Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    18 Jun, 2025 ♦ 6:55 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»क्राइम»शादी के बाद दूल्हे ने ससुराल से फिर मांगा 10 लाख दहेज, नहीं मिलने पर खुद के अपहरण की रची साजिश
    क्राइम

    शादी के बाद दूल्हे ने ससुराल से फिर मांगा 10 लाख दहेज, नहीं मिलने पर खुद के अपहरण की रची साजिश

    Team JoharBy Team JoharApril 15, 2024Updated:April 15, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    बिहार: नवगछिया में एक दामाद ने मुंह मांगा दहेज न मिलने से अपने परिवार के साथ खुद के अपहरण की झूठी साजिश रच डाली. जिसके बाद अपने पत्नी समेत ससुराल वालों पर झूठा मामला दर्ज करवा दिया. मामला दर्ज होने के बाद रंगरा थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए युवक को बरामद कर लिया है. SDPO ओम प्रकाश ने बताया कि 12 अप्रैल को नवगछिया थाना क्षेत्र के नया टोला के रहने वाले विजय कुमार ने आवेदन दिया गया था. जिसमें कहा गया था कि उसके भाई का अपहरण ससुराल पक्ष द्वारा कर लिया गया है. उनके भाई दिनेश कुमार गुप्ता की हत्या कर ससुराल वालों ने शव को गंगा नदी में फेंक दिया है.

    ‘अपहृत दिनेश कुमार गुप्ता बरामद’

    इसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी. वरीय पदाधिकारी के निर्देश पर डीआईयू नवगछिया की एक टीम गठित की गई. गठित टीम ने 24 घंटे के अंदर अपहृत दिनेश कुमार गुप्ता को पटना के एग्जीबिशन रोड के पास से बरामद कर लिया.

    ‘MBBS डॉक्टर बताकर 2023 में की थी शादी’

    पूछताछ के दौरान दिनेश कुमार गुप्ता ने बताया कि उसकी शादी वर्ष 2023 में जहांगीरपुर वैसी के रहने वाले शैलेश कुमार गुप्ता की बेटी से हुई थी. शादी के वक्त लड़का के परिजनों ने लड़का को एमबीबीएस डॉक्टर बताया था,  जब कि वह एक झोला छाप डॉक्टर था.

    ‘दहेज में 10 लाख रुपए  की और की गई थी मांग’

    जानकारी के मुताबिक शादी में लड़का को दहेज में आठ लाख रुपया और अन्य सामान दिया गया था. शादी के बाद लड़का और उसके परिजनों ने लड़की पक्ष से 10 लाख रुपया की फिर से मांग की. मगर, दहेज न मिलने पर लड़का और परिजनों ने साजिश रचकर पहले दिनेश कुमार गुप्ता को ससुराल भेज दिया. फिर दिनेश ससुराल से पटना के लिए निकला. इसके बाद परिजनों के द्वारा थाना में अपहरण की प्राथमिकी दर्ज करा दी गई.

    अपहरण दहेज फ्रॉड बिहार
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleकृषि के विकास में योगदान देने वाले डॉ. प्रेम शंकर डॉक्टरेट उपाधि से सम्मानित
    Next Article रातू में जमीन कारोबारी से लूटी सोने की चेन व 4 लाख नगद, पुलिस जुटी जांच में

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    राजधानी में वकील और नेता से मांगी रंगदारी, नहीं देने पर अंजाम भुगतने की दी धमकी

    June 17, 2025
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड शराब घोटाला : ACB ने पूर्व उत्पाद कमिश्नर अमित प्रकाश को किया अरेस्ट

    June 17, 2025
    झारखंड

    रामगढ़ डीसी ने 50 हजार लोगों को दिलाई फर्स्ट एड ट्रेनिंग

    June 17, 2025
    Latest Posts

    भाजपा के झूठे आरोपों की राजनीति से जनता गुमराह नहीं होगी: विनोद कुमार पांडेय

    June 17, 2025

    जमशेदपुर के हजारों प्री मैट्रिक विद्यार्थियों को अब तक नहीं मिली छात्रवृत्ति, नाराज हुए DC

    June 17, 2025

    बिजली की चपेट में आये दो मजदूर, 16 वर्षीय किशोर भी शामिल…

    June 17, 2025

    ऑनलाइन निवेश के नाम पर साइबर ठग ने महिला से ठगे 29 लाख रुपए

    June 17, 2025

    रांची में मूसलाधार बारिश की चेतावनी, जिला प्रशासन ने निचले इलाकों में रहने वालों को किया अलर्ट

    June 17, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.