Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    30 Oct, 2025 ♦ 2:03 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»रांची में बढ़ा कोरोना का खतरा, 24 घंटे में मिले 7 नए संक्रमित
    झारखंड

    रांची में बढ़ा कोरोना का खतरा, 24 घंटे में मिले 7 नए संक्रमित

    Sneha KumariBy Sneha KumariJune 12, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    रांची
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : रांची में एक बार फिर कोरोना संक्रमण बढ़ता दिख रहा है। बीते 24 घंटे में कुल 27 सैंपलों की जांच की गई, जिसमें से 7 सैंपल पॉजिटिव पाए गए हैं। इसके साथ ही शहर में एक्टिव मरीजों की संख्या बढ़कर 16 हो गई है।

    स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, मंगलवार को 20 सैंपलों की जांच की गई थी, जिनमें 4 लोग संक्रमित पाए गए थे। सिविल सर्जन की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार, अब तक रांची में कुल 432 लोगों की जांच की जा चुकी है, जिनमें 31 संक्रमित मिल चुके हैं। विभाग की टीम निगरानी और कॉन्टैक्ट ट्रेसिंग में लगातार जुटी हुई है।

    सरकार ने शुरू किया अलर्ट मोड, भेजे जा रहे हैं मैसेज

    कोरोना मामलों में इजाफा देखते हुए झारखंड सरकार ने एक बार फिर सतर्कता बढ़ा दी है। बुधवार से नागरिकों के मोबाइल फोन पर कोविड जागरूकता से जुड़े मैसेज भेजे जा रहे हैं। संदेश में कहा गया है कि देश के कई हिस्सों में फिर से कोरोना के मामले बढ़ रहे हैं, ऐसे में लापरवाही नहीं, सतर्कता जरूरी है।

    DC ने दिए निर्देश, मास्क और दूरी जरूरी

    सदर अस्पताल में जिला अस्पताल प्रबंधन समिति की बैठक में रांची के डीसी मंजूनाथ भजंत्री ने कोविड गाइडलाइन का पालन करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सार्वजनिक स्थानों पर मास्क पहनना और सामाजिक दूरी बनाए रखना जरूरी है।

    देशभर में बढ़ रहे केस, केरल सबसे ज्यादा प्रभावित

    देश के 30 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में एक्टिव केसों की संख्या बढ़कर 7121 हो गई है। बीते एक सप्ताह में औसतन रोजाना 400 नए केस सामने आ रहे हैं। केरल में सबसे ज्यादा 2223 एक्टिव केस हैं। एक हफ्ते में कोरोना से 30 मौतें हो चुकी हैं। केरल और महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा 19-19 मौतें दर्ज की गई हैं।

    Also Read : पिता ने अपने ही दो मासूम बच्चों पर धारदार हथियार से किया हमला, फिर…

    Also Read :  डोनाल्ड ट्रंप का ‘गोल्ड कार्ड’ लॉन्च, इतने करोड़ में मिलेगी अमेरिका की नागरिकता

    Also Read :  ‘HAM’ नेता और पत्नी चलाती थी से’क्स रैकेट, दंपती सहित 5 गिरफ्तार, 4 लड़कियों का रेस्क्यू

    corona awareness Corona Cases in India 2025 Covid-19 Case Jharkhand Health Department Alert Jharkhand Government Covid Guidelines Manjunath Bhajantri Mask Necessary Ranchi Corona Update Social Distance Third Wave of Corona कोरोना की तीसरी लहर कोरोना जागरूकता कोविड-19 केस झारखंड झारखंड सरकार कोविड गाइडलाइन भारत में कोरोना केस 2025 मंजूनाथ भजंत्री मास्क जरूरी रांची कोरोना अपडेट सामाजिक दूरी स्वास्थ्य विभाग अलर्ट
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleपिता ने अपने ही दो मासूम बच्चों पर धारदार हथियार से किया हमला, फिर…
    Next Article जमीन विवाद के चलते चली गई दो की जान

    Related Posts

    चतरा

    कुख्यात राहुल सिंह गिरोह के चार गुर्गे धराये, लेवी के लिए राजधर साइडिंग और NTPC में भी की थी फा’यरिंग

    October 29, 2025
    जोहार ब्रेकिंग

    पर्व-त्योहार के बाद एक्शन मोड में रांची डीसी, तीन कर्मचारियों को किया शोकॉज

    October 29, 2025
    चाईबासा

    भाजपा का कोल्हान बंद रहा पूरी तरह नाकाम : झामुमो

    October 29, 2025
    Latest Posts

    कुख्यात राहुल सिंह गिरोह के चार गुर्गे धराये, लेवी के लिए राजधर साइडिंग और NTPC में भी की थी फा’यरिंग

    October 29, 2025

    पर्व-त्योहार के बाद एक्शन मोड में रांची डीसी, तीन कर्मचारियों को किया शोकॉज

    October 29, 2025

    भाजपा का कोल्हान बंद रहा पूरी तरह नाकाम : झामुमो

    October 29, 2025

    रसेल वाइपर की फुफकार ने उड़ाये होश, फिर पहुंची वन विभाग की टीम और…

    October 29, 2025

    आंजन धाम टोल नाका पर अवैध वसूली का आरोप, स्थानीय लोगों में बढ़ा आक्रोश

    October 29, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.