Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»रांची : ममता पर कोरोना भारी, नवजात की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आते ही अस्पताल में छोड़ भागे परिजन
    झारखंड

    रांची : ममता पर कोरोना भारी, नवजात की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आते ही अस्पताल में छोड़ भागे परिजन

    Team JoharBy Team JoharSeptember 5, 2020No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Team

    रांची। कोरोना वायरस अब खून के रिश्ते पर भी भारी पड़ने लगा है। झारखंड के सबसे बड़े अस्पताल रिम्स में एक ऐसा मामला आया है, जिसे सुनकर आप हैरान हो जाएंगे। पीडियाट्रिक सर्जरी वार्ड में 14 दिन के एक नवजात के कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर परिजन अस्पताल में छोड़कर भाग गए।

    नवजात का गंभीर अवस्था में इलाज चल रहा था। मासूम को आंत में इन्फेक्शन होने की समस्या को लेकर अस्पताल में भर्ती कराया गया था। मासूम की स्थिति खराब होता देख डॉक्टर अभिषेक रंजन ने सर्जरी करने का निर्णय लिया, लेकिन उससे पहले कोविड टेस्ट कराना जरूरी था। कोविड टेस्ट में मासूम की रिपोर्ट पॉजिटिव आते ही अपनों ने उससे मुंह मोड़ लिया। बीमार बच्चे की जान बचाने आए माता पिता कहां चले गए ये किसी को पता नहीं. क्योंकि मामला बच्चे की जिंदगी से जुड़ा था इसलिए रिम्स प्रबंधन में उसके माता-पिता को खोजने की पूरी कोशिश की।

    बच्चे को एडमिट करते वक्त परिजनों की तरफ से जो नंबर दिया गया था उस पर फोन लगाया गया, लेकिन मोबाइल स्विच ऑफ था। अब रिम्स प्रबंधन और डॉक्टर अभिषेक रंजन द्वारा बच्चे की जिम्मेदारी लेकर उसका इलाज किया जा रहा है और उसे फिलहाल पीडियाट्रिक सर्जरी वार्ड में ही रखा गया है। फिलहाल, अपनों से दूर मासूम अस्पताल में जिंदगी और मौत की लड़ाई लड़ रहा है। डॉक्टर ने बताया कि बच्चे का सर्जरी किया जाएगा उसके बाद ही कुछ बताया जा सकता है कि स्थिति क्या होगी। खास बात यह है कि इस वार्ड में कई बच्चे भर्ती हैं। अब उनके परिजन इस मासूम के लिए दुआएं कर रहे हैं।

    coronavirus cases coronavirus in jharkhand coronavrius Jharkhand news Online news Rims
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleझारखंड : एनटीपीसी के मैनेजर पर सीबीआई की कार्रवाई, 3 लाख रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा
    Next Article जीएसटी पर विधवा विलाप कर रहे हैं हेमंत सोरेन: दीपक प्रकाश

    Related Posts

    क्राइम

    दक्षिणी छोटानागपुर पुलिस स्पोर्ट्स मीट 2026 का समापन. रांची बनी ओवरऑल चैंपियन

    July 23, 2026
    क्राइम

    Breaking :कोडरमा में एनआईए की बड़ी कार्रवाई. 1662 डेटोनेटर, 16 लाख रुपये नकद बरामद, दो गिरफ्तार

    July 23, 2026
    क्राइम

    जेपीएससी भर्ती घोटाला: पूर्व चेयरमैन एल. ख्यांगते समेत तीन ठिकानों पर सीआईडी की छापेमारी, डिजिटल साक्ष्य जब्त

    July 23, 2026
    क्राइम

    नामकुम में ब्राउन शुगर बेचने वाले गिरोह का खुलासा, 6 गिरफ्तार

    July 23, 2026
    खेल-सिनेमा

    झारखंड में फिल्म एंड टेलीविजन इंस्टीट्यूट की स्थापना की पहल, सूचना भवन से शुरू होंगे शॉर्ट टर्म कोर्स

    July 23, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जेपीएससी समेत सभी पेपर लीक मामलों की सीबीआई जांच हो : आदित्य साहू

    July 23, 2026
    Latest Posts

    दक्षिणी छोटानागपुर पुलिस स्पोर्ट्स मीट 2026 का समापन. रांची बनी ओवरऑल चैंपियन

    July 23, 2026

    विशाखापट्टनम माओवादी साजिश मामले में एनआईए कोर्ट का फैसला, तीन दोषियों को 5-5 साल की सजा

    July 23, 2026

    Breaking :कोडरमा में एनआईए की बड़ी कार्रवाई. 1662 डेटोनेटर, 16 लाख रुपये नकद बरामद, दो गिरफ्तार

    July 23, 2026

    सोशल मीडिया से कट्टरपंथ फैलाने के आरोपी फैजान पर NIA का शिकंजा

    July 23, 2026

    जेपीएससी भर्ती घोटाला: पूर्व चेयरमैन एल. ख्यांगते समेत तीन ठिकानों पर सीआईडी की छापेमारी, डिजिटल साक्ष्य जब्त

    July 23, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.