Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»किसान की बेटी बनी देश का गर्व, झारखंड की श्रेया कुमारी ने चीन में झटका वर्ल्ड वुशु ब्रॉन्ज
    झारखंड

    किसान की बेटी बनी देश का गर्व, झारखंड की श्रेया कुमारी ने चीन में झटका वर्ल्ड वुशु ब्रॉन्ज

    Team JoharBy Team JoharOctober 24, 2025Updated:October 24, 2025No Comments2 Mins Read26
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    वुशु
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : भारत की युवा खिलाड़ी श्रेया कुमारी ने चीन में आयोजित 10वीं वर्ल्ड वुशु कुंग फू चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन करते हुए तीसरा स्थान हासिल किया। यह प्रतियोगिता 14 से 20 अक्टूबर तक आयोजित हुई, जिसमें कई देशों के अनुभवी खिलाड़ी शामिल थे। श्रेया ने अपने कौशल और मेहनत से सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा।

    श्रेया ने बताया कि प्रतियोगिता बहुत चुनौतीपूर्ण थी और चीन के खिलाड़ी बेहतरीन प्रदर्शन कर रहे थे। उन्होंने अपनी मेहनत और आत्मविश्वास के दम पर तीसरा स्थान हासिल किया, जो उनके लिए गर्व की बात है।

    साधारण परिवार से आने वाली श्रेया के पिता सुखदेव उरांव एक किसान हैं। श्रेया कहती हैं कि उनके पिता ने हर मुश्किल में उनका साथ दिया और उन्हें आगे बढ़ने की प्रेरणा दी। उन्होंने कहा कि भारत में वुशु जैसे खेलों के लिए सुविधाएं सीमित हैं, लेकिन सही प्रशिक्षण और समर्थन मिलने पर देश इस खेल में कई पदक जीत सकता है।

    श्रेया ने अपने कोच, परिवार और दोस्तों का धन्यवाद किया और बताया कि उनका अगला लक्ष्य गोल्ड मेडल जीतना है। उनकी इस उपलब्धि से गांव और परिवार में खुशी की लहर है और आने वाले युवा खिलाड़ियों के लिए यह प्रेरणा का स्रोत बनेगी।

    Also Read : गोपालगंज में निर्दलीय उम्मीदवार को मिला जन सुराज का समर्थन, प्रशांत किशोर ने किया ऐलान

    अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता किसान परिवार खेल उपलब्धि खेल में सफलता गोल्ड मेडल लक्ष्य चीन वुशु चैंपियनशिप झारखंड प्रेरणादायक कहानी भारत का गौरव भारतीय खिलाड़ी युवा खिलाड़ी वुशु वुशु पदक श्रेया कुमारी
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleगोपालगंज में निर्दलीय उम्मीदवार को मिला जन सुराज का समर्थन, प्रशांत किशोर ने किया ऐलान
    Next Article शिवगंगा तालाब की सफाई नहीं होने से छठ व्रतियों में रोष, प्रशासन पर लापरवाही का आरोप

    Related Posts

    JPSC / JSSC

    जेएसएससी-सीजीएल नियुक्तियां रद्द करने के फैसले पर हाईकोर्ट की रोक जारी, सरकार से 48 घंटे में जवाब

    September 15, 2026
    JPSC / JSSC

    होटल का कारोबार बंद हुआ तो उमेश शामिल हुआ जेपीएससी घोटाले में, सुमन सौरभ नहीं हुआ पास तो पैसों की बदौलत बनना चाहा अफसर

    September 15, 2026
    JPSC / JSSC

    ​जेपीएससी-सीजीएल धांधली: सीआईडी की बड़ी कार्रवाई, शिवांगन कोचिंग के संचालक संजीत कुमार समेत 2 गिरफ्तार

    September 14, 2026
    झारखंड

    सरकारी भाषा को आसान बनाना होगा, लोगों को कठिन हिन्दी से दिक्कत हो रही है : प्रवीण टोप्पो

    September 14, 2026
    क्राइम

    रांची में पुलिस का देर रात बड़ा एक्शन, अरगोड़ा से अगवा युवक 120 मिनट में बरामद, न’ग्न कर वीडियो बनाने का आरोप

    September 14, 2026
    क्राइम

    पत्नी की हत्या के आरोप में जेल में बंद रंथु ने की आत्मह’त्या की कोशिश, गंभीर हालत में RIMS में भर्ती

    September 14, 2026
    Latest Posts

    बिहार: अब MLC हैं दीपक प्रकाश, फिर भी क्यों फंसी है मंत्री की कुर्सी? सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई

    September 15, 2026

    जेएसएससी-सीजीएल नियुक्तियां रद्द करने के फैसले पर हाईकोर्ट की रोक जारी, सरकार से 48 घंटे में जवाब

    September 15, 2026

    दूरदर्शन : जब एक छोटी सी स्क्रीन के सामने पूरा भारत ठहर जाता था

    September 15, 2026

    होटल का कारोबार बंद हुआ तो उमेश शामिल हुआ जेपीएससी घोटाले में, सुमन सौरभ नहीं हुआ पास तो पैसों की बदौलत बनना चाहा अफसर

    September 15, 2026

    ​जेपीएससी-सीजीएल धांधली: सीआईडी की बड़ी कार्रवाई, शिवांगन कोचिंग के संचालक संजीत कुमार समेत 2 गिरफ्तार

    September 14, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.