Ranchi : झारखंड की रांची में 15 अगस्त 2025 को स्वतंत्रता दिवस का मुख्य समारोह मोरहाबादी मैदान में आयोजित किया जाएगा। इस आयोजन को लेकर तैयारियां जोरों पर हैं। बुधवार को प्रमंडलीय आयुक्त अंजनी कुमार मिश्र और रांची के उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री ने राजभवन पहुंचकर राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार से मुलाकात की।
इस मौके पर राज्यपाल को स्वतंत्रता दिवस समारोह में मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल होने का औपचारिक निमंत्रण दिया गया। आयुक्त ने कहा कि राज्यपाल की मौजूदगी से समारोह और भी गरिमामय हो जाएगा।
उपायुक्त भजन्त्री ने राज्यपाल को समारोह की तैयारियों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि परेड, सांस्कृतिक कार्यक्रम, सुरक्षा व्यवस्था और मंच सजावट से जुड़ी सभी तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी हैं। समारोह में झारखंड पुलिस, अर्धसैनिक बल, एनसीसी कैडेट्स और स्कूल-कॉलेजों के छात्र हिस्सा लेंगे।
राज्यपाल ने आयोजन पर खुशी जताते हुए अधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी तैयारियां समय पर पूरी हों ताकि समारोह भव्य और अनुशासित तरीके से सम्पन्न हो। उन्होंने उम्मीद जताई कि यह आयोजन लोगों में देशभक्ति की भावना को और मजबूत करेगा।
Also Read : सामाजिक सेवाओं के लिए राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित मुखिया के आवास पर ED की छापेमारी
Also Read : रांची कोर्ट से भैरव सिंह को नहीं मिली राहत, जमानत याचिका खारिज
Also Read : बिहार में बाढ़ संकट : CM नीतीश कुमार ने की उच्चस्तरीय बैठक, राहत कार्यों में तेजी लाने के निर्देश