Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    19 Sep, 2025 ♦ 9:41 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»जोहार ब्रेकिंग»राजस्थान : विधायकों को बचाने की तैयारी में जुटे सीएम, बैठक के बाद बस लेकर निकले
    जोहार ब्रेकिंग

    राजस्थान : विधायकों को बचाने की तैयारी में जुटे सीएम, बैठक के बाद बस लेकर निकले

    Team JoharBy Team JoharJuly 13, 2020No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Desk

    जयपुर। राजस्थान में 18 महीने पुरानी अशोक गहलोत सरकार पर संकट के बादल मंडरा रहे हैं। प्रदेश के उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट ने मुख्यमंत्री के खिलाफ बगावत कर दी है। वे सोमवार को विधायक दल की बैठक में शामिल होने के लिए नहीं पहुंचे। इसी बीच प्रियंका गांधी वाड्रा अशोक गहलोत और सचिन पायलट के साथ बातचीत करके प्रदेश के राजनीतिक संकट को दूर करने की कोशिश कर रही हैं। वहीं मुख्यमंत्री आवास पर मौजूद 100 से ज्यादा विधायकों ने मीडिया के सामने विक्ट्री साइन दिखाया। कांग्रेस का दावा है कि उसके पास 109 विधायकों का समर्थन है। इसके अलावा रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि पार्टी सचिन पायलट के संपर्क में है और उन्हें मनाने की कोशिश की जा रही हैं। उनसे 48 घंटों में कई बार बात की गई है।

    जयपुर में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के आवास पर कांग्रेस विधायक दल (सीएलपी) की बैठक हुई है। बैठक में 107 विधायक मौजूद रहे। बैठक खत्म होने के बाद सीएम निवास से बसों में बैठकर विधायक रवाना हो गए हैं। बैठक में शामिल हुए एक विधायक ने कहा की सब ठीक है। माना जा रहा है कि बस में मुख्यमंत्री गहलोत भी सवार हैं। 

    राजस्थान में तेजी से बदलते राजनीतिक घटनाक्रम के बीच कर्नाटक कांग्रेस के अध्यक्ष डीके शिवकुमार ने सोमवार को विश्वास जताया कि उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट कांग्रेस नहीं छोड़ेंगे। उन्होंने पायलट को ‘सच्चा कांग्रेसी’ बताया।

    कांग्रेस विधायक दल की बैठक में 107 विधायक मौजूद हैं। मुख्यमंत्री गहलोत के मीडिया सलाहकार ने इस बात की पुष्टि की।
     

    प्रियंका गांधी वाड्रा राजस्थान विवाद में मध्यस्थता करवा रही हैं। प्रियंका ने अशोक गहलोत और सचिन पायलट से बात की है। इससे पहले राहुल ने बात करके मनाने की कोशिश की थी।

    Latest news National news Online news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleरिम्स से डिस्चार्ज हुए स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता, कहा रिम्स पर भरोसा करें
    Next Article झारखंड उ. न्या. में 14 जुलाई तक नहीं होंगे न्यायिक कार्य

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    रांची के नए एसएसपी राकेश रंजन ने संभाला पदभार, बोले- बेहतर कार्य को आगे बढ़ाया जायेगा

    September 19, 2025
    जोहार ब्रेकिंग

    कुड़मी समाज के रेल रोको आंदोलन पर कलकत्ता हाईकोर्ट की चेतावनी- आम जनता को न हो असुविधा

    September 19, 2025
    जोहार ब्रेकिंग

    मुरी, सिल्ली, खलारी और टाटीसिल्वे रेलवे स्टेशनों के आसपास निषेधाज्ञा लागू

    September 19, 2025
    Latest Posts

    सारंडा सघन वन को आठ अक्टूबर तक घोषित किया जाए सैंक्चुअरी : सरयू

    September 19, 2025

    सीबीआई से सीजीएल पेपर लीक मामले की जांच कराकर युवाओं को न्याय दिलाए हेमंत सरकार : बाबूलाल

    September 19, 2025

    वार्ड 18 में सामुदायिक भवन का शिलान्यास, सांसद महुआ माजी ने दिया विकास का भरोसा…

    September 19, 2025

    एक्सपो उत्सव मेला: चौथे दिन खरीदारी, स्वाद और संगीत से गुलजार रहा शहर

    September 19, 2025

    रांची के नए एसएसपी राकेश रंजन ने संभाला पदभार, बोले- बेहतर कार्य को आगे बढ़ाया जायेगा

    September 19, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.