Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»कोरोना महामारी मौसमी नहीं, बल्कि यह ‘एक बड़ी लहर’ है: डब्लूएचओ
    जोहार ब्रेकिंग

    कोरोना महामारी मौसमी नहीं, बल्कि यह ‘एक बड़ी लहर’ है: डब्लूएचओ

    Team JoharBy Team JoharJuly 29, 2020No Comments3 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Desk

    नई दिल्ली। विश्व स्वास्थ्य संगठन की प्रवक्ता डॉक्टर मार्गरेट हैरिस ने एक बयान में चेतावनी देते हुए कहा है कि दुनिया कोरोना संक्रमण के पहली ‘बड़ी लहर’ के बीच से ही गुजर रही है। उन्होंने आगाह करते हुए कहा कि कुछ लोग अभी भी मुगातले में हैं कि कोरोनावायरस कमजोर पड़ जाएगा। कोरोना संक्रमण से पूरी दुनिया में अबतक 1 करोड़ 67 लाख से अधिक संक्रमित हैं और 6.5 लाख से अधिक की मौत हो चुकी है।

    डा. मार्गरेट हैरिस ने कहा कि कोरोना वायरस महामारी मौसमी नहीं, बल्कि ‘एक बड़ी लहर’ होगी। उन्होंने उत्तरी गोलार्ध में गर्मियों के दौरान संक्रमण के रोकथाम में किसी भी तरह की कोताही को लेकर भी चेतावनी दी है। उनके मुताबिक वरना मामले और गंभीर हो सकते हैं।

    डॉक्टर मार्गरेट हैरिस ने आगे कहा है कि कोरोना वायरस इन्फ्लुएंज़ा की तरह नहीं है, जिनका प्रकोप मौसमी किस्म का होता है। उन्होंने कहा कि लोग अभी भी यह सोच रहे हैं कि यह एक मौसमी बीमारी की तरह है और मौसम बदलने के साथ यह अपने आप खत्म हो जाएगी। उन्होंने एक बार फिर आगाह करते हुए कहा, हमें ये बात अपने दिमाग से निकाल देनी चाहिए, क्योंकि कोरोना एक नया वायरस है और यह अलग तरह से बर्ताव कर रहा है।

    दरअसल, कोरोना वायरस के खात्मे को लेकर पूर्व में दावा किया गया था कि गर्मी का मौसम शुरु होते ही नोवल करोना वायरस का प्रभाव खत्म हो जाएगा और यह खुद ब खुद मर जाएगा, लेकिन गर्मी खत्म होने को है और कोरोना का तांडव डबल और ट्रिपल गति से लोगों को संक्रमित ही नहीं, जिंदगी भी छीन रही है।

    कोरोना वायरस की विभित्सता का उल्लेख करते हुए विश्व स्वास्थ्य संगठन ने पहले आगाह किया था कि संभव है कि दुनिया में कोविड-19 का वैक्सीन ही न मिले। डब्ल्यूएचओ द्वारा ऐसी आशंका इसलिए जताई गई है कि एचआईवी और यहां तक कि डेंगू की भी वैक्सीन कई सालों के रिसर्च के बाद भी नहीं मिल पाई है।

    विश्व स्वास्थ्य संगठन में कोविड-19 के विशेष दूत डॉ.डेविड नैबोरो ने कहा, ‘यहां कुछ वायरस हैं, जिनकी कोई वैक्सीन नहीं है, हम यह नहीं मान कर चल सकते कि वैक्सीन आ जाएगी और अगर यह आती भी है, तो क्या सभी तरह की सुरक्षा और क्षमता के मानकों पर खरा उतरती है या नहीं?

    दुनिया में 1.67 करोड़ से अधिक लोगों के संक्रमित होने और साढ़े 6 लाख से अधिक की मौत इसकी तस्दीक के लिए काफी हैं। विश्‍व स्‍वास्‍थ्‍य संगठन के अनुसार अभी तक मिले साक्ष्‍य बताते हैं कि कोविड-19 वायरस सभी मौसम और इलाकों में फैल सकता है, जिसका गर्मी या सर्दी से लेना-देना नहीं है।

    coronavirus cases Online news Who World news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleसंयुक्त राष्ट्र ने किया आगाह, कोरोना कल में भुखमरी का सामना कर रहे कई समुदाय, हर महीने 10000 बच्चों की मौत
    Next Article धनबाद : विकास का रास्ता रोक रहा था पहाड़, गांव वालों ने उठाया हथौड़ा और चीरकर बना डाली सड़क

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    25 साल में कई बार हुए बड़े ऐलान, अब नतीजों का इंतजार

    September 23, 2026
    क्राइम

    SC/ST एक्ट से ‘सामान्य वर्ग से भेदभाव’ का आरोप, सुप्रीम कोर्ट ने खारिज की याचिका

    September 22, 2026
    खेल-सिनेमा

    गोल्ड जीतने के साथ मंधाना का बड़ा रिकार्ड, 11,000 इंटरनेशनल रन बनाने वाली दुनिया की पहली महिला क्रिकेटर

    September 22, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    डीपवॉटर एक्सप्लोरेशन में भारत की बड़ी कामयाबी, महानदी बेसिन में ONGC को मिली गैस

    September 22, 2026
    खेल-सिनेमा

    एशियन गेम्स 2026 में भारत का गोल्डन पंच : विमेंस क्रिकेट टीम ने लगातार दूसरी बार जीता स्वर्ण पदक

    September 22, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    ‘धार्मिक कारणों से वंदे मातरम न गाने वाले व्यक्ति पर कोई आपराधिक कार्रवाई नहीं होनी चाहिए’: सुप्रीम कोर्ट

    September 22, 2026
    Latest Posts

    25 साल में कई बार हुए बड़े ऐलान, अब नतीजों का इंतजार

    September 23, 2026

    SC/ST एक्ट से ‘सामान्य वर्ग से भेदभाव’ का आरोप, सुप्रीम कोर्ट ने खारिज की याचिका

    September 22, 2026

    गोल्ड जीतने के साथ मंधाना का बड़ा रिकार्ड, 11,000 इंटरनेशनल रन बनाने वाली दुनिया की पहली महिला क्रिकेटर

    September 22, 2026

    डीपवॉटर एक्सप्लोरेशन में भारत की बड़ी कामयाबी, महानदी बेसिन में ONGC को मिली गैस

    September 22, 2026

    एशियन गेम्स 2026 में भारत का गोल्डन पंच : विमेंस क्रिकेट टीम ने लगातार दूसरी बार जीता स्वर्ण पदक

    September 22, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.