Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    11 Nov, 2025 ♦ 9:35 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»जोहार ब्रेकिंग»सीएम हेमंत ने 160 चिकित्सकों को दिया नियुक्ति पत्र, कहा- आपकी संवेदनाएं धरातल पर दिखनी भी चाहिए
    जोहार ब्रेकिंग

    सीएम हेमंत ने 160 चिकित्सकों को दिया नियुक्ति पत्र, कहा- आपकी संवेदनाएं धरातल पर दिखनी भी चाहिए

    Rudra ThakurBy Rudra ThakurSeptember 25, 2025No Comments4 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    हेमंत
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : धरती पर “भगवान” के रूप में आपकी नियुक्ति हो रही है। आपसे इस राज्य की गरीब, कमजोर और असहाय जनता को काफी आशा और उम्मीदें हैं। मुझे पूरा विश्वास है कि आप अपनी सेवा भावना से यहां की स्वास्थ्य व्यवस्था को मजबूत और बेहतर करेंगे। उक्त बातें सीएम हेमंत सोरेन ने कही। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन गुरुवार को झारखंड मंत्रालय में स्वास्थ्य चिकित्सा शिक्षा एवं परिवार कल्याण विभाग की ओर से आयोजित नियुक्ति पत्र वितरण समारोह को संबोधित कर रहे थे। इस अवसर पर उन्होंने 160 सहायक प्राध्यापकों, दन्त चिकित्सकों एवं चिकित्सा पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र सौंपा। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य की स्वास्थ्य संरचना मजबूत करने की दिशा में चिकित्सा पदाधिकारियों की नियुक्ति एक बड़ा कदम है।

    आपकी संवेदनाएं धरातल पर दिखनी भी चाहिए

    मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने नवनियुक्त चिकित्सा पदाधिकारियों से कहा कि आपने अपने कैरियर के रूप में स्वास्थ्य के क्षेत्र को चुना है। आपको बेहतर भविष्य बनाने के लिए आगे भी कई अवसर मिलेंगे। मेरा मानना है कि स्वास्थ्य एक ऐसा क्षेत्र है, जहां आपकी सेवाएं काफी मायने रखती है। आप जिस सोच के साथ इस क्षेत्र में आए हैं, वैसे में यहां की गरीब और असहाय जनता के प्रति आपकी संवेदनाएं होनी चाहिए। इतना ही नहीं, यथार्थ में संवेदनाएं दिखनी भी चाहिए, ताकि इसका लाभ यहां के लोगों को मिल सके।

    सीमित संसाधनों में भी काफी कुछ किया जा सकता है

    मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि हमारे पास संसाधन सीमित है। लेकिन, इन सीमित संसाधनों के बीच भी करने के लिए काफी कुछ है, बस इसके लिए उसे करने का जुनून होना चाहिए। मरीजों को जितना इलाज की जरूरत है, उतना ही आपकी संवेदना और सेवा की भी। आप अपने व्यवहार और प्रभाव से मरीजों को काफी हद तक बेहतर माहौल दे सकते हैं।

    आपके सहयोग से बेहतर स्वास्थ्य व्यवस्था बनाना है

    मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वास्थ्य क्षेत्र में नित्य नई चुनौतियां आ रही हैं। इसके लिए चिकित्सा के क्षेत्र बेहतर करने के लिए निरंतर अनुसंधान भी हो रहे हैं। इस दिशा में चिकित्सकों की काफी अहम भूमिका है। सरकार ने भी एक ऐसी व्यवस्था बनाई है, जिसमें आप सभी का सहयोग लेकर स्वास्थ्य संरचना को मजबूत करना है, ताकि लोगों को बेहतर इलाज के लिए संसाधन और सुविधाएं मिल सके।

    समस्या हम पैदा कर रहे हैं, समाधान भी हमें ही निकालना है

    मुख्यमंत्री ने कहा कि आज नई-नई बीमारियां सामने आ रही हैं। लोग अलग-अलग बीमारियों से ग्रसित हो रहे हैं। मेरा मानना है कि स्वास्थ्य के क्षेत्र में ऐसी समस्याएं मनुष्य द्वारा ही पैदा की जा रही है। ऐसे में इसका समाधान भी हम सभी को मिलकर करना है। मुख्यमंत्री ने इस सिलसिले में कोविड-19 का जिक्र करते हुए कहा कि इस बीमारी ने पूरी दुनिया को अपनी चपेट में ले लिया था। इस बीमारी की न कोई दवा थी और न ही कोई इलाज। लेकिन, हमारी सरकार बेहतर प्रबंधन के जरिए इस चुनौती से निपटने में कामयाब रही।

    बेहतर कार्य करने वाले चिकित्सक एवं चिकित्सा कर्मियों को सम्मानित करें

    मुख्यमंत्री ने स्वास्थ्य विभाग से कहा कि वह स्वास्थ्य के क्षेत्र में राज्य के अलग-अलग इलाकों में पदस्थापित चिकित्सकों के कार्यों और सेवाओं का आकलन कर बेहतर कार्य करने वालों को सम्मानित किए जाने की परंपरा शुरू करे। इससे उनका मनोबल बढ़ेगा और वे अपना बेहतर देने के लिए प्रेरित होंगे।

    160 चिकित्सकों को मिला नियुक्ति पत्र

    मुख्यमंत्री ने स्वास्थ्य विभाग के नियुक्ति पत्र वितरण समारोह में 160 चिकित्सकों को नियुक्ति पत्र प्रदान किया। इनमें जेपीएससी द्वारा नियुक्त 54 सहायक प्राध्यापक, एनएचएम के द्वारा अनुबंध पर नियुक्त 55 विशेषज्ञ चिकित्सा पदाधिकारी, 38 चिकित्सा पदाधिकारी तथा 13 दंत चिकित्सक शामिल हैं।

    इस बैठक में स्वास्थ्य मंत्री डॉ इरफान अंसारी, मुख्यमंत्री के अपर मुख्य सचिव अविनाश कुमार, स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव अजय कुमार सिंह, अभियान निदेशक, एनएचएम शशि प्रकाश झा, जेएमएचआईडीपी के एसडी अबु इमरान एवं स्वास्थ्य विभाग की विशेष सचिव डॉ नेहा अरोड़ा मौजूद थीं।

    Also Read : बाबूलाल मरांडी ने हेमंत सोरेन को लिखा पत्र, शराब घोटाले में CBI जांच की मांग…

    "Your compassion should also be visible on the ground." CM Hemant handed over appointment letters to 160 doctors saying
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleचिराग और नीतीश के समर्थकों के बीच टिकट विवाद को लेकर NDA कार्यकर्ता सम्मेलन में मारपीट और भगदड़…
    Next Article रांची में गरबा और डांडिया की धूम, रंग-बिरंगे परिधानों से सजा माहौल

    Related Posts

    झारखंड

    झारखंड में ठंड बढ़ी, 16 नवंबर तक कोहरा और धुंध के साथ शुष्क मौसम रहेगा

    November 11, 2025
    ट्रेंडिंग

    बिहार के कई बूथों में ईवीएम हुआ खराब, मतदाता परेशान

    November 11, 2025
    जमशेदपुर

    घाटशिला उपचुनाव : CM हेमंत सोरेन ने मतदाताओं से की अपील- बढ़-चढ़कर मतदान में लें भाग

    November 11, 2025
    Latest Posts

    झारखंड में ठंड बढ़ी, 16 नवंबर तक कोहरा और धुंध के साथ शुष्क मौसम रहेगा

    November 11, 2025

    बिहार के कई बूथों में ईवीएम हुआ खराब, मतदाता परेशान

    November 11, 2025

    घाटशिला उपचुनाव : CM हेमंत सोरेन ने मतदाताओं से की अपील- बढ़-चढ़कर मतदान में लें भाग

    November 11, 2025

    बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र का 89 वर्ष की उम्र में निधन, फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर

    November 11, 2025

    बिहार विस चुनाव के दूसरे चरण में CM नीतीश कुमार की अपील — “पहले मतदान, फिर जलपान”

    November 11, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.