Patna : बिहार के CM नीतीश कुमार ने NDA की ओर से उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार बनाए गए महाराष्ट्र के राज्यपाल सी.पी. राधाकृष्णन को शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने अपने सोशल मीडिया हैंडल X (पूर्व में ट्विटर) अकाउंट पर एक संदेश साझा कर NDA के इस निर्णय का स्वागत किया और स्पष्ट किया कि उनकी पार्टी जनता दल यूनाइटेड (JDU) राधाकृष्णन को पूर्ण समर्थन देगी।
नीतीश कुमार ने अपने संदेश में लिखा, “महाराष्ट्र के राज्यपाल श्री सी॰पी॰ राधाकृष्णन जी को एन॰डी॰ए॰ के उप राष्ट्रपति पद का उम्मीदवार बनाए जाने के निर्णय का स्वागत है। जदयू श्री सी॰पी॰ राधाकृष्णन जी का समर्थन करेगा। उन्हें शुभकामनाएं।”
महाराष्ट्र के राज्यपाल श्री सी॰पी॰ राधाकृष्णन जी को एन॰डी॰ए॰ के उप राष्ट्रपति पद का उम्मीदवार बनाए जाने के निर्णय का स्वागत है। जदयू श्री सी॰पी॰ राधाकृष्णन जी का समर्थन करेगा। उन्हें शुभकामनाएं।@CPRGuv
— Nitish Kumar (@NitishKumar) August 18, 2025
यह समर्थन 2025 के चुनावी समीकरणों के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है, क्योंकि विभिन्न राजनीतिक दलों के बीच गठबंधन और रणनीतियां तेजी से बन रही हैं। नीतीश कुमार का यह कदम NDA के भीतर एकजुटता बनाए रखने की उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाता है।
Also Read : दिल्ली में स्कूल-कॉलेजों को फिर मिली बम की धमकी, तलाशी अभियान शुरू
Also Read : छत्तीसगढ़ में IED विस्फोट, एक पुलिस जवान शहीद, तीन जख्मी
Also Read : धनबाद में भू-धंसान से कई घर जमींदोज, अफरा-तफरी का माहौल
Also Read : बिहार में हटाए गए 65 लाख वोटरों की सूची सार्वजनिक, चुनाव आयोग ने दी सफाई