Patna : CM नीतीश ने आज यानी गुरूवार को अणे मार्ग स्थित CM आवास परिसर से बिहार पुलिस के लिए खरीदे गए 618 नये वाहनों का भव्य लोकार्पण किया। उन्होंने 520 चार पहिया और 98 दो पहिया वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इससे पहले CM ने सभी वाहनों का निरीक्षण किया और अधिकारियों से उनकी कार्यप्रणाली की जानकारी ली।
आम जनता को और अधिक भरोसा मिलेगा : CM
CM ने कहा कि राज्य की कानून व्यवस्था को बेहतर बनाए रखने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। इन नये वाहनों की मदद से पुलिस की कार्यक्षमता और दक्षता में उल्लेखनीय वृद्धि होगी, जिससे आम जनता को सुरक्षा का और अधिक भरोसा मिलेगा। उन्होंने यह भी बताया कि आधुनिक संसाधनों से लैस बिहार पुलिस कानून-व्यवस्था को और बेहतर ढंग से संभाल सकेगी।
कार्यक्रम में मौजूद अधिकारी
कार्यक्रम की शुरुआत में DGP विनय कुमार ने CM नीतीश कुमार का पौधा भेंटकर स्वागत किया। इस मौके पर डिप्टी CM सम्राट चौधरी, डिप्टी CM विजय कुमार सिन्हा, जल संसाधन सह संसदीय कार्य मंत्री विजय कुमार चौधरी, CM के प्रधान सचिव दीपक कुमार, मुख्य सचिव अमृतलाल मीणा, गृह विभाग के अपर मुख्य सचिव अरविंद कुमार चौधरी, CM के सचिव कुमार रवि, गृह विभाग के सचिव प्रणव कुमार सहित कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे। पुलिस मुख्यालय, स्पेशल ब्रांच और प्रोविजनिंग विभाग के वरिष्ठ अधिकारी जैसे ADGP कुंदन कृष्णन, सुनील कुमार, अजिताभ कुमार और पटना रेंज की DGP गरिमा मलिक भी इस कार्यक्रम में उपस्थित रहें।
CM ने सभी अधिकारियों और जवानों से की अपील :
इस पहल से उम्मीद जताई जा रही है कि बिहार पुलिस की मुस्तैदी और गश्ती व्यवस्था में सुधार आएगा, जिससे आम जनता की सुरक्षा और शांति व्यवस्था को मजबूती मिलेगी। CM ने सभी अधिकारियों और जवानों से अपील की कि वे जनता की सेवा और सुरक्षा में सतत तत्पर रहें।
Also Read : चलती ऑटो में लगी आ’ग, एक महिला की मौ’त, कई जख्मी
Also Read : JSSC माध्यमिक आचार्य भर्ती परीक्षा 2025 की आवेदन तारीख में बदलाव
Also Read : टंडवा में चुन्द्रु धाम नदी में आई बाढ़, शिव मंदिर का शिवालय पूरी तरह डूबा
Also Read : नदी में डूबने से चार बच्चों की दर्दनाक मौ’त, तीन को बचाया गया