Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»क्राइम»गिरिडीह : जीटी रोड से बिहार व यूपी में खपाया जा रहा था कोयला, नौ ट्रक जब्त व 7 गिरफ्तार
    क्राइम

    गिरिडीह : जीटी रोड से बिहार व यूपी में खपाया जा रहा था कोयला, नौ ट्रक जब्त व 7 गिरफ्तार

    Team JoharBy Team JoharSeptember 27, 2023No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    गिरिडीहः झारखंड के कोयला को जीटी रोड के रास्ते बिहार और यूपी में खपाने वाले गिरोह का पुलिस ने खुलासा किया हैं. गिरिडीह पुलिस की कोयला तस्करों के खिलाफ कार्रवाई के बाद से हडकंप मच गया हैं. पुलिस ने कार्रवाई करते हुए नौ ट्रक और सात आरोपियों को पकड़ा हैं. यह कार्रवाई गिरिडीह पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार शर्मा के निर्देश पर हुई हैं. गिरिडीह पुलिस ने निमियाघाट और डुमरी इलाके में छापेमारी कर पकड़ा हैं. जिसमें पांच ट्रक बगोदर, दो ट्रक डुमरी और दो ट्रक निमियाघाट से पकड़ा हैं. पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार शर्मा ने पूरे मामले की पुष्टि करते हुए कहा कि अवैध कोयला के कारोबार में संलिप्त सभी लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की जा रही हैं. गिरफ्तार सभी लोगों को जेल भेजा जाएगा. वहीं अन्य संलिप्त लोगों के खिलाफ छापेमारी अभियान जारी हैं.

    दो डीएसपी के नेतृत्व में चला छापेमारी अभियान

    जानकारी के अनुसार एसपी गिरिडीह दीपक कुमार शर्मा को गुप्त सूचना मिली की अवैध कोयला तस्कर बड़े पैमाने पर झारखंड के कोयला को जीटी रोड के रास्ते बिहार और यूपी ले जा रहे हैं. सूचना का सत्यापन करते हुए अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी डुमरी और बगोदर-सरिया के नेतृत्व में कई थानों की टीम ने चेकिंग अभियान शुरु किया. इस दौरान पुलिस की चेकिंग को देखते हुए कई चालक और खलासी गाड़ी से भाग गए. जबकि, अन्य लोगों को पुलिस ने रंगेहाथ अवैध कोयला के साथ दबोच लिया हैं.

    इन-इन लोगों की हुई है गिरफ्तारी

    गिरिडीह पुलिस ने कोयला तस्करों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए सात लोगों को पकड़ा हैं. जिसमें रामविनय चौधरी(चालक), पंकज सिंह(खलासी), प्रमोद कुमार(चालक), प्रदुम(खलासी), विनोद यादव(चालक), बसंत ओझा(खलासी) और पंकज यादव(चालक) शामिल हैं.

    कोयला गिरिडीह जोहार लाइव ट्रक पुलिस बिहार यूपी
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleयुवा जिस भी क्षेत्र में आगे बढ़ना चाहते हैं, सरकार करेगी मददः मुख्यमंत्री
    Next Article श्रमिक संगठनों की 5 अक्‍टूबर से प्रस्तावित हड़ताल स्थगित

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    संसद में आदिवासी: केन-बेतवा से होंगे 648 आदिवासी परिवार विस्थापित, केंद्र ने कहा- पुनर्वास और मुआवजा राज्यों की जिम्मेदारी

    August 8, 2026
    क्राइम

    झारखंड: हजारीबाग में अपराधी-पुलिस के बीच मुठभेड़, पैर में लगी गोली व हथियार-बम बरामद

    August 8, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: डालमिया, हिंडाल्को जैसी दिग्गजों को मिले चतरा के 8 कोल ब्लॉक, लेकिन 1 टन कोयला भी नहीं निकला

    August 8, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: जलवायु परिवर्तन सबसे बड़ी चुनौती, हर नागरिक लगाए एक पौधा – हेमन्त सोरेन

    August 7, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: सरकार-छात्र वार्ता का पहला दौर समाप्त, बोले छात्र- बातचीत जारी रहेगी

    August 7, 2026
    क्राइम

    झारखंड: महज 12 घंटे में डबल मर्डर का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार

    August 7, 2026
    Latest Posts

    संसद में आदिवासी: केन-बेतवा से होंगे 648 आदिवासी परिवार विस्थापित, केंद्र ने कहा- पुनर्वास और मुआवजा राज्यों की जिम्मेदारी

    August 8, 2026

    झारखंड: हजारीबाग में अपराधी-पुलिस के बीच मुठभेड़, पैर में लगी गोली व हथियार-बम बरामद

    August 8, 2026

    झारखंड: डालमिया, हिंडाल्को जैसी दिग्गजों को मिले चतरा के 8 कोल ब्लॉक, लेकिन 1 टन कोयला भी नहीं निकला

    August 8, 2026

    झारखंड: जलवायु परिवर्तन सबसे बड़ी चुनौती, हर नागरिक लगाए एक पौधा – हेमन्त सोरेन

    August 7, 2026

    झारखंड: सरकार-छात्र वार्ता का पहला दौर समाप्त, बोले छात्र- बातचीत जारी रहेगी

    August 7, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.