Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    1 Aug, 2025 ♦ 5:02 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»कांग्रेस नेता अजय नाथ शाहदेव मिले मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से, रखीं ये मांग
    झारखंड

    कांग्रेस नेता अजय नाथ शाहदेव मिले मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से, रखीं ये मांग

    Pushpa KumariBy Pushpa KumariOctober 5, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची: झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव अजय नाथ शाहदेव ने आज मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन से उनके कांके रोड स्थित आवासीय कार्यालय में मुलाकात किया. श्री शाहदेव ने बताया कि हटिया विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न मांगों को लेकर वे मुख्यमंत्री से मिलने गये थे. जिसमें हटिया विधानसभा क्षेत्र में मेगा आइटी पार्क की स्थापना, रातु व नगड़ी प्रखंड में स्पोर्ट्स काम्प्लेक्स का निर्माण और रांची सदर अस्पताल की तर्ज पर नगड़ी में मल्टी स्पेशलिटी अस्पताल निर्माण का मांग पत्र सौंपा. श्री शाहदेव ने बताया कि मेगा आइटी पार्क के निर्माण से राज्य के 2 लाख से अधिक युवाओं को रोजगार मिलेगा. रोजगार सृजन के साथ ही राज्य की आर्थिक स्थिति भी सुदृढ़ होगी. नगड़ी व रातु प्रखंड में स्पोर्ट्स काम्प्लेक्स के निर्माण से ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों युवाओं को खेल गतिविधियों के लिए बुनियादी सुविधाएं मिलेंगी. इससे न सिर्फ वे शारीरिक रूप से स्वस्थ रहेंगे बल्कि आगे बेहतर भविष्य के निर्माण में सहायता मिलेगी. नगड़ी प्रखंड में मल्टी स्पेशलिटी अस्पताल के निर्माण से रिम्स व सदर अस्पताल में लोड कम होगा साथ ही रांची जिला सहित आसपास के क्षेत्रों की एक बड़ी आबादी को अपने पास में ही बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध होंगी. कांग्रेस नेता अजय शाहदेव ने बताया कि मुख्यमंत्री जी ने इन मांगों पर अपना सकारात्मक रुख दिखाया है. उम्मीद है कि जल्द ही हटिया विधानसभा क्षेत्र में विकास की इन योजनाओं को हेमंत सरकार धरातल पर उतारेगी.

    अजय नाथ शाहदेव कांके रोड कांग्रेस झारखंड नगड़ी मल्टी स्पेशलिटी अस्पताल महासचिव मुख्यमंत्री मेगा आईटी पार्क रांची रांची सदर अस्पताल रोजगार विकास योजनाएं स्पोर्ट्स काम्प्लेक्स स्वास्थ्य सुविधाएं हटिया विधानसभा हेमंत सरकार हेमन्त सोरेन
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleबुजुर्ग महिला की सिर काटकर ह’त्या, जंगल से बरामद हुआ श’व
    Next Article भव्य राम मंदिर में शुरू हुई मां की आराधना, राज्यपाल ने किया पंडाल का उद्घाटन

    Related Posts

    झारखंड

    IIT ISM धनबाद का दीक्षांत समारोह संपन्न, 1880 छात्रों को मिली डिग्री

    August 1, 2025
    जोहार ब्रेकिंग

    CM हेमंत सोरेन फिर दिल्ली रवाना, दिशोम गुरु शिबू सोरेन की तबीयत…

    August 1, 2025
    जोहार ब्रेकिंग

    प्लाईवुड की जगह बिहार जा रही थी अवैध शराब की बड़ी खेप, पलामू पुलिस ने किया जब्त व दो तस्कर गिरफ्तार

    August 1, 2025
    Latest Posts

    2024 में साइबर अपराधियों ने भारत से चुराए ₹23,000 करोड़…

    August 1, 2025

    आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में बढ़ रही है MOOD SWINGS की समस्या, जानें कारण और लक्षण

    August 1, 2025

    IIT ISM धनबाद का दीक्षांत समारोह संपन्न, 1880 छात्रों को मिली डिग्री

    August 1, 2025

    CM हेमंत सोरेन फिर दिल्ली रवाना, दिशोम गुरु शिबू सोरेन की तबीयत…

    August 1, 2025

    भारतीय क्रिकेटर युजवेंद्र चहल ने Divorce के बाद मानसिक तनाव पर किया चौंकाने वाला खुलासा… जानें

    August 1, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.