Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    19 May, 2026 ♦ 5:58 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»सीएम हेमंत सोरेन ने की राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू से राजभवन में शिष्टाचार मुलाकात, रविवार को झारखंड से होंगी विदा
    झारखंड

    सीएम हेमंत सोरेन ने की राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू से राजभवन में शिष्टाचार मुलाकात, रविवार को झारखंड से होंगी विदा

    Team JoharBy Team JoharJuly 10, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजभवन पहुंचे और राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू से शिष्टाचार मुलाकात की. द्रौपदी मुर्मू सोमवार को ओडिशा स्थित अपने पैतृक गांव के लिए रवाना हो जाएंगी. द्रौपदी मुर्मू झारखंड की पहली महिला राज्यपाल हैं इन्होंने 6 साल तक झारखंड में अपनी सेवा दी. बतौर राज्यपाल उनका कार्यकाल सबसे लंबा रहा. राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू ने मीडिया से बातचीत में अपने 6 वर्षों का अनुभव साझा किया था. इस दौरान उन्होंने कहा कि आदिवासियों को मुख्यधारा में लाने के लिए उनको शिक्षित करना होगा. उन्हें बताना होगा कि संविधान ने उन्हें कौन-कौन से अधिकार दिए हैं.

    रविवार को होगा विदाई समारोह

    सोमवार को द्रौपदी मुर्मू अपने पैतृक गांव के लिए रवाना हो जाएंगी. राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू के लिए रविवार को राजभवन में विदाई समारोह होगा. यह आयोजन देर शाम होगा. शपथ ग्रहण को लेकर सरकार की ओर से तैयारी शुरू कर दी गई है और उनकी लगातार बैठकें हो रही हैं. दोनों राज्यपालों के कार्यक्रम के मद्देनजर प्रोजेक्ट भवन में मुख्य सचिव सुखदेव सिंह ने अधिकारियों के साथ बैठक की. बैठक में मुख्य सचिव ने कार्यक्रम से संबंधित निर्देश दिये.

    14 फरवरी को शपथ लेंगे रमेश बैस

    रमेश बैस को झारखंड का नया राज्यपाल बनाया गया है. जानकारी के मुताबिक 14 फरवरी को उनको राज्यपाल पद की शपथ दिलाई जाएगी जाएगी. रमेश बैस इससे पहले त्रिपुरा के राज्यपाल थे. रमेश बैस ने कांग्रेस के कद्दावर नेता विद्याचरण शुक्ल और श्यामाचरण शुक्ल जैसे नेताओं को हराया है. छत्तीसगढ़ के वर्तमान मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भी 2009 में रमेश बैस से चुनाव हार चुके हैं. रमेश बैस की एक खास बात यह है कि वे कभी चुनाव नहीं हारे.

    लगातार चुनाव जीतने के बाद भी 2019 में उन्हें टिकट नहीं दिया गया. इसके बाद माना जा रहा था कि उन्हें साइडलाइन कर दिया गया है. लेकिन चुनाव के बाद उन्हें त्रिपुरा का राज्यपाल बनाया गया. रमेश बैस लाल कृष्ण आडवाणी के काफी करीबी माने जाते हैं. वे केंद्रीय मंत्री सुषमा स्वराज के भी काफी करीबी थे. सुषमा स्वराज से उनके पारिवारिक संबंध रहे. सुषमा स्वराज रमेश बैस को अपना भाई मानती थीं.

    Jharkhand news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleदूध से भरा टैंकर दुर्घटनाग्रस्त,बाल्टी भर-भरकर ले गए लोग
    Next Article पेट्रोल और डीजल की महंगाई को लेकर के विरोध प्रदर्शन, स्कूटी को धक्का मारकर केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी

    Related Posts

    झारखंड

    रामगढ़ में एसपी का औचक निरीक्षण, गोला और बरलंगा थाना प्रभारियों को दिए सख्त निर्देश

    May 19, 2026
    झारखंड

    CUJ में PG एडमिशन के लिए 20 मई से रजिस्ट्रेशन शुरू, एक फीस में 3 कोर्स चुनने का मौका

    May 19, 2026
    झारखंड

    रफ्तार ने छीनी जिंदगी : रांची में स्कॉर्पियो की टक्कर से युवक की दर्दनाक मौ’त

    May 19, 2026
    Latest Posts

    रामगढ़ में एसपी का औचक निरीक्षण, गोला और बरलंगा थाना प्रभारियों को दिए सख्त निर्देश

    May 19, 2026

    CUJ में PG एडमिशन के लिए 20 मई से रजिस्ट्रेशन शुरू, एक फीस में 3 कोर्स चुनने का मौका

    May 19, 2026

    रफ्तार ने छीनी जिंदगी : रांची में स्कॉर्पियो की टक्कर से युवक की दर्दनाक मौ’त

    May 19, 2026

    रांची में बड़ी वारदात टली, USA मेड ऑटोमेटिक पिस्टल के साथ 4 अपराधी गिरफ्तार

    May 19, 2026

    नौकरी का झांसा देकर नाबालिगों की तस्करी की कोशिश, चतरा में दबोचे गए दो दलाल

    May 19, 2026

    © 2026 Johar LIVE. Designed by Launching Press. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.