Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    3 May, 2026 ♦ 6:59 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»जोहार ब्रेकिंग»सीएम हेमंत ने राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री व राज्यपाल को लिखा पत्र, जनगणना 2027 में “सरना धर्म” को अलग पहचान देने की मांग
    जोहार ब्रेकिंग

    सीएम हेमंत ने राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री व राज्यपाल को लिखा पत्र, जनगणना 2027 में “सरना धर्म” को अलग पहचान देने की मांग

    Rudra ThakurBy Rudra ThakurMay 3, 2026No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    सीएम
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन ने जनगणना 2027 में आदिवासी समुदाय के “सरना धर्म” को अलग धार्मिक पहचान देने की मांग को लेकर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार को पत्र लिखा है। सीएम ने अपने पत्र में कहा कि झारखंड और देश के करोड़ों आदिवासी समुदाय की लंबे समय से यह मांग रही है कि “सरना धर्म” को जनगणना में अलग कोड के रूप में शामिल किया जाए। उन्होंने बताया कि वर्ष 2027 की जनगणना में यह कदम उठाने से आदिवासी समाज की धार्मिक पहचान को उचित स्थान मिलेगा। सीएम सोरेन ने कहा कि जनगणना केवल लोगों की गिनती नहीं होती, बल्कि यह आंकड़ों के आधार पर नीतियां बनाने का महत्वपूर्ण आधार होती है। यदि किसी समुदाय की सही पहचान दर्ज नहीं होती है, तो उसके विकास से जुड़ी योजनाओं पर असर पड़ सकता है।

    उन्होंने अपने पत्र में यह भी उल्लेख किया कि 2011 की जनगणना में अलग कोड नहीं होने के बावजूद देश के करीब 50 लाख लोगों ने अपने धर्म के रूप में “सरना” लिखवाया था। इससे यह स्पष्ट होता है कि इस धर्म के मानने वालों की संख्या बड़ी है और उनकी अलग पहचान जरूरी है। मुख्यमंत्री ने सरना धर्म की विशेषताओं का भी जिक्र किया। उन्होंने बताया कि आदिवासी समाज प्रकृति पूजा, जल-जंगल-जमीन, ग्राम देवता और पारंपरिक रीति-रिवाजों पर आधारित जीवन जीता है। यह सभी बातें सरना धर्म को एक अलग और विशिष्ट पहचान देती हैं।

    राष्ट्रपति को लिखे पत्र में सीएम सोरेन ने कहा कि संविधान के तहत आदिवासी समाज की सामाजिक, सांस्कृतिक और धार्मिक पहचान की रक्षा करना जरूरी है। उन्होंने उम्मीद जताई कि जनगणना के दूसरे चरण में धर्म से संबंधित कॉलम में “सरना धर्म” को अलग कोड देने पर गंभीरता से विचार किया जाएगा।

    प्रधानमंत्री को लिखे पत्र में भी उन्होंने इसी मांग को दोहराया और कहा कि आधुनिक डिजिटल व्यवस्था के दौर में अलग धर्म कोड जोड़ना संभव है, जिससे आंकड़ों का सही संकलन हो सकेगा।

    वहीं राज्यपाल को लिखे पत्र में मुख्यमंत्री ने कहा कि झारखंड की पहचान उसकी आदिवासी संस्कृति और परंपराओं से जुड़ी है। उन्होंने राज्यपाल से आग्रह किया कि वे इस विषय को राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री के समक्ष उठाएं और सकारात्मक पहल करें।

    मुख्यमंत्री ने कहा कि “सरना धर्म” को अलग पहचान देने से न केवल आदिवासी समाज की सांस्कृतिक अस्मिता मजबूत होगी, बल्कि नीति निर्माण में भी मदद मिलेगी। उन्होंने उम्मीद जताई कि केंद्र सरकार इस मांग पर सकारात्मक निर्णय लेगी।

    Also Read : महिला विरोधी नीतियों से संविधान पर वार कर रही भाजपा : अंबा प्रसाद

    and Governor CM Hemant writes to the President demanding a separate identity for the "Sarna religion" in the 2027 Census. Prime Minister जनगणना 2027 में “सरना धर्म” को अलग पहचान देने की मांग प्रधानमंत्री व राज्यपाल को लिखा पत्र सीएम हेमंत ने राष्ट्रपति
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleमहिला विरोधी नीतियों से संविधान पर वार कर रही भाजपा : अंबा प्रसाद
    Next Article पांकी सीएचसी में प्रसव के नाम पर अवैध वसूली का आरोप, सीएम ने दिए जांच के आदेश

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    पांकी सीएचसी में प्रसव के नाम पर अवैध वसूली का आरोप, सीएम ने दिए जांच के आदेश

    May 3, 2026
    झारखंड

    महिला विरोधी नीतियों से संविधान पर वार कर रही भाजपा : अंबा प्रसाद

    May 3, 2026
    खूंटी

    नशीला खाना खिलाकर लूट ली कार, चालक को बेहोश छोड़ भागे बदमाश

    May 3, 2026
    Latest Posts

    पांकी सीएचसी में प्रसव के नाम पर अवैध वसूली का आरोप, सीएम ने दिए जांच के आदेश

    May 3, 2026

    सीएम हेमंत ने राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री व राज्यपाल को लिखा पत्र, जनगणना 2027 में “सरना धर्म” को अलग पहचान देने की मांग

    May 3, 2026

    महिला विरोधी नीतियों से संविधान पर वार कर रही भाजपा : अंबा प्रसाद

    May 3, 2026

    नशीला खाना खिलाकर लूट ली कार, चालक को बेहोश छोड़ भागे बदमाश

    May 3, 2026

    धनबाद: होमगार्ड बहाली के दस्तावेज गायब, चयनित अभ्यर्थियों ने उठाई CBI जांच की मांग

    May 3, 2026

    © 2026 Johar LIVE. Designed by Launching Press. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.