Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    5 Oct, 2025 ♦ 8:43 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»जोहार ब्रेकिंग»मांडर विधानसभा सीट से कांग्रेस की शिल्पी नेहा तिर्की 23517 मतों से विजयी
    जोहार ब्रेकिंग

    मांडर विधानसभा सीट से कांग्रेस की शिल्पी नेहा तिर्की 23517 मतों से विजयी

    Team JoharBy Team JoharJune 26, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची । झारखंड विधानसभा की मांडर सीट पर हुए उपचुनाव में कांग्रेस समर्थित गठबंधन की उम्मीदवार शिल्पी नेहा तिर्की विजयी हुईं। उन्होंने भाजपा की उम्मीदवार गंगोत्री कुजूर को 23517 मतों से हराया है। मतगणना में कांग्रेस की शिल्पी नेहा तिर्की को 95062 वोट मिले जबकि भाजपा की गंगोत्री कुजूर को 71545 मत हासिल हुए।

    इस चुनाव में किस्मत आजमा रहे सुभाष मुंडा को 13923, दिनेश उरांव को 1517, रेखा कुमारी को 1096, शिवचरण लोहरा को 624, अग्नि तिर्की को 1146, अशोक उरांव को 603, आनंद पॉल तिर्की को 508, जॉन तिर्की को 593, देव कुमार धान को 22395, नीरज उरांव को 1185, मार्शल बारला को 1310, सुशील उरांव को 2630 वोट मिले। नोटा को 2633 वोट मिला।

    उल्लेखनीय है कि मांडर उपचुनाव के लिए सुबह आठ बजे से मतगणना शुरू हुई। मतगणना 21 राउंड तक चली। हर एक राउंड में शिल्पी नेहा तिर्की बढ़त बनाई हुई थी। मांडर उप चुनाव में कुल 14 उम्मीदवार मैदान में थे।

    पिता के सपने को करूंगी पूरा : शिल्पा

    उपचुनाव में जीत के बाद शिल्पी नेहा तिर्की ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि वह पिता के अधूरे सपने को पूरा करेंगी। एक साजिश के तहत उन्हें फंसाया गया जिस वजह से उनकी विधायकी चली गई लेकिन मांडर की जनता ने उन पर विश्वास जताया है। वह जनता के विश्वास पर खरा उतरने का प्रयास करेंगी।

    प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने कहा कि मांडर की जनता ने भाजपा की सांठगांठ का जवाब शिल्पी नेहा तिर्की को आशीर्वाद देकर दे दिया है। केवल बयानवीर होकर बयान देने से नहीं होता है। धरातल पर काम भी करना होता है।

    उन्होंने कहा कि भाजपा की मांडर विधानसभा क्षेत्र उपचुनाव में यह छठी हार है। उनकी पार्टी को बाबूलाल मरांडी के बारे में विचार करना चाहिए। ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस को पूरा विश्वास था कि शिल्पी नेहा करीब 20 हजार वोटों से विजयी होंगी, जो मांडर की जनता ने कर दिखाया है। उन्होंने इस जीत पर मांडर की जनता को बधाई दी है।

    राज्य के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने मांडर उपचुनाव में जीत हासिल करने के लिए शिल्पी नेहा तिर्की को हार्दिक बधाई और नए दायित्व के लिए शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि स्वाभिमान और सम्मान की रक्षा के लिए मांडर की जनता को हृदय से धन्यवाद। मांडर की जनता ने अभिमानी केंद्र सरकार के गुरुर को तोड़ा है और साबित किया कि झारखंड की जनता महा गठबंधन सरकार के कार्यों से संतुष्ट है।

    Jharkhand news Latest news Online news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous ArticleBCCL कांटाघर पर दिनदहाड़े फायरिंग, लोडिंग सरदार जख्मी 
    Next Article शिल्पी नेहा तिर्की ने अपनी विजय के लिए जनता और पार्टी का आभार व्यक्त किया, सहयोग के लिए जताया आभार

    Related Posts

    झारखंड

    झारखंड में आज भारी बारिश, 10 जिलों में येलो अलर्ट जारी

    October 5, 2025
    झारखंड

    डॉ. इरफान अंसारी का भावुक पत्र, “सीपी सिंह को जो सम्मान मिलना चाहिए था, वो नहीं मिला”

    October 5, 2025
    जोहार ब्रेकिंग

    कांग्रेस ने जारी की जिलाध्यक्षों की सूची, कुमार राजा फिर से महानगर अध्यक्ष 

    October 4, 2025
    Latest Posts

    झारखंड में आज भारी बारिश, 10 जिलों में येलो अलर्ट जारी

    October 5, 2025

    डॉ. इरफान अंसारी का भावुक पत्र, “सीपी सिंह को जो सम्मान मिलना चाहिए था, वो नहीं मिला”

    October 5, 2025

    Aaj Ka Rashifal, 05 October 2025 : जानें किस राशि का क्या है आज राशिफल

    October 5, 2025

    कांग्रेस ने जारी की जिलाध्यक्षों की सूची, कुमार राजा फिर से महानगर अध्यक्ष 

    October 4, 2025

    भाजपा नेता रमेश सिंह को फिर मिली राहुल सिंह की धमकी, मैनेज करो नहीं तो अंजाम बुरा होगा

    October 4, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.