Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»झारखंड में बढ़ी ठंड, तापमान में 2–3 डिग्री की गिरावट
    झारखंड

    झारखंड में बढ़ी ठंड, तापमान में 2–3 डिग्री की गिरावट

    Team JoharBy Team JoharJanuary 31, 2026No Comments2 Mins Read1
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    झारखंड
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : झारखंड में ठंड ने फिर से जोर पकड़ लिया है। राजधानी रांची समेत कई जिलों में पिछले 24 घंटों के दौरान ठंड में तेजी से बढ़ोतरी दर्ज की गई है। लोग अब सुबह-शाम शॉल, टोपी और दो-दो स्वेटर पहनकर ही बाहर निकल रहे हैं। घना कोहरा और ठंडी हवाओं ने लोगों को कंपकंपा दिया है।

    हिमालय की बर्फबारी से बढ़ी ठंड

    मौसम विभाग के अनुसार, हिमालय क्षेत्र में लगातार हो रही बर्फबारी का सीधा असर झारखंड पर पड़ रहा है। पश्चिमी हवाएं वहां से ठंडी हवा लेकर आ रही हैं, जिससे राज्य में कनकनी बढ़ गई है। इसी वजह से न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट आ सकती है।

    रांची में न्यूनतम तापमान 8.8 डिग्री पर

    राजधानी रांची में मौसम पूरी तरह बदल गया है। कोहरे और धुंध की वजह से सूरज की रोशनी भी फीकी पड़ गई है। सड़कों पर लोग गर्म कपड़ों में नजर आ रहे हैं। बीते 24 घंटों में रांची का न्यूनतम तापमान गिरकर 8.8 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। इससे पहले यह 11 से 12 डिग्री के आसपास था।

    इन जिलों में ज्यादा ठंड का अलर्ट

    मौसम विभाग ने बताया है कि आज पलामू और गुमला में न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। रांची, हजारीबाग, खूंटी, लातेहार, लोहरदगा, गढ़वा और चतरा में न्यूनतम तापमान 10 से 11 डिग्री के बीच रहने की संभावना है। इन जिलों में सुबह और शाम को तेज कनकनी महसूस हो सकती है।

    राज्य के बाकी हिस्सों में ठंड का असर थोड़ा कम रहेगा। वहां न्यूनतम तापमान 13 से 15 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है। हालांकि, सुबह के समय हल्का कोहरा छाए रहने की संभावना बनी हुई है।

    Also Read : रामगढ़ नगर परिषद चुनाव : जेएलकेएम ने घोषित किया उम्मीदवार, प्राथमिकी दर्ज

    Cold Wave cold weather Drop in Temperature Fog jharkhand Meteorological Department ranchi snowfall in the Himalayas कोहरा झारखंड ठंड तापमान में गिरावट मौसम मौसम विभाग रांची शीतलहर हिमालय की बर्फबारी
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous ArticleAaj Ka Rashifal, 31 JANUARY 2026 : जानें किस राशि का क्या है आज का राशिफल
    Next Article कुख्यात ठग सुकेश चंद्रशेखर ने RCB खरीदने की पेशकश की, 1 अरब डॉलर का किया दावा

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    1939 से आज तक… कैसे भारत की सबसे बड़ी सुरक्षा ढाल बनी सीआरपीएफ

    July 27, 2026
    क्राइम

    झारखंड: JPSC घोटाला, ट्रांसफर होने के बावजूद श्वेता कुमारी करती थी परीक्षा नियंत्रक का काम

    July 27, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    कोकरॉच जनता पार्टी के बाद दिखा E20 जनता पार्टी, मांगा 100 प्रतिशत पेट्रोल

    July 26, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    खस्सी कप से डूरंड कप तक… झारखंड की फुटबॉल संस्कृति की अनोखी कहानी

    July 26, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    राहुल गांधी का अमित शाह से सवालः छात्रों पर ‘गोली’ चलाने का आदेश किसने दिया?

    July 26, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    असहमति के लिए सार्वजनिक जगह सिकुड़ रही: जस्टिस उज्जल भुइयां

    July 26, 2026
    Latest Posts

    क्या बदला इस छात्र आंदोलन से?

    July 27, 2026

    आपकी EMI बढ़ेगी या घटेगी? RBI की ब्याज दर को लेकर आया बड़ा अनुमान

    July 27, 2026

    1939 से आज तक… कैसे भारत की सबसे बड़ी सुरक्षा ढाल बनी सीआरपीएफ

    July 27, 2026

    LGBTQ समाज का हिस्सा, उन्हें सम्मान और समान स्थान मिलना चाहिए: मोहन भागवत

    July 27, 2026

    झारखंड: JPSC घोटाला, ट्रांसफर होने के बावजूद श्वेता कुमारी करती थी परीक्षा नियंत्रक का काम

    July 27, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.