Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»झारखंड में बच्चा चोरी की अफवाह से भड़क रही भीड़, अब तक आधा दर्जन से ज्यादा मामले आए सामने
    झारखंड

    झारखंड में बच्चा चोरी की अफवाह से भड़क रही भीड़, अब तक आधा दर्जन से ज्यादा मामले आए सामने

    Team JoharBy Team JoharFebruary 20, 2026Updated:February 20, 2026No Comments4 Mins Read6
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    बच्चा चोरी
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : झारखंड के कई जिलों में इन दिनों बच्चा चोरी की अफवाह ने डर और अराजकता का माहौल बना दिया है। महज शक के आधार पर लोगों को घेर लिया जा रहा है और बेरहमी से पीटा जा रहा है। कई मामलों में पुलिस समय पर पहुंची तो लोगों की जान बच सकी, लेकिन लगातार सामने आ रही घटनाएं कानून-व्यवस्था के लिए गंभीर चुनौती बनती जा रही हैं। धनबाद, गिरिडीह, कोडरमा और राजधानी रांची समेत कई इलाकों में एक जैसी घटनाएं सामने आई हैं- अफवाह फैली, भीड़ जुटी और फिर शुरू हो गई पिटाई।

    राजगंज में युवक को अधमरा किया

    धनबाद जिले के राजगंज थाना क्षेत्र के महतोटांड़ गांव में गुरुवार रात बच्चा चोर होने की अफवाह पर एक अज्ञात युवक को पकड़ लिया गया। भीड़ ने लाठी-डंडों से उसकी जमकर पिटाई कर दी। युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। बीच-बचाव करने पहुंचे स्थानीय मुखिया मनोज महतो और कुछ सामाजिक कार्यकर्ताओं को भी भीड़ के गुस्से का सामना करना पड़ा। उनके साथ बदसलूकी की गई और लाठियां भी चलाई गईं।

    सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल युवक को छुड़ाकर हिरासत में लिया। युवक बोलने की स्थिति में नहीं है और उसका इलाज चल रहा है। पुलिस ने जब भीड़ से पूछा कि आखिर किस बच्चे की चोरी हुई थी, तो कोई ठोस जवाब नहीं मिला। धीरे-धीरे लोग वहां से खिसकने लगे।

    बेंगाबाद में महिला और अधेड़ को बनाया निशाना

    गिरिडीह जिले के बेंगाबाद थाना क्षेत्र के पतरोडीह और फुरसोडीह गांव में भी अफवाह ने हिंसक रूप ले लिया। ग्रामीणों ने एक महिला और एक अधेड़ व्यक्ति को बच्चा चोरी के शक में पकड़ लिया और उनकी पिटाई कर दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों को सुरक्षित निकाला। पूछताछ में पता चला कि अधेड़ व्यक्ति नशे की हालत में अपने ससुराल जा रहा था, जबकि महिला मानसिक रूप से अस्वस्थ थी। पुलिस ने साफ किया कि बच्चा चोरी जैसी कोई घटना हुई ही नहीं थी।

    धनबाद में ट्रांसजेंडर पर हमला

    धनबाद के बैंकमोड़ थाना क्षेत्र में मटकुरिया मुक्तिधाम के पास एक ट्रांसजेंडर को भी बच्चा चोरी के शक में पीट दिया गया। सोशल मीडिया पर “बच्चा चोर” की अफवाह तेजी से फैल रही थी। लोगों ने बिना जांच-पड़ताल के उस व्यक्ति को घेर लिया और मारपीट शुरू कर दी। पुलिस मौके पर पहुंची और उसे बचाया। जांच में सामने आया कि वह होली के मौके पर घर-घर जाकर शुभकामनाएं दे रहा था और पैसे मांग रहा था। तलाशी में कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला।

    कोडरमा में मानसिक रूप से अस्वस्थ युवक पर हमला

    कोडरमा जिले के मरकच्चो थाना क्षेत्र के नावाडीह गांव में भी एक युवक को बच्चा चोर समझकर पीट दिया गया। ग्रामीणों ने उसे संदिग्ध मानकर पकड़ लिया और मारपीट शुरू कर दी। पुलिस के अनुसार युवक मानसिक रूप से अस्वस्थ प्रतीत होता है। जांच में बच्चा चोरी से जुड़ा कोई सबूत नहीं मिला।

    रांची में महिला समेत तीन की पिटाई

    राजधानी रांची के बरियातू थाना क्षेत्र के एदलहातू में गुरुवार सुबह करीब साढ़े नौ बजे हंगामा मच गया। तीन साल के एक बच्चे को टोटो में ले जाते देख ग्रामीणों ने महिला, टोटो चालक और एक अन्य युवक को पकड़ लिया। बच्चा चोरी के शक में तीनों की पिटाई कर दी गई।पुलिस मौके पर पहुंची और तीनों को बचाया। महिला ने बताया कि वह गुमला की रहने वाली है और अपने बेटी-दामाद से मिलने आई थी। उसके मुताबिक बच्चा पहले से टोटो में बैठा हुआ था। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

    सोशल मीडिया की अफवाहें बना रहीं हालात और खराब

    इन घटनाओं में एक बात समान है-सोशल मीडिया पर फैल रही अपुष्ट खबरें। व्हाट्सऐप और फेसबुक पर “बच्चा चोर गिरोह सक्रिय” जैसे संदेश तेजी से वायरल हो रहे हैं। लोग बिना पुष्टि किए उन पर भरोसा कर रहे हैं और भीड़ का हिस्सा बन जा रहे हैं। नतीजा यह है कि निर्दोष लोग भी शक के दायरे में आ रहे हैं और उनकी जान खतरे में पड़ रही है।

    Also Read : SAIL में जीएम और उप प्रबंधक स्तर के 14 अधिकारियों का तबादला, तत्काल योगदान देने का आदेश

    #Jharkhand #ChildAbductionRumor #MobViolence #BokasurOnTarget #SocialMediaAlert #LawAndOrder #PoliceAction #Rajganj #Dhanbad #Bengabad #Koderma #Ranchi #FakeNews #StaySafe #RumorAlert
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleझारखंड विधानसभा सत्र का तीसरा दिन : आज पेश होगा तृतीय अनुपूरक बजट
    Next Article WhatsApp का नया फीचर: अब नए मेंबर भी देख सकेंगे पुरानी ग्रुप चैट

    Related Posts

    क्राइम

    झारखंडः पांच महिलाओं सहित, 16 माओवादियों ने किया सरेंडर, देखें पूरी लिस्ट

    July 27, 2026
    क्राइम

    झारखंड: JPSC घोटाला, ट्रांसफर होने के बावजूद श्वेता कुमारी करती थी परीक्षा नियंत्रक का काम

    July 27, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    खस्सी कप से डूरंड कप तक… झारखंड की फुटबॉल संस्कृति की अनोखी कहानी

    July 26, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    सिर्फ भावनाओं के सहारे खड़े किए जा रहे आंदोलनों का रोडमैप क्या है?

    July 26, 2026
    क्राइम

    झारखंडः चाईबासा ट्रेजरी घोटाले में चार पर चार्जशीट, 45 लाख से ज्यादा की हेराफेरी का है आरोप

    July 26, 2026
    क्राइम

    झारखंडः JPSC घोटाला, व्हाट्सएप से भेजे गए दस्तावेज, बिना टेंडर का दे दिया परीक्षा आयोजित कराने का काम

    July 26, 2026
    Latest Posts

    क्या है चोंगप्रेंग और कौन हैं सदागर, जिनकी बात पीएम मोदी कर रहे हैं

    July 27, 2026

    झारखंडः पांच महिलाओं सहित, 16 माओवादियों ने किया सरेंडर, देखें पूरी लिस्ट

    July 27, 2026

    क्या बदला इस छात्र आंदोलन से?

    July 27, 2026

    आपकी EMI बढ़ेगी या घटेगी? RBI की ब्याज दर को लेकर आया बड़ा अनुमान

    July 27, 2026

    1939 से आज तक… कैसे भारत की सबसे बड़ी सुरक्षा ढाल बनी सीआरपीएफ

    July 27, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.