Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    2 Aug, 2025 ♦ 10:03 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»भाजपा के झूठ, फरेब, धोखाधड़ी का पर्दाफाश जनता के सामने किया जाएगा – कांग्रेस
    झारखंड

    भाजपा के झूठ, फरेब, धोखाधड़ी का पर्दाफाश जनता के सामने किया जाएगा – कांग्रेस

    Team JoharBy Team JoharApril 15, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची: उलगुलान न्याय महारैली में भाजपा के झूठ, फरेब, धोखाधड़ी का पर्दाफाश जनता के सामने किया जाएगा. प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता सोनाल शांति ने कहा कि पिछले पांच वर्षों से भाजपा ने पूरे देश के लोगों को अलग-अलग मुद्दों में उलझा कर रख दिया है. देश की मूल समस्या बेरोजगारी और महंगाई से लोगों का ध्यान नहीं भटका रही है. जनता प्रधानमंत्री मोदी से अपनी बदहाली के हिसाब मांग रही है. साथ ही कहा कि एक बार फिर देश के सामने मोदी-शाह की जुगल जोड़ी लोक लुभावन घोषणाओं की बाढ़ लेकर आई हैं. जिसे बीजेपी संकल्प पत्र कहती है और इसे मोदी की गारंटी का नाम दिया गया है. महारैली में झारखंडी जनता को मोदी के 10 वर्षों में किए वादे और सच्चाई के साथ यह भी बताया जाएगा कि भाजपा ने आदिवासियों, किसानों, युवा, महिला, पिछड़ा, दलित समाज के लोगों के विकास के लिए काम करने की जगह देश के पूंजीपति, औद्योगिक घरानों और कंपनियों के लिए काम किया.

    देश का सबसे बड़ा घोटाला

    इलेक्टोरल बांड के जरिए किए गए देश के सबसे बड़े घोटाले के सच से भी जनता को अवगत कराया जाएगा. किस तरह “चंदे के बदले धंधे” का जाल भाजपा ने इस देश में फैला रखा था. जिससे जनता पूरी तरह अनजान थी. उन्होंने कहा कि वन नेशन, वन इलेक्शन का संकल्प भाजपा ने लिया है. अपने “संविधान बदलो पत्र” में भाजपा ने जनता को मुफ्त बिजली, मुफ्त राशन, आयुष्मान का दायरा बढ़ाने का लॉलीपॉप दिया है. बुलेट ट्रेन चलाने को पटरियां नहीं है और बुलेट ट्रेन विस्तार का वादा किया जा रहा है. आदिवासी समुदाय को बरगलाने के लिए भगवान बिरसा मुंडा का नाम लेने से भी भाजपा परहेज नहीं कर रही है. आदिवासी समुदाय स्वयं के धर्म कोड के लिए लंबे समय से संघर्षरत है. लेकिन एक दशक तक सत्ता में काबिज रहने के बाद भी भाजपा ने सरना कोड की दिशा में कोई कदम नहीं उठाया.

    कांग्रेस भाजपा महारैली राजनिति
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleन्याय उलगुलान रैली के लिए जेएमएम की कमेटी गठित, 60 लोगों को मिला टास्क
    Next Article भीड़ को नियंत्रित करने के लिए जमशेदपुर पुलिस ने किया पूर्वाभ्यास, आंसू गैस व लाठी चार्ज की मिली ट्रेनिंग

    Related Posts

    झारखंड

    शिबू सोरेन के स्वास्थ्य को लेकर बाबूलाल मरांडी ने जताई चिंता

    August 2, 2025
    झारखंड

    झारखंड में 3,181 एएनएम पदों पर होगी बहाली, JSSC ने जारी की आवेदन तिथि

    August 2, 2025
    झारखंड

    झारखंड में PhD प्रवेश परीक्षा पर रोक, अब NET और JET से ही होगा नामांकन

    August 2, 2025
    Latest Posts

    शिबू सोरेन के स्वास्थ्य को लेकर बाबूलाल मरांडी ने जताई चिंता

    August 2, 2025

    पटना AIIMS के डॉक्टर आज काला बिल्ला लगाकर करेंगे काम

    August 2, 2025

    झारखंड में 3,181 एएनएम पदों पर होगी बहाली, JSSC ने जारी की आवेदन तिथि

    August 2, 2025

    74 लाख किसानों के खातों में आज ट्रांसफर होगी पीएम किसान सम्मान निधि की 20वीं किस्त

    August 2, 2025

    झारखंड में PhD प्रवेश परीक्षा पर रोक, अब NET और JET से ही होगा नामांकन

    August 2, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.