Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»पूर्व मंत्री रामदास सोरेन के श्राद्ध भोज में शामिल होंगे CM हेमंत सोरेन
    झारखंड

    पूर्व मंत्री रामदास सोरेन के श्राद्ध भोज में शामिल होंगे CM हेमंत सोरेन

    Team JoharBy Team JoharAugust 29, 2025No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    रामदास सोरेन
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : दिवंगत पूर्व शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन के सम्मान में शुक्रवार को घोड़ाबांधा में श्राद्ध भोज होगा। इस अवसर पर CM हेमंत सोरेन, राज्य सरकार के मंत्री, विधायक, झामुमो के वरिष्ठ नेता और अन्य राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि भी शामिल होंगे।

    कार्यक्रम में कोल्हान क्षेत्र समेत राज्य के विभिन्न जिलों से हजारों की संख्या में लोग पहुंचने की संभावना है। आयोजन स्थल घोड़ाबांधा फुटबॉल मैदान में भव्य पंडाल और बैठने की व्यवस्था की गई है।

    श्राद्ध भोज की तैयारियों में जुटा प्रशासन

    घोड़ाबांधा मैदान में गुरुवार देर शाम तक पंडाल और अन्य व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया गया। जिला प्रशासन के अधिकारी, पुलिसकर्मी और स्थानीय ग्रामीण मिलकर आयोजन की तैयारियों में जुटे रहे। सुरक्षा के मद्देनज़र मैदान और उसके आसपास कड़े इंतजाम किए गए हैं, ताकि भीड़ को नियंत्रित किया जा सके और कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हो।

    गुरुवार को हुआ घाट स्नान (भांडान उम)

    इससे पहले गुरुवार को रामदास सोरेन के घर से पारंपरिक संताल रीति-रिवाजों के तहत घाट स्नान (भांडान उम) का आयोजन किया गया। अपराह्न करीब 4 बजे परिवार और समाज के लोगों ने घोड़ाबांधा चेकडैम पर घाट स्नान की रस्म पूरी की। इसके बाद दिवंगत मंत्री के परिजनों को नये वस्त्र पहनाए गए और देवी-देवताओं का आह्वान कर धार्मिक विधियों के तहत पूजा सम्पन्न हुई।

    Also Read : दुमका के मयूराक्षी नदी में डूबे चार छात्र, एक का श’व बरामद, तीन की तलाश जारी

    घाट स्नान घोड़ाबांधा घोड़ाबांधा फुटबॉल मैदान जमशेदपुर झामुमो झारखंड झारखंड राजनीति पारंपरिक रस्म पूर्व शिक्षा मंत्री भांडान उम माझी बाबा मुख्यमंत्री झारखंड राजनीतिक कार्यक्रम रामदास सोरेन श्राद्ध कार्यक्रम श्राद्ध भोज संताल समाज सुरक्षा व्यवस्था स्थानीय प्रशासन हेमंत सोरेन
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleदुमका के मयूराक्षी नदी में डूबे चार छात्र, एक का श’व बरामद, तीन की तलाश जारी
    Next Article PM नरेंद्र मोदी टोक्यो पहुंचे, भारत-जापान शिखर सम्मेलन में लेंगे हिस्सा

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    खस्सी कप से डूरंड कप तक… झारखंड की फुटबॉल संस्कृति की अनोखी कहानी

    July 26, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    सिर्फ भावनाओं के सहारे खड़े किए जा रहे आंदोलनों का रोडमैप क्या है?

    July 26, 2026
    क्राइम

    झारखंडः चाईबासा ट्रेजरी घोटाले में चार पर चार्जशीट, 45 लाख से ज्यादा की हेराफेरी का है आरोप

    July 26, 2026
    क्राइम

    झारखंडः JPSC घोटाला, व्हाट्सएप से भेजे गए दस्तावेज, बिना टेंडर का दे दिया परीक्षा आयोजित कराने का काम

    July 26, 2026
    खेल-सिनेमा

    पुष्पा की हैट्रिक, संदीपा-श्रुति के गोल से भारत फाइनल में, चीन से होगी टक्कर

    July 25, 2026
    क्राइम

    JPSC परीक्षा अनियमितता मामला: दो और गिरफ्तार, OMR शीट में हेरफेर के आरोपों की जांच तेज

    July 25, 2026
    Latest Posts

    कोकरॉच जनता पार्टी के बाद दिखा E20 जनता पार्टी, मांगा 100 प्रतिशत पेट्रोल

    July 26, 2026

    खस्सी कप से डूरंड कप तक… झारखंड की फुटबॉल संस्कृति की अनोखी कहानी

    July 26, 2026

    बीजेपी सांसद की बेटी ने जताई धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की खुशी, पोस्ट डिलीट करने से किया इनकार

    July 26, 2026

    राहुल गांधी का अमित शाह से सवालः छात्रों पर ‘गोली’ चलाने का आदेश किसने दिया?

    July 26, 2026

    असहमति के लिए सार्वजनिक जगह सिकुड़ रही: जस्टिस उज्जल भुइयां

    July 26, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.