Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»फर्जी ट्रेडिंग ऐप से 44 लाख की ठगी, देवघर से 19 वर्षीय युवक को CID ने दबोचा
    जोहार ब्रेकिंग

    फर्जी ट्रेडिंग ऐप से 44 लाख की ठगी, देवघर से 19 वर्षीय युवक को CID ने दबोचा

    joharlive NetworkBy joharlive NetworkSeptember 26, 2025Updated:September 26, 2025No Comments2 Mins Read1
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    CID
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : झारखंड CID की साइबर क्राइम थाना टीम ने एक बड़े ऑनलाइन फ्रॉड का पर्दाफाश किया है। WhatsApp के जरिए “CANTILLON” नामक फर्जी ट्रेडिंग ऐप से लोगों को निवेश के नाम पर ठगा जा रहा था। इसी मामले में देवघर से एक युवक को गिरफ्तार किया गया है। करीब 19 साल के इस लड़के का नाम यशवर्धन कुमार है। वह मूल रूप से बिहार के गयाजी का रहने वाला है। वर्तमान में वह झारखंड के देवघर में रह रहा था। पुलिस ने उसके पास से एक मोबाइल, दो सिम कार्ड, कांड से जुड़ी WhatsApp चैट और बैंक खाता विवरण जब्त किया है।

    फर्जी मुनाफा दिखाकर किया ठगी

    पीड़ित की शिकायत के आधार पर बीते 23 अगस्त 2025 को कांड संख्या 95/25 दर्ज किया गया। शिकायत में बताया गया है कि वादी को WhatsApp पर CANTILLON नामक फर्जी ऐप में निवेश करने के लिए बहलाया-फुसलाया गया। ऐप पर नकली मुनाफा दिखाया गया और निवेश पर भारी रिटर्न मिलने का भ्रम पैदा किया गया। इसी चक्कर में पीड़ित ने करीब 44 लाख रुपये अलग-अलग बैंक खातों में जमा कर दिए। बाद में पता चला कि वे ठगी का शिकार हो गये हैं।

    आरोपी के खिलाफ देशभर से शिकायतें

    गृह मंत्रालय के National Cyber Crime Reporting Portal पर दर्ज विवरण के अनुसार, आरोपी के बैंक ऑफ बड़ौदा खाते (संख्या 26450200001669) के खिलाफ अब तक देशभर से 46 शिकायतें दर्ज हुई हैं। इनमें तेलंगाना (04), उत्तराखंड (01), झारखंड (01), छत्तीसगढ़ (02), पश्चिम बंगाल (01), तमिलनाडु (04), राजस्थान (01), मध्य प्रदेश (01), महाराष्ट्र (04), कर्नाटक (08), केरल (01), हिमाचल प्रदेश (01), गुजरात (06), दिल्ली (02), बिहार (02), आंध्र प्रदेश (02) और उत्तर प्रदेश (05) की शिकायतें शामिल हैं। गिरफ्तार युवक से पुलिस आगे की पूछताछ कर रही है और उसके नेटवर्क का पता लगाने का प्रयास कर रही है।

    Also Read : पाकुड़ में सात बालू घाटों की नीलामी पूरी, बंसल मोटर ने लगाई 11 करोड़ की सबसे बड़ी बोली

    CID arrests 19-year-old youth from Deoghar for cheating him of ₹4.4 million through a fake trading app देवघर से 19 वर्षीय युवक को CID ने दबोचा गिरफ्तार फर्जी ट्रेडिंग ऐप से 44 लाख की ठगी
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleनवरात्रि पूजा के दीपक से घर में लगी आ’ग, बैंक मैनेजर सहित पांच लोग झुलसे
    Next Article असामाजिक तत्वों व मनचलों पर रहेगी रांची पुलिस की पैनी नजर, 2500 जवान संभालेंगे सुरक्षा की कमान

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    महिला पत्रकार से दुर्व्यवहार और मेमोरी कार्ड निकालने के आरोप पर पत्रकारों का प्रदर्शन, जयराम महतो से माफी की मांग

    August 29, 2026
    JPSC / JSSC

    जोहार लाइव एक्सक्लूसिव : 14वीं जेपीएससी पीटी में 11 छात्र पैसे देकर हुए थे पास, मास्टरमाइंड अभय तिवारी के पार्टनर उमेश ने सीआइडी के पास किया खुलासा

    August 29, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंडः मछली पकड़ने निकले थे, वज्रपात ने बुझा दी दो घरों की रोशनी, राज्य में पांच सालों में 1700 लोगों की मौत

    August 29, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बिना इजाज़त नेपाल में रिपोर्टिंग पर रोक: विदेशी पत्रकारो के लिए सूचना मंत्रालय ने जारी की नई गाइडलाइन

    August 29, 2026
    झारखंड

    पिछले 10 दिनों में CNG में लगी आग, तो कहीं केतली से भी गर्म चीनी हो गई, जाने कहां कितना बढ़ा दाम

    August 29, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    कांग्रेस और आरएसएस के बीच अब सीधी लड़ाई हैः राहुल गांधी

    August 29, 2026
    Latest Posts

    महिला पत्रकार से दुर्व्यवहार और मेमोरी कार्ड निकालने के आरोप पर पत्रकारों का प्रदर्शन, जयराम महतो से माफी की मांग

    August 29, 2026

    जोहार लाइव एक्सक्लूसिव : 14वीं जेपीएससी पीटी में 11 छात्र पैसे देकर हुए थे पास, मास्टरमाइंड अभय तिवारी के पार्टनर उमेश ने सीआइडी के पास किया खुलासा

    August 29, 2026

    झारखंडः मछली पकड़ने निकले थे, वज्रपात ने बुझा दी दो घरों की रोशनी, राज्य में पांच सालों में 1700 लोगों की मौत

    August 29, 2026

    बिना इजाज़त नेपाल में रिपोर्टिंग पर रोक: विदेशी पत्रकारो के लिए सूचना मंत्रालय ने जारी की नई गाइडलाइन

    August 29, 2026

    पिछले 10 दिनों में CNG में लगी आग, तो कहीं केतली से भी गर्म चीनी हो गई, जाने कहां कितना बढ़ा दाम

    August 29, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.