Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    18 Aug, 2025 ♦ 7:25 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»देश»कोरोना: मोदी ने प्रिन्ट मीडिया के प्रमुखों से की बात, बोले-सही जानकारी देकर लोगों को करें जागरूक
    देश

    कोरोना: मोदी ने प्रिन्ट मीडिया के प्रमुखों से की बात, बोले-सही जानकारी देकर लोगों को करें जागरूक

    Team JoharBy Team JoharMarch 24, 2020No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Desk

    नयी दिल्ली। देश के लिए बड़ी चुनौती बनकर उभरे कोरोना वायरस से निपटने के उपायों के बारे में विभिन्न पक्षों के साथ निरंतर संवाद कर रहे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार को प्रिन्ट मीडिया के प्रमुखों के साथ इस बारे में विस्तार से चर्चा की।

    वीडियों कांफ्रेस के माध्यम से हुई इस चर्चा में देश के अनेक प्रिन्ट मीडिया संस्थानों के प्रमुखों ने हिस्सा लिया और अपने सुझाव दिये। उन्होंने प्रधानमंत्री को कोरोना वायरस से लडाई में सरकार के साथ सहयोग का आश्वासन भी दिया।

    प्रधानमंत्री कोरोना वायरस के कारण उत्पन्न स्थिति के तमाम पहलुओं पर विचार विमर्श के लिए सभी संबंधित पक्षों के साथ बातचीत कर रहे हैं। इस कड़ी में उन्होंने सोमवार को पहले इलेक्ट्रानिक मीडिया और बाद में उद्योगपतियों के साथ भी संवाद किया था। इन संवादों के दौरान यह बात भी उभर कर सामने आयी थी कि प्रधानमंत्री को समय-समय पर देशवासियों को इस बारे में संबोधित करते रहना चाहिए। इसे ध्यान में रखते हुए श्री मोदी आज शाम 8 बजे फिर से देशवासियों को संबोधित करेंगे और उनके साथ इस बारे में कई महत्वपूर्ण बातें भी साझा करेंगे।

    श्री मोदी ने कोरोना से लड़ाई में सोमवार को मीडिया की भूमिका की सराहना करते हुए कहा था कि लोकतंत्र के चौथे स्तंभ को इस लंबी लड़ाई में सही जानकारी देकर लोगों को जागरूक करना होगा जिससे उनमें नकारात्मक विचार न आयें और देश में अफरा तफरी का माहौल न बनें।

    कोरोना के महामारी का रूप लेने के कारण देश के 32 राज्यों और केन्द्र शासित प्रदेशों में पूर्णबंदी लागू हैं। सोमवार को कुछ लोगों द्वारा इसका उल्लंघन किये जाने के बाद श्री मोदी ने लोगों से इसका सख्ती से पालन करने और घरों में रहने को कहा था। आज के अपने संबोधन में संभवत: वह लोगों से पूर्णबंदी को पूरी तरह पालन करने का अनुरोध करेंगे। इससे पहले गुरूवार को अपने संबोधन में उन्होंने लोगों से रविवार को 14 घंटे के जनता कर्फ्यू में शामिल होने को कहा था। लोगों ने इसका करीब शत प्रतिशत पालन भी किया था।

    #National News #Online news Latest news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleदेवघर : कल से पूर्वाह्न 7 बजे से अपराह्न 1 बजे तक खुली रहेंगी जरूरत की दुकानेंः उपायुक्त
    Next Article सांसद संजय सेठ की पहल पर महेश्वरी समाज ने किया निशुल्क भोजन का वितरण

    Related Posts

    ट्रेंडिंग

    NDA के उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार सीपी राधाकृष्णन से PM मोदी ने की मुलाकात

    August 18, 2025
    ट्रेंडिंग

    शुभांशु शुक्ला के ऐतिहासिक ISS मिशन पर हर भारतीय को गर्व : शशि थरूर

    August 18, 2025
    जोहार ब्रेकिंग

    संसद के मॉनसून सत्र में विपक्ष का हंगामा, लोकसभा अध्यक्ष ने दी चेतावनी

    August 18, 2025
    Latest Posts

    टिकट चेकिंग अभियान के दौरान यात्रियों पर लगा 2.67 लाख का जुर्माना.. पढ़ें पूरी खबर

    August 18, 2025

    सरायकेला में करंट लगने से सात वर्षीय मासूम की मौ’त, गांव में छाया मातम…

    August 18, 2025

    सूर्या हांसदा को न्याय दिलाने के लिए सड़क पर उतरेगा JLKM : रमेश बालमुचू

    August 18, 2025

    22 साल की मिली थी सजा, जेल में सुसाइ’ड अटेंप्ट…

    August 18, 2025

    पलामू के इस स्कूल में फूड पॉइजनिंग, 40 छात्राएं बीमार, छह MMCH में भर्ती

    August 18, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.