Ranchi : झारखंड में एक बार फिर कोरोना संक्रमण ने दस्तक दी है। राजधानी रांची में अब तक कोरोना के तीन मामले सामने आ चुके हैं। वहीं, जमशेदपुर के कदमा स्थित एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान 46 वर्षीय महिला कोरोना पॉजिटिव पाई गई। महिला दिल्ली से यात्रा कर लौटी थी और 27 मई की रात जॉन्डिस व बुखार की शिकायत लेकर अस्पताल पहुंची थी। जांच में कोरोना संक्रमित मिलने के बाद 28 मई को महिला को छुट्टी दे दी गई और वह अब होम क्वारेंटाइन में है।
रांची में महाराष्ट्र से लौटे एक मरीज की रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद उसे अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। फिल्म निर्माता-निर्देशक लाल विजय शाहदेव को भी डिस्चार्ज कर दिया गया है। फिलहाल एक मरीज अस्पताल में इलाजरत है जबकि दूसरा होम क्वारेंटाइन में है। जिला प्रशासन ने कोरोना के हल्के लक्षण वाले मरीजों को घर में आइसोलेट रहने और भीड़-भाड़ वाली जगहों पर मास्क पहनने की सलाह दी है।
DC मंजूनाथ भजंत्री ने फ्लू जैसे लक्षण—नाक बहना, गले में खराश, बुखार या सिरदर्द—पाए जाने पर सतर्क रहने को कहा है। सांस लेने में परेशानी, ऑक्सीजन लेवल 93% से नीचे जाने, तेज बुखार या लगातार खांसी की स्थिति में तुरंत डॉक्टर से संपर्क करने की अपील की गई है। प्रशासन ने 60 वर्ष से अधिक उम्र के बुजुर्गों, गंभीर बीमारियों से ग्रसित और बिना वैक्सीनेशन वालों को विशेष सतर्कता बरतने की सलाह दी है। रिम्स और सदर अस्पताल को कोरोना जांच के लिए तैयार रहने के निर्देश दिए गए हैं।
Also Read : पटाखा फैक्ट्री में जोरदार विस्फोट, 4 की मौ’त, 27 घायल
Also Read : PM मोदी को जान से मारने की धमकी देने वाला आरोपी गिरफ्तार
Also Read : गोवा की संस्कृति, विरासत के संरक्षण के लिए पर्यटकों और निवासियों को साथ आना चाहिए: राष्ट्रपति
Also Read : CM हेमंत सोरेन ने परिवार के साथ किया केदारनाथ धाम के दर्शन