Ranchi : बरही-रांची मार्ग पर ओरमांझी चौक पर बन रहे फ्लाईओवर का संशोधित डिज़ाइन जल्द लागू किया जाएगा, जिसके बाद इसका निर्माण कार्य फिर से शुरू किया जाएगा। यह जानकारी केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने दी है।
गुरुवार को राज्यसभा सांसद आदित्य साहू, दीपक प्रकाश और प्रदीप वर्मा ने दिल्ली में नितिन गडकरी से मुलाकात कर इस मुद्दे को उठाया। सांसदों ने मंत्री को बताया कि फ्लाईओवर का कार्य तकनीकी कारणों से रुका हुआ है, जिससे सड़क दुर्घटनाएं और भारी ट्रैफिक जाम की समस्या लगातार बनी हुई है।
हजारों यात्रियों को हो रही परेशानी
ओरमांझी ब्लॉक चौक पर बना यह राजमार्ग बिहार, यूपी, झारखंड, ओडिशा और पश्चिम बंगाल जैसे राज्यों को जोड़ता है। रोजाना यहां से हजारों वाहन गुजरते हैं। स्थानीय लोगों और यात्रियों को इस रुके हुए निर्माण कार्य से काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
मंत्री ने दिया जल्द समाधान का आश्वासन
सांसदों के आग्रह पर नितिन गडकरी ने भरोसा दिलाया कि संशोधित डिज़ाइन पर जल्द काम शुरू किया जाएगा और फ्लाईओवर का निर्माण कार्य तेजी से पूरा किया जाएगा।
Also Read : पाटलिपुत्र यूनिवर्सिटी : स्नातक में दाखिले के लिए अंतिम मौका, 1 से 4 अगस्त तक करें आवेदन
Also Read : झारखंड की महिलाओं को मंईयां सम्मान योजना की दोहरी सौगात, खाते में आए 2500-2500 रुपये