुओं के लिए बंद कर दिया गया।

    शिरडी सांईबाबा ट्रस्ट ने ट्वीट कर बताया, “शिरडी बाबा मंदिर को कोराना वायरस के प्रकोप को फैलने के मद्देनजर आज अपराह्न तीन बजे से श्रद्धालुओं के लिए अगले आदेश तक बंद कर दिया तथा इसके साथ ही प्रसादालय और निवास्थानम को भी बंद कर दिया गया है।

    इससे पहले मुंबई में सोमवार को सिद्धिविनायक मंदिर ट्रस्ट ने भी कोराेना के मद्देनजर अगले आदेश तक मंदिर को बंद रखने को निर्णय लिया था। इसके अलावा महाराष्ट्र के कई प्रसिद्ध मंदिरों जैसे श्रीमनत दगडुशेठ हलवाई गणपति मंदिर पुणे ओर मुंबादेवी मंदिर मुंबई को भी इस वायरस के प्रकोप को फैलने से रोकने के लिए अगले आदेश तक बंद कर दिया गया।

    केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के अनुसार देश में अभी तक कोरोना वायरस से संक्रमितों की संख्या 125 हो गयी है। देश में महाराष्ट्र में कोराना वायरस से संक्रमितों की संख्या सबसे अधिक 39 है। मुंबई में कोरोना से संक्रमित 64 वर्षीय बुजुर्ग व्यक्ति की मंगलवार को मौत की रिपोर्ट है। कोराना से पीड़ित हाल ही में दुबई से लौटा था। उसे पहले हिंदुजा अस्पताल में उपचार के लिए बाद में भर्ती कराया गया था। बाद में उसका कस्तूरबा अस्पताल में इलाज चल रहा था। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार मृतक की पत्नी और बेटे भी कोरोना से संक्रमित हैं।

    देश में कोरोना से अब तक तीन मौतें हो चुकी हैं । इनमें से एक राजधानी दिल्ली और एक कर्नाटक में हुई है तथा मुंबई में यह पहली मौत है।

    #National News #Online news Latest news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleकोरोना वायरस : 15 दिनों के लिए झारखंड हाईकोर्ट बंद, सिर्फ जरूरी मामलों की होगी सुनवाई
    Next Article नौसेना में स्थाई कमीशन देने में भेदभाव नहीं किया जा सकता : सुप्रीम कोर्ट

    Related Posts

    झारखंड

    त्योहारों के लिए रेलवे ने शुरू की विशेष ट्रेनें… जानें रूट और समय

    September 17, 2025
    कारोबार

    सोने-चांदी की कीमतों में आज भारी गिरावट : सोना 898 रुपये और चांदी 2,587 रुपये सस्ती

    September 17, 2025
    ट्रेंडिंग

    जल्द बदल जायेगा PMO का पता, यहां होने वाला है शिफ्ट

    September 17, 2025
    Latest Posts

    झारखंड में बदल रहा मौसम का मिजाज, अगले दो दिन बारिश के आसार

    September 18, 2025

    Aaj Ka Rashifal, 18 September 2025 : जानें किस राशि का क्या है आज राशिफल

    September 18, 2025

    झारखंड सरकार ने केंद्र से की मांग, कृषि योजनाओं में CSR और DMFT फंड के इस्तेमाल की मिले अनुमति …

    September 17, 2025

    गिरिडीह में सरकारी जमीन पर कब्जे को लेकर खूनी संघर्ष, सात घायल, दो गिरफ्तार…

    September 17, 2025

    डायन बिसाही का आरोप में भाई ने भाई और भाभी पर किया चाकू से हमला…

    September 17, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.