Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    6 Sep, 2025 ♦ 2:24 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»जमशेदपुर»बंद घर को बनाया निशाना, चोरों ने उड़ाई 1.5 लाख की संपत्ति
    जमशेदपुर

    बंद घर को बनाया निशाना, चोरों ने उड़ाई 1.5 लाख की संपत्ति

    Bhumi SharmaBy Bhumi SharmaMay 31, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    जमशेदपुर: जमशेदपुर शहर में चोरी की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। ताजा मामला सीतारामडेरा थाना अंतर्गत भालुबोसा जोड़ा मंदिर रोड का है, जहां बीती रात चोरों ने एक मकान को निशाना बनाते हुए करीब 1.50 लाख रुपये की संपत्ति पर हाथ साफ कर दिया।

    प्राप्त जानकारी के अनुसार, पीड़ित नवनीत कुमार के घर उस समय ताले लगे थे जब परिवार के सदस्य किसी कार्यवश बाहर गए हुए थे। इसी का फायदा उठाकर चोरों ने घर का मुख्य दरवाजा तोड़ा और भीतर प्रवेश कर नगद राशि समेत कीमती सामानों की चोरी कर ली।

    घटना की जानकारी मिलते ही नवनीत कुमार ने तत्काल सीतारामडेरा थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण करते हुए जांच शुरू कर दी है।

    पीड़ित परिवार द्वारा घर में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली गई, जिसमें तीन अज्ञात युवकों की संदिग्ध गतिविधियां स्पष्ट रूप से दर्ज मिलीं। वीडियो में चोरों को घर के अंदर अलग-अलग कमरों की तलाशी लेते और सामान खंगालते हुए देखा जा सकता है।

    परिवार की ओर से यह सीसीटीवी फुटेज पुलिस को सौंप दी गई है, जिसके आधार पर पुलिस चोरों की पहचान करने और उन्हें पकड़ने की कोशिश में जुटी हुई है।

    फिलहाल पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और चोरों की गिरफ्तारी के लिए आसपास के इलाके में लगे अन्य सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है।

    Also read: दिल्ली में कोरोना से हुई पहली मौत, सीएम रेखा ने कही ये बात

    Also read: बिहार-झारखंड में जियो ने जोड़े 3.75 लाख से ज्यादा ग्राहक, ट्राई ने जारी की अप्रैल रिपोर्ट

    Also read: नीतीश सरकार ने उच्च जाति आयाेग एवं अनुसूचित जनजाति आयाेग का किया गठन

    Also read: लातेहार में पांच शातिर लुटेरे गिरफ्तार, महिला से लूटे थे सात लाख रुपए

    crime nes jamshedpur jharkhand News news desk
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleसोशल मीडिया पर सांप्रदायिक वीडियो डालने के आरोप में महिला इनफ्लुएंसर गिरफ्तार
    Next Article JESA ने किया पौधरोपण, मंत्री बोले- वृक्ष शिव के समान

    Related Posts

    झारखंड

    रांची में दुर्गा पूजा की तैयारी जोरों पर, बनाये जा रहे एक से बढ़कर एक आकर्षक पंडाल

    September 6, 2025
    गुमला

    जयराम महतो ने निशा भगत पर की सख्त कार्रवाई, पार्टी के सभी पदों और जिम्मेदारियों से किया मुक्त

    September 6, 2025
    गिरिडीह

    डुमरी विधायक जयराम महतो की तबीयत बिगड़ी, डॉक्टरों ने दी आराम की सलाह

    September 6, 2025
    Latest Posts

    रांची में दुर्गा पूजा की तैयारी जोरों पर, बनाये जा रहे एक से बढ़कर एक आकर्षक पंडाल

    September 6, 2025

    तेज रफ्तार बाइक पेड़ से टकराई, तीन की मौ’त

    September 6, 2025

    जयराम महतो ने निशा भगत पर की सख्त कार्रवाई, पार्टी के सभी पदों और जिम्मेदारियों से किया मुक्त

    September 6, 2025

    डुमरी विधायक जयराम महतो की तबीयत बिगड़ी, डॉक्टरों ने दी आराम की सलाह

    September 6, 2025

    बिहार में सियासी घमासान : तेजस्वी के 10 सवालों पर NDA का पलटवार

    September 6, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.