Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»सीसीएल के सीएमडी पहुंचे बीएंडके क्षेत्र, कोयला उत्पादन बढ़ाने का निर्देश
    झारखंड

    सीसीएल के सीएमडी पहुंचे बीएंडके क्षेत्र, कोयला उत्पादन बढ़ाने का निर्देश

    Team JoharBy Team JoharJune 29, 2024No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    बोकारो: सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (सीसीएल) के अध्यक्ष सह प्रबंध निदेशक (सीएमडी) निलेन्दु कुमार सिंह ने शनिवार 29 जून को जिले के बेरमो कोयलांचल स्थित बीएंडके एरिया का निरीक्षण किया. इस दौरान सीएमडी ने एकेकेओसीपी, कारो ओपन माइंस व एरिया के साइडिंग का निरीक्षण किया. साथ ही सीएमडी ने कोयला उत्पादन में आ रही बाधाओं को दूर कर कोयला उत्पादन व डिस्पैच बढ़ाने का निर्देश दिया. निरीक्षण के दौरान सीएमडी सिंह ने एरिया के महाप्रबंधक के रामकृष्ण व उपस्थित अन्य पदाधिकारियों से वस्तुस्थिति की जानकारी ली.

    इस अवसर पर सीएमडी ने कारो प्वाइंट पर संबंधित पदाधिकारियों से मिलकर उत्पादन, उत्पादकता व डिस्पैच की जानकारी ली तथा खदान विस्तार में आ रही समस्याओं से भी अवगत हुए. इधर, बीकेबी ट्रांसपोर्ट प्राइवेट लिमिटेड आउटसोर्सिंग कोल फेस पर पहुंच कर परियोजना के पदाधिकारियों व कंपनी कर्मचारियों से वार्ता की. जिसके बाद उन्होंने कोयला उत्पादन की धीमी गति पर नाराजगी जताते हुए उत्पादन बढ़ाने का निर्देश दिया. सीएमडी सिंह ने हर हाल में वार्षिक लक्ष्य को पूरा करने का निर्देश दिया.

    इसके बाद उन्होंने परियोजना के खदानों का दृष्टिकोण से निरीक्षण किया तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए. सीएमडी निलेन्दु कुमार सिंह ने कहा कि मैं बहुत सौभाग्यशाली हूं कि मुझे पुनः कोल इंडिया के सीसीएल परिवार में आने का अवसर मिला है. सीसीएल में 14 एरिया हैं और इस वित्तीय वर्ष में 100 मिलियन टन कोयला उत्पादन का लक्ष्य रखा गया है. सीसीएल ने जिस तरह से तैयारी की है, मुझे आशा ही नहीं बल्कि विश्वास है कि 100 मिलियन टन कोयला उत्पादन का लक्ष्य प्राप्त होगा.

    विस्थापन नीति की चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि इसमें चार महत्वपूर्ण बातों का ध्यान रखा गया है, लंबित मामलों का कंपनी नियमानुसार शीघ्र निपटारा किया जाएगा. उन्होंने कहा कि देश की ऊर्जा जरूरतों को देखते हुए अधिक उत्पादन करने के लिए सीसीएल के सभी एरिया में निरंतर प्रयास किया जा रहा है. इस पूजा में बीएंडके महाप्रबंधक के रामकृष्ण और कारो पीओ एस के झा ने भी सामूहिक रूप से पूजा की. इस अवसर पर जीएम के रामकृष्ण, पीओ के एस गायवाल, एसओ के झा और वी एन पांडेय, एसओ ईएंडएम जी मोहंती, एरिया सेफ्टी ऑफिसर सतेन्द्र प्रसाद, यूनियन नेता और ग्रामीण भी उपस्थित थे.

    उत्पादन कोयला क्षेत्र निर्देश बढ़ाने बीएंडके सीएमडी सीसीएल
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleरिम्स में सफाई एजेंसी के 121 कर्मचारी कर रहे थे काम, पेमेंट मांगा 188 कर्मचारियों का, डायरेक्टर ने की कार्रवाई
    Next Article रांची स्टेशन में ट्रेन चढ़ने के दौरान पटरी पर गिरी युवती, आरपीएफ ने बचाई जान, वीडियो वायरल

    Related Posts

    क्राइम

    जोहार लाइव एक्सक्लूसिव पार्ट-3: JPSC अध्यक्ष के साथ सदस्य अजीता भट्टाचार्य, जमाल अहमद, अनीमा हांसदा और पतंजलि कोचिंग ने पैसे लेकर पास कराए कैंडीडेट, प्रति कैंडीडेट 60-70 लाख वसूले

    August 11, 2026
    झारखंड

    झारखंड : विधानसभा के बाहर तिवारी महतो का विरोध प्रदर्शन, धरने पर लेटे विधायक

    August 11, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जोहार लाइव की JPSC एक्सपोज़ रिपोर्ट का असर केंद्रीय मंत्री संजय सेठ बोले – 60-70 लाख में हुआ बच्चों के सपनों का सौदा

    August 11, 2026
    क्राइम

    झारखंड: देर रात DC-SSP की संयुक्त प्रेसवार्ता, पुलिस ने बरता संयम, 14 पुलिसकर्मी हुए घायल

    August 11, 2026
    क्राइम

    JPSC प्रकरण: एल. ख्यागते को मेडिकल जांच के बाद भेजा गया जेल

    August 10, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    JPSC प्रकरण : जेल भेजने से पूर्व JPSC के पूर्व चेयरमैन एल. ख्यागते की सदर अस्पताल में मेडिकल जांच

    August 10, 2026
    Latest Posts

    जोहार लाइव एक्सक्लूसिव पार्ट-3: JPSC अध्यक्ष के साथ सदस्य अजीता भट्टाचार्य, जमाल अहमद, अनीमा हांसदा और पतंजलि कोचिंग ने पैसे लेकर पास कराए कैंडीडेट, प्रति कैंडीडेट 60-70 लाख वसूले

    August 11, 2026

    झारखंड : विधानसभा के बाहर तिवारी महतो का विरोध प्रदर्शन, धरने पर लेटे विधायक

    August 11, 2026

    जोहार लाइव की JPSC एक्सपोज़ रिपोर्ट का असर केंद्रीय मंत्री संजय सेठ बोले – 60-70 लाख में हुआ बच्चों के सपनों का सौदा

    August 11, 2026

    झारखंड: देर रात DC-SSP की संयुक्त प्रेसवार्ता, पुलिस ने बरता संयम, 14 पुलिसकर्मी हुए घायल

    August 11, 2026

    JPSC प्रकरण: एल. ख्यागते को मेडिकल जांच के बाद भेजा गया जेल

    August 10, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.