Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    6 Aug, 2025 ♦ 5:28 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»जोहार ब्रेकिंग»भगवान बिरसा मुंडा के म्यूजियम का औचक निरीक्षण करने पहुंचे सीएम, गुणवत्ता देख अधिकारियों को लगाई फटकार
    जोहार ब्रेकिंग

    भगवान बिरसा मुंडा के म्यूजियम का औचक निरीक्षण करने पहुंचे सीएम, गुणवत्ता देख अधिकारियों को लगाई फटकार

    Team JoharBy Team JoharMarch 13, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Team

    रांची: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने शनिवार को भगवान बिरसा मुंडा के जीवन दर्शन पर बन रहे म्यूजियम का औचक निरीक्षण किया। कार्य की गुणवत्ता को लेकर मुख्यमंत्री ने सवाल खड़े किए और अधिकारियों को जमकर फटकार लगाई। इस दौरान मुख्यमंत्री के साथ नगर विकास सचिव विनय कुमार चौबे, म्यूजियम को तैयार कर रहे पैन इंटेलकॉम लिमिटेड के प्रबंध निदेशक हरबीर सिंह सहित कई अधिकारी मौजूद थे।

    मुख्यमंत्री ने कहा कि इस प्रोजेक्ट पर बैठक बुलाई जाएगी जिसमें यहां के कार्यों की समीक्षा की जाएगी। म्यूजियम को तैयार कर रही पैन इंटेलकॉम लिमिटेड के प्रबंध निदेशक हरबीर सिंह ने तैयारी पूरी होने का दावा करते हुए कहा कि जो भी काम चल रहे हैं वो जल्द पूरे कर लिए जाएंगे। बस इंतजार है उदघाटन की तारीख घोषित होने का। बता दें कि केंद्र सरकार का यह ड्रीम प्रोजेक्ट है जिसका उद्घाटन प्रधानमंत्री मोदी करने वाले हैं।

    इससे पहले केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने पुराने जेल परिसर के जीर्णोद्धार और म्यूजियम का जायजा लिया था। 27 करोड़ की लागत से राजधानी रांची के सर्कुलर रोड स्थित पुरानी जेल परिसर में बन रहे भगवान बिरसा मुंडा म्यूजियम का निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है। संभावना जताई जा रही है कि दो महीने के अंदर निर्माण कार्य को पूरा कर लिया जाएगा।

    इस म्यूजियम में भगवान बिरसा मुंडा की जीवनी के साथ-साथ एक तरफ भगवान बिरसा मुंडा से जुड़ी स्मृतियां संजोकर रखी जाएंगी। वहीं, दूसरी तरफ देश के स्वतंत्रता संग्राम में झारखंड के वीर सपूतों के बलिदान से लोगों को रूबरू कराने के लिए स्वतंत्रता सेनानियों की स्मृति को संरक्षित किया जाएगा।

    म्यूजियम में बिरसा मुंडा से जुड़े सारे तथ्यों और घटना को दिखाने का प्रयास किया जा रहा है। बिरसा मुंडा के गांव और डोम्बारी बुरू सहित गया मुंडा से जुड़ी घटनाओं का प्रदर्शन लेजर शो के माध्यम से किया जाएगा। इसके अलावा झारखंड के स्वतंत्रता सेनानियों से जुड़ी कहानी जानने और समझने का मौका यहां आने वाले पर्यटकों को मिलेगा।

    पुरानी जेल परिसर में भगवान बिरसा मुंडा की भव्य प्रतिमा स्थापित की गई है जो इस संग्रहालय में पहुंचने वाले लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र भी बनेगा। वहीं, परिसर में लाइट एंड साउंड शो का भी प्रावधान किया जा रहा है। शाम ढलते ही लेजर लाइटिंग से भगवान बिरसा मुंडा की जीवनी प्रदर्शित की जाएगी।

    CM hemant soren Jharkhand news Latest news Online news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleरामगढ़ः स्कॉर्पियो ने ट्रेलर में मारी टक्कर, दो लोगों की दर्दनाक मौत
    Next Article सिमडेगा: पुलिस ने अफीम की लहलहाती फसल को किया नष्ट, एक तस्कर गिरफ्तार

    Related Posts

    झारखंड

    सरफराज खान ह’त्याकांड का खुलासा, एक आरोपी गिरफ्तार

    August 6, 2025
    झारखंड

    छेड़छाड़ से तंग आकर महिला ने वृद्ध की टांगी से ह’त्या की

    August 6, 2025
    जोहार ब्रेकिंग

    रांची के पूर्व DC छवि रंजन को हाईकोर्ट से बड़ा झटका, बेल रिजेक्ट

    August 6, 2025
    Latest Posts

    सरफराज खान ह’त्याकांड का खुलासा, एक आरोपी गिरफ्तार

    August 6, 2025

    छेड़छाड़ से तंग आकर महिला ने वृद्ध की टांगी से ह’त्या की

    August 6, 2025

    रांची के पूर्व DC छवि रंजन को हाईकोर्ट से बड़ा झटका, बेल रिजेक्ट

    August 6, 2025

    पीएचडी शोध निर्देशन में भारी गड़बड़ी, आदिवासी भाषाओं के साथ हो रहा अन्याय : देवकुमार धान

    August 6, 2025

    राजधानी में धराये तीन गांजा तस्कर, 8 किलो माल जब्त

    August 6, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.