Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»झारखंड में फिर बढ़ी ठंड, चार जिलों में बारिश का अलर्ट
    झारखंड

    झारखंड में फिर बढ़ी ठंड, चार जिलों में बारिश का अलर्ट

    Team JoharBy Team JoharJanuary 29, 2026No Comments2 Mins Read1
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    बारिश
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : झारखंड में एक बार फिर ठंड ने जोर पकड़ लिया है। राजधानी रांची में पिछले 24 घंटों के दौरान न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया। पिछले कुछ दिनों में तापमान बढ़ने से ठंड से थोड़ी राहत मिली थी, लेकिन अब उत्तर भारत और दिल्ली में हो रही बारिश का असर झारखंड तक पहुंच गया है। इसी वजह से राज्य के कई जिलों में न्यूनतम तापमान 3 से 4 डिग्री तक कम हो गया है, जिससे ठंड फिर से कड़ाके की हो गई है।

    चार जिलों में बारिश का अलर्ट जारी

    मौसम विभाग के अनुसार आज यानी गुरुवार को गढ़वा, चतरा, पलामू और लातेहार में बारिश होने की संभावना है। इन जिलों में 25 प्रतिशत तक वर्षा हो सकती है। दिन भर बादलों की आवाजाही बनी रहेगी और हल्की से मध्यम बारिश पड़ सकती है। बारिश के कारण इन इलाकों में न्यूनतम तापमान 8 से 9 डिग्री तक रहने का अनुमान है, जिससे ठंड और बढ़ जाएगी।

    मध्य झारखंड में भी ठंड बढ़ेगी

    मध्य झारखंड के जिलों जैसे रांची, बोकारो, हजारीबाग, रामगढ़ और खूंटी में भी मौसम का असर दिखेगा। यहां बारिश कम होगी, लेकिन बादल और ठंडी हवाओं की वजह से तापमान में गिरावट आएगी। हाल के दिनों में जहां न्यूनतम तापमान 14 डिग्री तक पहुंच गया था, अब यह 9 से 11 डिग्री के बीच रह सकता है।

    30 जनवरी तक ऐसा ही रहेगा मौसम

    मौसम विभाग का कहना है कि 30 जनवरी तक पलामू और लातेहार जैसे इलाकों में हल्की बारिश जारी रह सकती है। मध्य झारखंड में शाम और रात के समय कड़ाके की ठंड महसूस होगी। अगले 48 घंटों तक ठंड और बारिश से राहत मिलने की उम्मीद कम है। हालांकि 30 जनवरी के बाद मौसम में धीरे-धीरे सुधार होगा। न्यूनतम तापमान में 4 से 5 डिग्री तक की बढ़ोतरी हो सकती है और बाद में यह 14 से 15 डिग्री के आसपास पहुंच सकता है।

    Also Read : शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और भयमुक्त चुनाव कराने को जिला प्रशासन तैयार : उपायुक्त

    Bokaro weather central Jharkhand Chatra weather Garhwa rain Hazaribagh cold Jharkhand cold wave Jharkhand news Jharkhand weather Latehar Weather Meteorological Department Palamu Rain Rain Alert Ranchi cold Ranchi temperature weather update गढ़वा बारिश चतरा मौसम झारखंड ठंड झारखंड न्यूज झारखंड मौसम पलामू बारिश बारिश अलर्ट बोकारो मौसम मौसम अपडेट मौसम विभाग रांची ठंड रांची तापमान लातेहार मौसम सेंट्रल झारखंड हजारीबाग ठंड
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleशांतिपूर्ण, निष्पक्ष और भयमुक्त चुनाव कराने को जिला प्रशासन तैयार : उपायुक्त
    Next Article रांची समेत झारखंड के इन जिलों में आयकर विभाग ने मारा छापा

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    बच्चे किसी बहकावे में नहीं आए हैं, वे भविष्य की बागडोर संभालने वाले हैः कैलाश सत्यार्थी

    July 21, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    पूण्यतिथि विशेषः क्रांति कोई तैयार फार्मूला नहीं है, जिसे किताब से निकालकर समाज पर लागू कर दिया जाएः एके रॉय

    July 21, 2026
    क्राइम

    नक्सलवाद से साइबर क्राइम तक… पांच राज्यों के DGP ने बनाई बड़ी रणनीति, सीमाओं पर बढ़ेगा पुलिस का शिकंजा

    July 21, 2026
    क्राइम

    चतरा: एसपी आवास के सामने दिनदहाड़े फायरिंग, प्राइवेट गार्ड की गोली लगने से मौत

    July 21, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    दिल्ली के बाद झारखंड की बारी, 14वीं JPSC पर जयराम ने उठाये सवाल

    July 21, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    मतदाता सूची में नाम कटने के दावे पर चुनाव आयोग ने बताया भ्रामक, आदिवासी जनाधिकार महासभा ने दिया ऐप्प का हवाला

    July 21, 2026
    Latest Posts

    युवाओं के लिए एक रास्ता बचा था, उसे भी मोदी ने बर्बाद कर दिया: राहुल गांधी

    July 21, 2026

    बच्चे किसी बहकावे में नहीं आए हैं, वे भविष्य की बागडोर संभालने वाले हैः कैलाश सत्यार्थी

    July 21, 2026

    पूण्यतिथि विशेषः क्रांति कोई तैयार फार्मूला नहीं है, जिसे किताब से निकालकर समाज पर लागू कर दिया जाएः एके रॉय

    July 21, 2026

    नक्सलवाद से साइबर क्राइम तक… पांच राज्यों के DGP ने बनाई बड़ी रणनीति, सीमाओं पर बढ़ेगा पुलिस का शिकंजा

    July 21, 2026

    चतरा: एसपी आवास के सामने दिनदहाड़े फायरिंग, प्राइवेट गार्ड की गोली लगने से मौत

    July 21, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.