Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    10 Aug, 2025 ♦ 5:53 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»जोहार ब्रेकिंग»रांची में कोरोना ने दिया दस्तक, जमात में आयी विदेशी महिला का जांच में निकला कोरोना पॉजिटिव
    जोहार ब्रेकिंग

    रांची में कोरोना ने दिया दस्तक, जमात में आयी विदेशी महिला का जांच में निकला कोरोना पॉजिटिव

    Team JoharBy Team JoharMarch 31, 2020Updated:March 31, 2020No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Team

    रांची। झारखंड में भी कोरोना ने दस्तक दे दिया है। मेडिकल जांच में एक महिला का पॉजिटिव मिला है। राज्य के स्वास्थ्य सचिव नितिन मदन कुलकर्णी ने इस खबर की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि 30 मार्च को रांची के हिंदपीढ़ी के मस्जिद से 24 लोगों को निकाला गया था। जिसमें से एक का कोरोना टेस्ट पोजिटिव मिला है। रांची में कोरोना का पॉजिटिव मरीज की पुष्टि होने के बाद से लोगों में दहशत का माहौल है। जांच में पॉजिटिव मिली महिला मलेशिया की रहने वाली है। सभी जमात पर रांची आये थे। जमात में सभी एक साथ हिंदपीढ़ी के एक मस्जिद में रह रहे थे। जिसकी सूचना मिलने के बाद प्रशासन ने सभी को वहां से निकाला था और सभी को रिम्स ले जाया गया था। जहां पर सभी का कोरोना टेस्ट किया गया। वहीं मंगलवार को रिजल्ट आया और पॉजिटिव मिला है।

    • क्या है मामला
    • हिंदपीढ़ी थाना की पुलिस ने दो मस्जिदों से 17 विदेशी समेत 5 स्वदेशी नागरिकों को सुरक्षा के दृष्टिकोण से कब्जे में लेकर होम क्वारंटाइन में रखा है। डाॅक्टर की देखरेख में सभी को खेलगांव में जांच के लिए रखा गया है। रविवार की देर रात रांची पुलिस की यह कार्रवाई हुई है। रांची पुलिस ने सभी को मेडिकल टीम के साथ मदीना मस्जिद और बडी मस्जिद से विदेशी समेत स्वदेशी नागरिक को निकाला है। विदेशी नागरिकों में मलेशिया से 8, इंग्लैंड से 3, गैम्बिया से 2, बांग्लादेश से 1, हाॅलैंड से 1, वेस्ट इंडीज से 2 शामिल है। वहीं 5 गाइड है, जो मुंबई, दिल्ली और गुजरात के रहने वाले है। डाॅक्टर की टीम ने सभी का ब्लड सैंपल लिया है। हालांकि, अभी तक किसी का रिपोर्ट नहीं आया हैं। इधर, हिंदपीढ़ी थाना प्रभारी सुनील कुमार तिवारी ने कहा कि पुलिस को सूचना मिली थी कि विदेशी नागरिक मस्जिद से छिपे है। जिसके बाद वरीय अधिकारियों के निर्देश पर डाॅक्टर की टीम के साथ दोनों मस्जिद में पुलिस टीम पहुंची। इसके बाद सभी को मेडिकल टीम के साथ सुरक्षित होम क्वारंटाइन में भेजा गया है।

    तमाड़ से भी 11 विदेशी को भेजा था होम क्वारंटाइन में

    रांची पुलिस ने तमाड़ के रणगांव इलाके में एक मस्जिद से 11 विदेशी नागरिकों को होम क्वारंटाइन में भेजा गया था। सभी को मुसाबनी स्थित काॅस्टेबल प्रशिक्षण स्कूल में रखा गया था। इस मामले में एनआईए और एसटीएफ की टीम ने विदेशी नागरिकों से पूरे मामले में पूछताछ की थी। मगर, विदेशी नागरिकों से दोनों जांच एजेंसी को कोई खास जानकारी नहीं दिया था।

    #Jharkhand News #Online news Latest news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleदेवघर : गरीब, निर्धन एवं असहाय लोगों की सुविधा हेतु बाबा मंदिर क्यू कॉम्प्लेक्स में लंगर की शुरुआत : उपायुक्त
    Next Article कोरोना से लड़ाई में जीत के लिए घर पर रहें झारखंडवासी : हेमंत

    Related Posts

    जामताड़ा

    फाइलेरिया उन्मूलन केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि स्वस्थ झारखंड का संकल्प है : डॉ इरफ़ान अंसारी

    August 10, 2025
    जोहार ब्रेकिंग

    समाज की शर्मिंदगी से परेशान फिरोज ने लगाई फां’सी, 24 घंटे पूर्व निकला था जेल से

    August 10, 2025
    जोहार ब्रेकिंग

    हिंदपीढ़ी में साहिल की ह’त्या के बाद अरमान के घर में तोड़फोड़, पुलिस ने संभाला मोर्चा

    August 10, 2025
    Latest Posts

    फाइलेरिया उन्मूलन केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि स्वस्थ झारखंड का संकल्प है : डॉ इरफ़ान अंसारी

    August 10, 2025

    समाज की शर्मिंदगी से परेशान फिरोज ने लगाई फां’सी, 24 घंटे पूर्व निकला था जेल से

    August 10, 2025

    हिंदपीढ़ी में साहिल की ह’त्या के बाद अरमान के घर में तोड़फोड़, पुलिस ने संभाला मोर्चा

    August 10, 2025

    मतदाता सूची से नाम हटाने के आरोप पर चुनाव आयोग ने सुप्रीम कोर्ट में दी सफाई

    August 10, 2025

    “डिप्टी सीएम के पास दो EPIC नंबर”, विजय सिन्हा पर तेजस्वी ने लगाया बड़ा आरोप

    August 10, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.