Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»झारखंड में ठंड का कहर, 5 दिसंबर तक पारा गिरने की चेतावनी
    झारखंड

    झारखंड में ठंड का कहर, 5 दिसंबर तक पारा गिरने की चेतावनी

    Team JoharBy Team JoharDecember 1, 2025No Comments2 Mins Read35
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : दिसंबर की शुरुआत होते ही झारखंड में मौसम अचानक बदल गया है। रांची सहित कई जिलों में सुबह और शाम ठंड काफी बढ़ गई है। तापमान में उतार-चढ़ाव के कारण लोगों की सेहत पर असर पड़ रहा है और अस्पतालों में सर्दी-खांसी के मरीज 80% तक बढ़ गए हैं।

    मौसम विभाग के अनुसार सोमवार को न्यूनतम तापमान में करीब 3 डिग्री की बढ़ोतरी होगी, जिससे थोड़ी राहत मिलेगी। लेकिन अगले दिन फिर 4 डिग्री की गिरावट की संभावना है। 2 से 5 दिसंबर के बीच प्रदेश में कड़ाके की ठंड पड़ेगी। रांची में न्यूनतम तापमान 8 डिग्री से नीचे जा सकता है और मैक्लुस्कीगंज व कांके में पारा 5 डिग्री तक पहुंच सकता है। पश्चिमी विक्षोभ के कारण रातें और ज्यादा ठंडी रहेंगी।

    पिछले 24 घंटे में चाईबासा का अधिकतम तापमान 29.8 डिग्री और गुमला का न्यूनतम तापमान 8.3 डिग्री दर्ज किया गया। पठारी इलाकों में रात के तापमान में 2 से 4 डिग्री की कमी देखी जा सकती है। दुमका, गोड्डा, जामताड़ा, गिरिडीह और देवघर में दिन का तापमान 26–30 डिग्री और रात का 12–16 डिग्री रह सकता है। कई ऊंचाई वाले स्थानों पर सुबह हल्का कोहरा छा सकता है।

    चतरा, कोडरमा, हजारीबाग और गढ़वा में उत्तर-पश्चिमी हवाएं तेज होंगी, जिससे रात का तापमान 8–12 डिग्री तक गिर सकता है। रांची, रामगढ़, खूंटी और गुमला में रात का तापमान 10–13 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है। दक्षिणी जिलों जमशेदपुर, सरायकेला, चाईबासा और सिमडेगा में रात का तापमान सबसे तेजी से गिर रहा है और 9–11 डिग्री तक पहुंच सकता है। वहीं दिन का तापमान 26–29 डिग्री रहेगा।

    3 दिसंबर से आसमान साफ रहेगा, लेकिन इसके कारण रात की ठंड और बढ़ेगी। 4 और 5 दिसंबर को कई जिलों में शीतलहर जैसी स्थिति बन सकती है। जहां तापमान 4–5 डिग्री तक पहुंचेगा, वहां पाला पड़ने की आशंका है। किसानों को फसलों की सुरक्षा की तैयारी करने की सलाह दी गई है। विभाग ने बताया कि बारिश की संभावना नहीं है और मौसम शुष्क रहेगा। लोगों को सुबह-शाम गर्म कपड़े पहनने और सेहत का ध्यान रखने की अपील की गई है।

    Cold wave wreaks havoc in Jharkhand mercury warning of falling till December 5
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous ArticleAaj Ka Rashifal, 1 December 2025 : जानें किस राशि का क्या है आज राशिफल
    Next Article बिहार विधानसभा सत्र का पहला दिन आज, सभी विधायक लेंगे शपथ

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    देवी दर्शन मोड़ बना काल का गाल, तेज रफ्तार वाहन ने महिला को कुचला, मौत के बाद सड़क जाम

    October 29, 2026
    झारखंड

    झारखंड : JTET परीक्षा 1 नवंबर को, 986 केंद्रों पर 5.65 लाख अभ्यर्थी देंगे परीक्षा

    October 29, 2026
    क्राइम

    वकील अनुष्का के पति ने जारी किया वीडियो, कहा- JPSC में नौकरी के लिए दिया 7 लाख, ससुर के मैरिज एनवर्सरी में खर्च किए 10 लाख, साथी वकील ने करा दिया था अबॉर्शन

    October 29, 2026
    क्राइम

    अनुष्का चक्रवर्ती प्रकरण : हजारीबाग एसपी के दबाव में रुद्र राणा ने कोर्ट में किया सरेंडर, कोर्ट कैंपस में पुलिस कर रही है पूछताछ

    October 29, 2026
    क्राइम

    जीरो कोल लीकेज पॉलिसीः झारखंड में CISF ने जब्त किया कोयले से लदा हाइवा, 32 से 35 टन कोयला बरामद

    October 29, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : सात साल से लटकी JUIDCO की 141 जूनियर इंजीनियरों की नियुक्ति, CM सचिवालय ने मांगी रिपोर्ट

    October 29, 2026
    Latest Posts

    देवी दर्शन मोड़ बना काल का गाल, तेज रफ्तार वाहन ने महिला को कुचला, मौत के बाद सड़क जाम

    October 29, 2026

    झारखंड : गुमला में बड़ी वारदात हुई असफल, AK-56 और कारबाइन समेत घातक हथियार बरामद, एक गिरफ्तार

    October 29, 2026

    झारखंड : JTET परीक्षा 1 नवंबर को, 986 केंद्रों पर 5.65 लाख अभ्यर्थी देंगे परीक्षा

    October 29, 2026

    वकील अनुष्का के पति ने जारी किया वीडियो, कहा- JPSC में नौकरी के लिए दिया 7 लाख, ससुर के मैरिज एनवर्सरी में खर्च किए 10 लाख, साथी वकील ने करा दिया था अबॉर्शन

    October 29, 2026

    क्या एयरफोर्स चीफ की विदाई बिना गोल्फ के होगी? कांग्रेस ने केंद्र सरकार पर लगाया अपमान का आरोप

    October 29, 2026

    Powered by Feralvoice.

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.