Dumka : CM हेमंत सोरेन के दुमका आगमन पर सोमवार को दुमका हवाई अड्डा परिसर में उनका भव्य स्वागत किया गया। हवाई अड्डे पर पहुंचते ही जिला पुलिस बल ने मुख्यमंत्री को गार्ड ऑफ ऑनर देकर सम्मानित किया। इसके बाद जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों ने CM का गर्मजोशी से स्वागत किया। अधिकारियों ने पुष्पगुच्छ देकर उनका अभिवादन किया और क्षेत्र से जुड़े विभिन्न विकास कार्यों की संक्षिप्त जानकारी भी दी।

मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क और सक्रिय दिखाई दिया। हवाई अड्डा परिसर में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत की गई थी और सभी विभागों के पदाधिकारी मौके पर मौजूद रहे। CM के दौरे को लेकर स्थानीय लोगों में भी उत्साह देखा गया।

Also Read : सरदार पटेल की 150वीं जयंती पर पाकुड़ में यूनिटी मार्च का आयोजन

Also Read : निकाय चुनाव के लिए निर्वाचन आयोग ने मांगा साढ़े तीन महीने का समय, हाईकोर्ट ने क्या कहा… जानें
Also Read : D.El.Ed 2025-26 का रजिस्ट्रेशन शुरू, स्टेट मेरिट की तिथि… जानें
Also Read : “SIR के किए कोई BLO घर आए तो…”, क्या बोल गए स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी… जानें
Also Read : खतरनाक हादसा : दो हिस्सों में बंटा ट्रैक्टर
Also Read : बिहार में सनातन धर्म का होगा प्रचार, सभी जिलों में नियुक्त किए जाएंगे संयोजक : रणबीर नंदन

