Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    3 Aug, 2025 ♦ 4:56 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»जोहार ब्रेकिंग»कोरोना वायरस : इटली में एक दिन में 800 से ज्यादा लोगों की मौत, अमेरिका समेत कई देशों में लॉकडाउन
    जोहार ब्रेकिंग

    कोरोना वायरस : इटली में एक दिन में 800 से ज्यादा लोगों की मौत, अमेरिका समेत कई देशों में लॉकडाउन

    Team JoharBy Team JoharMarch 22, 2020No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Desk

    रोम। कोरोना वायरस से व्हाइट हाउस का एक कर्मचारी संक्रमित पाया गया है। वहीं, चीन में लगातार तीसरे दिन भी कोई घरेलू मामला नहीं मिला है। इटली में एक दिन में 800 से ज्यादा लोगों की मौत हुई है। जर्मनी में 24 घंटे में कोरोना के 3000 नए मामले सामने आए हैं।

    यूरोपीय देश इटली के हालात तेजी बिगड़ते जा रहे हैं। मौतों के मामले में इटली ने चीन को भी पीछे छोड़ दिया है। बीते 24 घंटों में हुई 800 से ज्यादा लोगों की मौत के बाद अब लोमबार्डी प्रांत में लॉक डाउन लागू करने के लिए सेना को बुला लिया गया है। इटली का यह प्रांत सबसे ज्यादा प्रभावित है, जहां पिछले महीने कोरोना का पहला मामला सामने आया था। लोमबार्डी प्रांत के अध्यक्ष अटेलियो फोनटाना ने बताया कि सरकार ने लॉक डाउन लागू करने के लिए सेना उतारने के आग्रह को स्वीकार लिया है। यहां अब तक चार हजार से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। चीनी स्वास्थ्य विशेषज्ञ इस संकट से निपटने के लिए इटली की मदद कर रहे हैं।

    एक झलक

    • वाशिंगटन: अमेरिकी उपराष्ट्रपति के कार्यालय का एक कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव।
    • अम्मान: खाड़ी देश जॉर्डन में शनिवार से देश व्यापी कर्फ्यू लागू किया गया।
    • दुबई: कैब प्रदाता कंपनी उबर ने सऊदी अरब में अपनी सेवा निलंबित की।
    • हवाना: क्यूबा ने मंगलवार से विदेशी पर्यटकों के प्रवेश पर लगाई।
    • तेहरान: ईरान में 123 और लोगों की मौत। मृतकों की संख्या बढ़कर 1556 हुई।
    • बोगाटा: कोलंबिया में मंगलवार से 13 अप्रैल तक के लिए अनिवार्य एकांतवास।
    • दुबई: कोरोना से संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में पहले दो लोगों की मौत। 
    • अल्माटी: कजाखिस्तान, किर्गिस्तान, उज्बेकिस्तान और तुर्कमेनिस्तान में नए प्रतिबंध।
    • सिंगापुर: सिंगापुर में दो लोगों की मौत। यहां मौत का यह पहला मामला है।
    • वाशिंगटन: अमेरिकी सांसदों ने ट्विटर से की चीनी कम्युनिस्ट पार्टी पर प्रतिबंध की मांग।
    • इस्लामाबाद: पाकिस्तान में कोरोना से संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 510 हुई।
    • सिडनी: वायरस की चेतावनी नजरंदाज करने पर सिडनी का मशहूर बोंडी बीच बंद।
    • बेरूत: हिंसा से जूझ रहे सीरिया ने विदेशी नागरिकों के प्रवेश पर लगाई रोक। 
    • टोक्यो: जापान में कोरोना से संक्रमित मरीजों की संख्या एक हजार पार पहुंची।
    • सेंटो डोमिंगो: कैरैबियाई देश डोमिकन गणराज्य ने लागू किया रात का कर्फ्यू।
    • हांगकांग: हांगकांग में कोरोना के 48 नए मामले। कुल संख्या 256 पहुंची।

    कोरोना से निपटने के लिए ब्रिटेन में सार्वजनिक संस्थानों को बंद करने का फैसला किया गया है। ब्रिटिश प्रधानमंत्री ने बोरिस जॉनसन ने कहा कि देश में सभी पब, कैफे, रेस्तरां और बार के अलावा सार्वजनिक संस्थानों को बंद करने का आदेश दे दिया गया है, ताकि लोग अपने घरों से बाहर नहीं निकल सकें। इंग्लैंड, स्कॉटलैंड, वेल्स एंड नॉर्थन आयरलैंड के सभी स्कूलों को अगले आदेश तक बंद कर दिया गया है।

    #Online news #World news Latest news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleधनबाद : ग्राहक बनकर एसडीएम ने खरीदा मास्क, दुकानदार ने वसूली अधिक कीमत, एसडीएम ने कराई दुकान बंद
    Next Article जानिए क्रोध (गुस्से) आने के कुछ ज्योतिषीय कारण

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    से’क्स स्कैंडल मामला : पूर्व सांसद और जेडीएस नेता प्रज्वल रेवन्ना को उम्रकैद की सजा

    August 2, 2025
    जोहार ब्रेकिंग

    सरायकेला के इस इलाके में मिला 125 किलो विस्फोटक, किया गया नष्ट

    August 2, 2025
    जमशेदपुर

    बोगियों का प्रेशर चेक कर रहे रेलवे कर्मचारी की मौ’त, जांच में जुटे अधिकारी

    August 2, 2025
    Latest Posts

    मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पहुंचे इंद्रप्रस्थ अपोलो अस्पताल, मिनिस्टर रामदास सोरेन का जाना हाल…

    August 2, 2025

    से’क्स स्कैंडल मामला : पूर्व सांसद और जेडीएस नेता प्रज्वल रेवन्ना को उम्रकैद की सजा

    August 2, 2025

    जमशेदपुर में पार्किंग विवाद में डिलीवरी बॉय की पिटाई, पुलिस ने कार्रवाई से किया इनकार

    August 2, 2025

    सरायकेला के इस इलाके में मिला 125 किलो विस्फोटक, किया गया नष्ट

    August 2, 2025

    प्रदेश राजद ने बनाए पांच प्रवक्ता, लिस्ट जारी

    August 2, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.